PM CARES Fund Audit: पीएम केयर्स फंड में 1 साल में 1279 करोड़ का इजाफा; 8452 करोड़ हुआ खजाना; जारी हुए ताजा वित्तीय आंकड़े
देश में आपात और संकट की परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड की वित्तीय स्थिति को लेकर ताजा ऑडिट आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोष के फंड में लगातार इजाफा देखने को मिला है, जिसमें दान के अलावा बैंकों में जमा रकम पर मिले भारी ब्याज और विभिन्न एजेंसियों से आए रिफंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान फंड के खर्च बेहद सीमित रहे हैं, जिसके कारण क्लोजिंग बैलेंस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एक साल में 1279 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, खर्च हुए सिर्फ 87.85 लाख
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत में पीएम केयर्स फंड का ओपनिंग बैलेंस 7,173.03 करोड़ रुपये था। साल भर में घरेलू और विदेशी दान, बैंक ब्याज और रिफंड के जरिए कुल 1,279.91 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज हुई। वहीं इस दौरान विभिन्न मदों में कुल व्यय मात्र 87.85 लाख रुपये रहा।
इस प्रकार वित्तीय वर्ष के अंत यानी 31 मार्च 2025 तक फंड का क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 8,452.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
एफडी और बचत खातों के ब्याज से हुई 475 करोड़ की कमाई
फंड के प्रबंधन में निवेश और जमा पर मिलने वाले रिटर्न का बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट के अनुसार शेड्यूल्ड बैंकों में किए गए फिक्स्ड डिपॉजिट से फंड को 469.38 करोड़ रुपये का भारी ब्याज मिला। इसके अलावा सेविंग्स बैंक अकाउंट्स में जमा धनराशि पर 5.77 करोड़ रुपये की ब्याज आय प्राप्त हुई। फंड की कुल राशि में से 7,846.66 करोड़ रुपये सुरक्षित रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर रखे गए हैं।
घरेलू दान से मिले 479 करोड़, एजेंसियों से 324 करोड़ का रिफंड
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पीएम केयर्स फंड को देश के भीतर से 479.04 करोड़ रुपये का घरेलू चंदा प्राप्त हुआ, जबकि विदेशी स्रोतों से 92.83 लाख रुपये का डोनेशन मिला। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाली कार्यकारी एजेंसियों से अप्रयुक्त राशि के रूप में 324.66 करोड़ रुपये का रिफंड वापस फंड में जमा हुआ। साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर कटे टीडीएस के रिफंड के रूप में 13.49 लाख रुपये भी कोष को प्राप्त हुए।
Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च डेट लीक: 4 कलर में आएगा फोन, मिलेगी Active Matrix डिस्प्ले और ये खास फीचर्स
Infinix Hot 70 Pro 5G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन भारत में भी दस्तक देने की तैयारी में नजर आ रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इंडिया में लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नए लीक में इसके लॉन्च टाइमलाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। साथ ही, फोन की हैंड्स-ऑन तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जिनसे इसके डिजाइन की झलक मिलती है।
सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च
टिपस्टर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) के मुताबिक, Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार, भारतीय बाजार में यह फोन Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। ये सभी कलर ग्लोबल वेरिएंट में भी मिलते हैं।
लीक हुई हैंड्स-ऑन तस्वीरों में फोन के रियर पैनल पर वर्टिकली अरेंज किए गए कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं। सबसे खास बात कैमरा मॉड्यूल में दिया गया Active Matrix Cube LED डिस्प्ले है। यह मिनी डिस्प्ले नोटिफिकेशन, स्टेटस अलर्ट, एनिमेशन और अन्य जानकारी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
अलग-अलग कलर में खास डिजाइन
Infinix Hot 70 Pro 5G को ग्लोबल मार्केट में कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें Depth Ring White, Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple, Night Pulse और Thermo Orange शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, Thermo Orange वेरिएंट में तापमान के अनुसार बैक पैनल का रंग बदलता है। शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे यह ज्यादा सैचुरेटेड ऑरेंज दिखाई देता है, जबकि करीब 65 डिग्री सेल्सियस पर इसका शेड हल्का हो जाता है।
ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro Launch Date लीक: 9 सितंबर को होगा Apple का बड़ा इवेंट, जानें पूरी डिटेल
Mirage Green वेरिएंट दिन की रोशनी में सामान्य नजर आता है, लेकिन अंधेरे वातावरण में प्राकृतिक रोशनी के संपर्क के बाद इसमें स्टाररी-स्काई जैसा चमकदार टेक्सचर दिखाई देता है। वहीं Silk Glow Purple में नैनो-लेवल क्रिस्टल टेक्सचर दिया गया है, जो फोन को हिलाने पर अलग-अलग तरह से रिफ्लेक्ट होता है। Dive Blue वेरिएंट में मैट फिनिश मिलती है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
ग्लोबल मॉडल में 6.76 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। इसे 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। बैटरी की बात करें तो अलग-अलग मार्केट्स में फोन को 5,600mAh और 6,000mAh बैटरी विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन को IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








