Responsive Scrollable Menu

खेल महाकुंभ-2026 का ऐलान, 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होंगे मुकाबले; न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं

Khel Mahakumbh 2026: उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महाकुंभ-2026 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी कर दी है। खेल महाकुंभ का आयोजन 1 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

इस बार प्रतियोगिताओं का आयोजन चरणबद्ध तरीके से न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर किया जाएगा। अलग-अलग स्तरों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।

चार स्तरों पर होंगी प्रतियोगिताएं

विभाग की कार्ययोजना के मुताबिक खेल महाकुंभ को स्थानीय स्तर से शुरू कर राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा। सबसे पहले न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ी विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिस्पर्धा का मंच

खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तय कर दी है। अब संबंधित स्तरों पर आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधानसभा से संसदीय क्षेत्र तक...

न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 01 से 10 सितम्बर 2026 तक, विधानसभा स्तर की विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 11 से 20 सितम्बर 2026 तक, संसदीय क्षेत्र स्तर की सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 21 से 30 सितम्बर 2026 तथा तथा राज्य स्तर की मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 10 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

न्याय पंचायत स्तर पर- कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो...

न्याय पंचायत स्तर पर अण्डर-14 एवं 19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो एवं मुर्गा झपट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विधानसभा स्तर पर वॉलीबाल एवं पिट्टू सीधे तथा न्याय पंचायत स्तर से चयन के आधार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम्ब, रस्साकसी, गोली (कंचा), फुटबाल एवं बैडमिंटन सीधे तथा विधान सभा स्तर से चयन के आधार की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

राज्य स्तर पर ये प्रतियोगिताएं

राज्य स्तर पर जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबाल, हॉकी, हैण्डबाल, योगासन, तैराकी, तीरंदाजी, फैन्सिंग, कुश्ती, पेंचक सिलाट, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, बेसबाल एवं लॉन टेनिस सीधे तथा विधानसभा स्तर से चयन के आधार की अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महिला ओपन वर्ग तथा दिव्यांगजन महिला-पुरुष ओपन वर्ग के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखण्ड दीप्ति सिंह विस्तृत कार्ययोजना जारी की गई है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा भी की है।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल महाकुम्भ के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना है।

Continue reading on the app

सीएम योगी ने PRD जवानों को दी सौगात, कैशलैस इलाज के साथ बढ़ाया ड्यूटी भत्ता

UP News: सीएम योगी ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों को भी बड़ा तोहफा दिया. जिसके तहत अब इन जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही सीएम योगी ने पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ता में भी बढ़ोतरी कर दी. बता दें कि सीएम योगी ने अपने कार्यकाल में इससे पहले भी पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके हैं. इस तरह से सीएम योगी ने पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता चौथी बार बढ़ा दिया. सीएम योगी ने कहा कि अब पीआरडी जवानों को 500 रुपये की बजाय प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलेगा.

पीआरडी जवानों के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड का वितरण किया और इसके साथ 'मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत  की. इसके साथ ही सीएम योगी ने लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का भी शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को संबोधित किया.

2019 तक पीआरडी जवानों को मिलते थे सिर्फ 250 रुपये

इस  दौरान सीएम योगी ने कहा कि 1948 में गठित पीआरडी के स्वयंसेवकों को 2019 तक सिर्फ 250 रुपये दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता था. सीएम ने कहा कि 2019 में उन्होंने इसे बढ़ाकर 375 रुपये कर दिया. उसके बाद 2022 में इसे बढ़ाकर 395 रुपये और 2025 में भत्ता वृद्धि कर इसे 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया था. सीएम योगी ने कहा, "अब पीआरडी स्वयंसेवकों का भत्ता 500 से रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए 75 वर्ष में भत्ता राशि सिर्फ 250 रुपये तक ही थी, जबकि पिछले 8 साल में यह 250 से बढ़कर 600 रुपये होने जा रहा है. यह बढ़ोतरी सौ प्रतिशत से भी अधिक है.

समर्पण भाव अपनी भूमिका निभाते हैं PRD जवान-  सीएम योगी

सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "यूपी में कानून का राज स्थापित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग में पीआरडी के स्वयंसेवक समर्पण भाव से अपनी भूमिका निभाते हैं, बावजूद इसके 2017 के पहले तक उन्हें ड्यूटी नहीं मिलती थी. जबकि आज उनके महत्व को समझा गया तो ड्यूटी के लिए जवान कम पड़ जा रहे हैं." सीएम योगी ने कहा कि आपदा हो, महाकुंभ, दीपोत्सव, रंगोत्सव, ट्रैफिक संचालन में सहयोग, चुनाव ड्यूटी हो या अन्य किसी भी कार्य में प्रशासन-पुलिस का सहयोग, पीआरडी जवानों ने अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव से किया है.

31 हजार से ज्यादा पीआरडी जवानों को मिलेगा लाभ

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कैशलेस इलाज की सुविधा के तहत 31 हजार से ज्यादा पीआरडी स्वयंसेवकों को किसी भी सरकारी और सरकार से संबंधित अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि इलाज की ये सुविधा प्रतिवर्ष मिलेगी. बता दें कि पीआरडी जवानों की संख्या को उनके परिवार के हिसाब से औसत रूप में देखा जाए तो ये संख्या 1.55 लाख से अधिक होती है.

ये भी पढ़ें: यूपी: सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ शुरू, आतंकवाद रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस | Defence News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:46:10+00:00

BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: TRE 4 का विज्ञापन जारी! 32,388 पदों पर भर्ती | Bihar | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers