ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' हुई कन्फर्म! Zoya Akhtar ने दिया बड़ा अपडेट, ऋतिक-फरहान-अभय की होगी वापसी?
Zindagi Na Milegi Dobara 2: 2011 की चर्चित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ क्लासिक मानी जाती है। तीन दोस्तों की कहानी ने फैंस के दिलों को छुआ था और आज भी इसके गाने और फिल्म को दर्शकों से बहुत सराहना मिलती है। अब इस फिल्म से जुड़ी वह खबर सामने आ गई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कन्फर्म किया है कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर काम चल रहा है।
हालांकि, फिल्म कब तक शुरू होगी और इसमें पुरानी स्टारकास्ट नजर आएगी या नहीं, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। करीब 15 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की तिकड़ी ने अर्जुन, इमरान और कबीर के किरदारों से ऐसी छाप छोड़ी थी, जिसे फैंस आज तक नहीं भूले हैं।
जोया अख्तर ने सीक्वल पर क्या कहा?
मॉनसून फिल्म फेस्टिवल के दौरान द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में जोया अख्तर से ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि यह प्रोजेक्ट तभी आगे बढ़ेगा जब कहानी किरदारों की ज़िंदगी के इस पड़ाव के हिसाब से सही लगेगी। उन्होंने कहा- "हमें नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं... या क्या हम कभी ऐसी स्थिति में पहुँच पाएँगे जहाँ इन किरदारों से आज के समय में दोबारा जुड़ना सही लगे। लेकिन यह अच्छा होगा।"
15 साल बाद फिर दिखेंगे अर्जुन, कबीर और इमरान?
पहली फिल्म में ऋतिक रोशन ने अर्जुन, फरहान अख्तर ने इमरान और अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था। तीनों दोस्तों की स्पेन ट्रिप और उस दौरान जिंदगी को लेकर बदले उनके नजरिए ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।
अब सीक्वल में इन किरदारों की जिंदगी 15 साल बाद किस मोड़ पर होगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। क्या तीनों दोस्त फिर से किसी एडवेंचर पर निकलेंगे या इस बार कहानी उनके जीवन के किसी नए दौर को दिखाएगी? फिलहाल मेकर्स ने कहानी का खुलासा नहीं किया है।
2025 में साथ दिखे थे तीनों स्टार्स
‘ZNMD 2’ को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गई थीं, जब 2025 में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल एक विज्ञापन के लिए लंबे समय बाद साथ नजर आए थे।
तीनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस इतने उत्साहित हो गए कि कई लोगों को लगा कि यह शायद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ का ट्रेलर है। जोया अख्तर ने भी इस प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए बताया कि लोगों ने उस विज्ञापन को देखकर उसे फिल्म का ट्रेलर समझ लिया था।
‘ZNMD’ की कहानी और कास्ट
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल के अलावा कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में थे।
स्पेन की खूबसूरत लोकेशन, दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल रहा। रिलीज के वर्षों बाद भी यह फिल्म दर्शकों के बीच पसंद की जाती है और इसे एक कल्ट फिल्म के तौर पर याद किया जाता है।
करीना कपूर की 7 फिल्में, हर में दिखा महिलाओं का दबदबा, 1 ने फ्लॉप होकर भी जीते कई अवॉर्ड्स, गाना आजतक है HIT
बॉलीवुड की बेबो का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में ‘कमबख्त इश्क’, ‘टशन’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों से उनके हैप्पी गो लकी गर्ल की इमेज दिमाग में आती है. लेकिन करीना कपूर ने अपने करियर के दौरान नॉन ग्लैमर्स रोल्स अदा कर खुद को हर फिल्म के साथ साबित किया. वो फिल्म-दर-फिल्म खुद को निखारती रहीं और वो कहते हैं ना कि सोना जितना तपता है, उतना ही निखरता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









.jpg)

