Responsive Scrollable Menu

Awarapan 2: थिएटर पहुंचकर Emraan Hashmi और Disha Patani ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘Awarapan 3’ पर दिया अपडेट

Awarapan 2 रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच काफी चर्चा में है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच दोनों स्टार्स ने मुंबई के एक थिएटर में पहुंचकर फैंस को अचानक सरप्राइज दे दिया।

थिएटर में अचानक पहुंचे स्टार्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इमरान हाशमी और दिशा पाटनी इंटरवल में थिएटर के अंदर पहुंचे। दोनों को अचानक अपने बीच देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए। थिएटर में मौजूद फैंस ने जोर-जोर से चीयर किया। इस दौरान इमरान और दिशा व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। दोनों ने दर्शकों से बातचीत भी की और उनके साथ यह खास पल शेयर किया।

ये फिल्म फैंस की है?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

थिएटर में फैंस से बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा कि ‘Awarapan 2’ सिर्फ मेकर्स की नहीं, बल्कि फैंस की फिल्म है। उन्होंने बताया कि इस बार कहानी को ज्यादा एक्शन और इमोशन्स के साथ आगे बढ़ाया गया है। एक फैन ने फिल्म के सुपरहिट होने की भविष्यवाणी की, जिस पर इमरान ने मजेदार अंदाज में कहा, “मूवी बाकी है, सेकंड हाफ बेटर है।”

‘Awarapan 3’ पर दिया अपडेट
इमरान हाशमी ने बातचीत के दौरान फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया। उन्होंने कहा, “उम्मीद यही है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी। आशा करता हूं, ‘Awarapan 3’ जल्द ही।” उनकी यह बात सुनते ही थिएटर में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे और दोनों कलाकारों को जमकर चीयर किया।

फिल्म की कास्ट और कमाई
‘Awarapan 2’ में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। कहानी में इमरान का किरदार अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आता है। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक करीब 27 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़े- ऋतिक रोशन-सबा आजाद के रिश्ते में आई दरार?: Dating App पर दिखे 'सिंगल', स्क्रीनशॉट वायरल

Continue reading on the app

Sunny Deol: बॉलीवुड स्टार नहीं, F1 रेस ड्राइवर बनना चाहते थे सनी देओल! धर्मेंद्र ने क्यों रोका सपना? एक्टर ने किया खुलासा

Sunny Deol: सनी देओल आज बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार हैं। हालांकि उनका सपना बॉलीवुड स्टार बनने का नहीं था।जी हां! सनी देओल ने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अभिनेता ने बताया कि एक समय उनका सपना प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेस ड्राइवर बनने का था। लेकिन उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उनके इस फैसले को लेकर सख्त थे जिसके चलते सनी देओल का ये सपना अधूरा रह गया।

KBC में अमिताभ बच्चन के सामने खोला राज
सनी देओल हाल ही में क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे। उनके साथ ‘बटवारा 1947’ की टीम के सदस्य आमिर खान और प्रीति जिंटा भी मौजूद थे। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सनी देओल से पूछा कि 'हमने सुना है आप एक रेसिंग ड्राइवर होना चाहते हैं? फॉर्मूला 1 वगेराह.."

सनी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- "हां, मुझे ऐसा बहुत शौक था, ड्राइविंग का तो बहुत शौक था, जैसे आप जानते ही हैं, पापा हमारे घर में कहीं भी, कुछ भी ऐसा कुछ करना चाहते हैं, चाहे हम खेल या कुछ भी करना चाहें, उस समय सुरक्षा के कारण...इजाजत नहीं मिलती थी.. इसलिए बीच में ही रह गया।"

सनी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे। उस दौर में वह अपने बच्चों को ऐसे खेल या गतिविधियों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देते थे, जिनमें चोट लगने या जान का खतरा हो सकता था।

रेसिंग का सपना अधूरा, फिल्मों में बनाया अलग मुकाम
हालांकि सनी देओल फॉर्मूला 1 ट्रैक तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान जरूर बनाई। 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने एक्शन हीरो के तौर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

इसके बाद ‘अर्जुन’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘जीत’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को मजबूत किया। सनी देओल ने अपने लंबे फिल्मी सफर में ‘दामिनी’, ‘गदर’, ‘बॉर्डर’ के अलावा ‘दामिनी’, ‘डर’, ‘ये दिल्लगी’, ‘अपने’, ‘सिंह साहब द ग्रेट’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आए थे।
 

Continue reading on the app

  Sports

4 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में ठोक दिए सबसे ज्यादा शतक

5 Indian Batsman most Hundred in Calendar Year: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में शतकों का अंबार लगाना बल्लेबाजों की असाधारण फॉर्म को दर्शाता है. भारतीय क्रिकेट में यह ऐतिहासिक कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने साल 1998 में यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बेहद करीब विराट कोहली पहुंचे, जिन्होंने 2017 और 2018 में लगातार ढेरों शतक ठोके. इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 1999 में और रोहित शर्मा ने 2019 में 10-10 शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास में अपनी खास जगह बनाई. Fri, 21 Aug 2026 17:55:07 +0530

  Videos
See all

Sahil on FIR:'मेरी आंख..' FIR दर्ज होने के बाद साहिल ने क्या कहा? सुनिए I Rahul Gandhi Protest I Zee #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T13:45:32+00:00

UP Election 2027: मऊ सीट पर अंसारी फैमिली का फिर से होगा कब्जा? | Abbas Ansari | SP | BJP | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T13:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers