Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत, ‘गणपति बप्पा मोरया’ का लगाया जयकारा; मुंबा देवी के भी किए दर्शन

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत मंगलवार को मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद कंगना ने मुंबई की मुंबा देवी के भी दर्शन किए और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। कंगना इस दौरान मेटैलिक ऑरेंज और गोल्डन टिश्यू सिल्क साड़ी में नजर आईं। डार्क बॉर्डर वाली इस साड़ी में उनका लुक काफी अलग और खूबसूरत दिख रहा था।

मंदिर से बाहर आकर दिए पोज
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना बाहर आईं। वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। कंगना ने मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए।
इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा भी लगाया। उनके मंदिर पहुंचने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

मुंबा देवी के भी किए दर्शन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कंगना ने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर दर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में पूजा करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।” कंगना की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

‘क्वीन 2’ में दिखेंगी कंगना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 2008 के 26/11 आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के 'Cama and Albless Hospital' के कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित थी। अब कंगना ‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी। यह 2013 में आई उनकी चर्चित फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है। इसके अलावा वह आर. माधवन के साथ एक नई थ्रिलर फिल्म में भी काम कर रही हैं।

यह भी पढ़े- Ekta Kapoor का बड़ा धमाका: 11 साल बाद ‘नागिन’ में नया ट्विस्ट; फिल्म आएगी या वेब सीरीज, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट?

Continue reading on the app

ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' हुई कन्फर्म! Zoya Akhtar ने दिया बड़ा अपडेट, ऋतिक-फरहान-अभय की होगी वापसी?

Zindagi Na Milegi Dobara 2: 2011 की चर्चित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ क्लासिक मानी जाती है। तीन दोस्तों की कहानी ने फैंस के दिलों को छुआ था और आज भी इसके गाने और फिल्म को दर्शकों से बहुत सराहना मिलती है। अब इस फिल्म से जुड़ी वह खबर सामने आ गई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कन्फर्म किया है कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर काम चल रहा है। 

हालांकि, फिल्म कब तक शुरू होगी और इसमें पुरानी स्टारकास्ट नजर आएगी या नहीं, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। करीब 15 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की तिकड़ी ने अर्जुन, इमरान और कबीर के किरदारों से ऐसी छाप छोड़ी थी, जिसे फैंस आज तक नहीं भूले हैं।

जोया अख्तर ने सीक्वल पर क्या कहा?

मॉनसून फिल्म फेस्टिवल के दौरान द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में जोया अख्तर से ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि यह प्रोजेक्ट तभी आगे बढ़ेगा जब कहानी किरदारों की ज़िंदगी के इस पड़ाव के हिसाब से सही लगेगी। उन्होंने कहा- "हमें नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं... या क्या हम कभी ऐसी स्थिति में पहुँच पाएँगे जहाँ इन किरदारों से आज के समय में दोबारा जुड़ना सही लगे। लेकिन यह अच्छा होगा।"

15 साल बाद फिर दिखेंगे अर्जुन, कबीर और इमरान?
पहली फिल्म में ऋतिक रोशन ने अर्जुन, फरहान अख्तर ने इमरान और अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था। तीनों दोस्तों की स्पेन ट्रिप और उस दौरान जिंदगी को लेकर बदले उनके नजरिए ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।

अब सीक्वल में इन किरदारों की जिंदगी 15 साल बाद किस मोड़ पर होगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। क्या तीनों दोस्त फिर से किसी एडवेंचर पर निकलेंगे या इस बार कहानी उनके जीवन के किसी नए दौर को दिखाएगी? फिलहाल मेकर्स ने कहानी का खुलासा नहीं किया है।

2025 में साथ दिखे थे तीनों स्टार्स
‘ZNMD 2’ को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गई थीं, जब 2025 में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल एक विज्ञापन के लिए लंबे समय बाद साथ नजर आए थे।

तीनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस इतने उत्साहित हो गए कि कई लोगों को लगा कि यह शायद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ का ट्रेलर है। जोया अख्तर ने भी इस प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए बताया कि लोगों ने उस विज्ञापन को देखकर उसे फिल्म का ट्रेलर समझ लिया था।

‘ZNMD’ की कहानी और कास्ट
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल के अलावा कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में थे।

स्पेन की खूबसूरत लोकेशन, दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल रहा। रिलीज के वर्षों बाद भी यह फिल्म दर्शकों के बीच पसंद की जाती है और इसे एक कल्ट फिल्म के तौर पर याद किया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ शुरू, आतंकवाद रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस | Defence News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:46:10+00:00

BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: TRE 4 का विज्ञापन जारी! 32,388 पदों पर भर्ती | Bihar | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers