Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए 19 अगस्त खास, रुके काम होंगे पूरे, बुधवार को करें ये अचूक उपाय

19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त करने वाला रहेगा. अटके हुए काम में गति आने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और परिवार व प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

Continue reading on the app

PM CARES Fund Audit: पीएम केयर्स फंड में 1 साल में 1279 करोड़ का इजाफा; 8452 करोड़ हुआ खजाना; जारी हुए ताजा वित्तीय आंकड़े

देश में आपात और संकट की परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड की वित्तीय स्थिति को लेकर ताजा ऑडिट आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोष के फंड में लगातार इजाफा देखने को मिला है, जिसमें दान के अलावा बैंकों में जमा रकम पर मिले भारी ब्याज और विभिन्न एजेंसियों से आए रिफंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान फंड के खर्च बेहद सीमित रहे हैं, जिसके कारण क्लोजिंग बैलेंस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक साल में 1279 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, खर्च हुए सिर्फ 87.85 लाख
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत में पीएम केयर्स फंड का ओपनिंग बैलेंस 7,173.03 करोड़ रुपये था। साल भर में घरेलू और विदेशी दान, बैंक ब्याज और रिफंड के जरिए कुल 1,279.91 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज हुई। वहीं इस दौरान विभिन्न मदों में कुल व्यय मात्र 87.85 लाख रुपये रहा।

इस प्रकार वित्तीय वर्ष के अंत यानी 31 मार्च 2025 तक फंड का क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 8,452.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

एफडी और बचत खातों के ब्याज से हुई 475 करोड़ की कमाई
फंड के प्रबंधन में निवेश और जमा पर मिलने वाले रिटर्न का बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट के अनुसार शेड्यूल्ड बैंकों में किए गए फिक्स्ड डिपॉजिट से फंड को 469.38 करोड़ रुपये का भारी ब्याज मिला। इसके अलावा सेविंग्स बैंक अकाउंट्स में जमा धनराशि पर 5.77 करोड़ रुपये की ब्याज आय प्राप्त हुई। फंड की कुल राशि में से 7,846.66 करोड़ रुपये सुरक्षित रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर रखे गए हैं।

घरेलू दान से मिले 479 करोड़, एजेंसियों से 324 करोड़ का रिफंड
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पीएम केयर्स फंड को देश के भीतर से 479.04 करोड़ रुपये का घरेलू चंदा प्राप्त हुआ, जबकि विदेशी स्रोतों से 92.83 लाख रुपये का डोनेशन मिला। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाली कार्यकारी एजेंसियों से अप्रयुक्त राशि के रूप में 324.66 करोड़ रुपये का रिफंड वापस फंड में जमा हुआ। साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर कटे टीडीएस के रिफंड के रूप में 13.49 लाख रुपये भी कोष को प्राप्त हुए।

Continue reading on the app

  Sports

त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में पहुंचीं, विश्व चैंपियनशिप में 15 साल बाद पदक हुआ पक्का

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का किया। Fri, 21 Aug 2026 14:30:59 +0530

  Videos
See all

Imran Khan Medical Test: इमरान खान के हेल्थ चेकअप के लिए बाहर आने पर मना जश्न, लेकिन... | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:15:37+00:00

#shortvideo : थाने में राहुल का नया ड्रामा! | Rahul Gandhi Protest #breakingnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:16:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers