Sunny Deol: बॉलीवुड स्टार नहीं, F1 रेस ड्राइवर बनना चाहते थे सनी देओल! धर्मेंद्र ने क्यों रोका सपना? एक्टर ने किया खुलासा
Sunny Deol: सनी देओल आज बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार हैं। हालांकि उनका सपना बॉलीवुड स्टार बनने का नहीं था।जी हां! सनी देओल ने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अभिनेता ने बताया कि एक समय उनका सपना प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेस ड्राइवर बनने का था। लेकिन उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उनके इस फैसले को लेकर सख्त थे जिसके चलते सनी देओल का ये सपना अधूरा रह गया।
KBC में अमिताभ बच्चन के सामने खोला राज
सनी देओल हाल ही में क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे। उनके साथ ‘बटवारा 1947’ की टीम के सदस्य आमिर खान और प्रीति जिंटा भी मौजूद थे। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने सनी देओल से पूछा कि 'हमने सुना है आप एक रेसिंग ड्राइवर होना चाहते हैं? फॉर्मूला 1 वगेराह.."
सनी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- "हां, मुझे ऐसा बहुत शौक था, ड्राइविंग का तो बहुत शौक था, जैसे आप जानते ही हैं, पापा हमारे घर में कहीं भी, कुछ भी ऐसा कुछ करना चाहते हैं, चाहे हम खेल या कुछ भी करना चाहें, उस समय सुरक्षा के कारण...इजाजत नहीं मिलती थी.. इसलिए बीच में ही रह गया।"
सनी देओल ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे। उस दौर में वह अपने बच्चों को ऐसे खेल या गतिविधियों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देते थे, जिनमें चोट लगने या जान का खतरा हो सकता था।
रेसिंग का सपना अधूरा, फिल्मों में बनाया अलग मुकाम
हालांकि सनी देओल फॉर्मूला 1 ट्रैक तक नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान जरूर बनाई। 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने एक्शन हीरो के तौर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।
इसके बाद ‘अर्जुन’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘जीत’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को मजबूत किया। सनी देओल ने अपने लंबे फिल्मी सफर में ‘दामिनी’, ‘गदर’, ‘बॉर्डर’ के अलावा ‘दामिनी’, ‘डर’, ‘ये दिल्लगी’, ‘अपने’, ‘सिंह साहब द ग्रेट’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आए थे।
Independence Day 2026: कंगना ने लहराया तिरंगा, अक्षय ने लिखा ‘जय हिंद’, सितारों ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न
Independence Day 2026: आज देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दीं।
Rakul Preet Singh ने लिखा खास संदेश
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तिरंगा लहराती नजर आईं। उन्होंने लिखा कि अलग-अलग रंगों के बावजूद देशवासियों के दिल एक होने चाहिए।
Bhumi Pednekar ने किया सेल्यूट
भूमि पेडनेकर ने तिरंगे के सामने सेल्यूट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने इस मौके पर एक खास नोट भी लिखा।
Raveena Tandon ने फहराया तिरंगा
रवीना टंडन का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह तिरंगा फहराती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
Anupam Kher ने शेयर किया भावुक वीडियो
अनुपम खेर ने हाथ में तिरंगा लिए एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने आजादी के दिनों से जुड़ी यादें साझा करते हुए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Akshay Kumar ने दी बधाई
हमारे तिरंगे की शान यूँ ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ???????? जय हिंद! pic.twitter.com/ymenfpicLd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2026
अक्षय कुमार ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो।” उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘जय हिंद’ कहा।
Kangana Ranaut ने लहराया तिरंगा
Kangana wishes everyone on #IndependenceDay
— Kangana Updates (@KR_Insta2) August 15, 2026
Jai Hind#KanganaRanaut pic.twitter.com/qRMdRLo7Yr
कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह भारत का झंडा लहराती नजर आईं।
Ravi Kishan ने वीरों को किया नमन
रवि किशन ने लाल किले के साथ तस्वीरें शेयर कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।
Guru Randhawa ने कहा- ‘प्राउड इंडियन’
गुरु रंधावा ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरा प्यार, मेरा गौरव, मेरी मातृभूमि, मेरा सब कुछ।” उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खुद को ‘प्राउड इंडियन’ बताया।
यह भी पढ़े- देशभक्ति से भर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में दिखेगा साहस, संघर्ष और बलिदान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









