एप्पल आईफोन के अलावा भारत में अन्य उत्पादों की भी बढ़ा सकता है मैन्युफैक्चरिंग : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि एप्पल भारत में आईफोन के अलावा अन्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर सकता है। साथ ही, सरकार तीन संभावित भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों के साथ काम कर रही है, जो अगले 10-14 महीनों में बाजार में उभर सकती हैं।
मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या एप्पल भारत में आईफोन के अलावा अन्य उत्पादों का निर्माण कर सकता है? इसका जवाब वैष्णव ने हां में दिया। इससे संकेत मिलता है कि भारत में कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग और उत्पाद इकोसिस्टम का और विस्तार हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड उभरेंगे और बाजार के अलग-अलग सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। देश में मजबूत घरेलू स्मार्टफोन इकोसिस्टम तैयार करने के प्रयासों के तहत सरकार ने तीन भारतीय कंपनियों से अपने-अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ डिजाइन विकल्प विकसित करने को कहा है।
इन कंपनियों से यह भी पहचानने को कहा गया है कि वे किन सेगमेंट में सबसे बेहतर तरीके से प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं, जिनमें इकोनॉमी, प्रीमियम और सुपर-प्रीमियम श्रेणियां शामिल हैं।
वैष्णव ने कहा कि भारतीय कंपनियों ने संकेत दिया है कि वे बड़े वॉल्यूम वाले सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।
हालांकि, सरकार इन कंपनियों को समर्थन देने से पहले उनकी बौद्धिक संपदा (आईपी) और उनके डिजाइन की गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन करेगी।
वैष्णव ने कहा, इस समय मुझे अगले 10-14 महीनों में तीन संभावित भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां उभरती हुई दिखाई दे रही हैं।
उनकी यह टिप्पणी सरकार द्वारा हाल ही में मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (एमपीएमएस) को अधिसूचित किए जाने के बाद आई है। इस योजना का उद्देश्य घरेलू मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करना और भारतीय स्मार्टफोन ब्रांडों के उभरने में मदद करना है।
इस योजना को दो टारगेटेड सेगमेंट में बांटा गया है। टारगेट सेगमेंट-1 मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है, जबकि टारगेट सेगमेंट-2 का उद्देश्य भारतीय मोबाइल फोन ब्रांडों को समर्थन देना है।
दूसरे सेगमेंट के तहत आवेदन करने वाली कंपनियों को एक साल की तैयारी अवधि दी जाएगी। इससे उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन का दावा करने से पहले अपना कारोबार स्थापित करने और पात्रता की आवश्यकताओं को पूरा करने का समय मिलेगा।
एमपीएमएस के तहत भारत में पंजीकृत वे मोबाइल फोन निर्माता पात्र होंगे, जिनका वित्त वर्ष 2025-26 में कम से कम 10,000 करोड़ रुपए का कारोबार रहा हो। वित्तीय प्रोत्साहन की मांग करने वाले मौजूदा ब्रांडों को प्रत्येक उस वित्त वर्ष में, जिसमें वे प्रोत्साहन का दावा करेंगे, वित्त वर्ष 2025-26 की कुल बिक्री के मुकाबले 5,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त बिक्री हासिल करनी होगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (ईएमएस) कंपनियों के लिए योजना में पात्रता हेतु वित्त वर्ष 2025-26 में न्यूनतम 1,000 करोड़ रुपए के कारोबार की सीमा तय की गई है।
सरकार का यह नया प्रयास ऐसे समय में आया है जब भारत एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग बेस की अपनी भूमिका से आगे बढ़कर एक मजबूत घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम विकसित करना चाहता है। इसमें देश में डिजाइन किए गए और भारतीय ब्रांड वाले स्मार्टफोन का विकास भी शामिल है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 खिलाड़ी
Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो इतिहास रच देते हैं. जो रूट ने अब पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में रूट ने 66 रनों की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. अब जो रूट ने फील्डिंग में बड़ा कीर्तिमान बनाया है।.पाकिस्तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच पकड़ते ही जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं.
जो रूट ने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे
जो रूट ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के दूसरी पारी में अजान ओवैस का एक शानदार कैच पकड़ा. इसी के साथ उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. यह टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का 219वां कैच था. वहीं इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने कुल 218 कैच पकड़े हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर
जो रूट (इंग्लैंड) - 219* कैच
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 218 कैच
राहुल द्रविड़ (भारत) - 210 कैच
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 205 कैच
जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 200 कैच
???? HISTORY AT HEADINGLEY! ????????????????????????????????
— Hemant Bhavsar (@hemantbhavsar86) August 21, 2026
Joe Root takes his 219th Test catch to move past Steve Smith and become the most prolific fielder in Test cricket history!
Runs machine, golden arm, and the safest pair of hands in the slips.
An absolute giant of the game! ???????? pic.twitter.com/ooNeuq7pVy
यह भी पढ़ें: IND vs SL: इंजरी से परेशान श्रीलंका का नया दांव, कोलंबो टेस्ट में ये 'सरप्राइज पैकेज' बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











