Arjuna Awards 2025: तेजस्विन शंकर से दिव्या देशमुख तक… इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
Arjun Awards 2025: भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है. इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. इस सूची में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, रोइंग और पैरा स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं. बता दें कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने पुरस्कारों की सूची जारी की है. इन पुरस्कारों का उद्देश्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को सम्मानित करना है. इस साल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश की थी.
National Sports Awards 2025 announced; Tejaswin, Divya Deshmukh, Gayatri-Treesa to be honoured with Arjuna Awards#NationalSportsAwards2025 #TejaswinShankar #GayatriGopichand #sports #DivyaDeshmukh
— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2026
Read @ANI Story| https://t.co/ZlLlXuQHj1 pic.twitter.com/dT8M87hiRX
इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
अर्जुन अवॉर्ड 2025 के लिए एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को चुना गया है. बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को यह सम्मान मिलेगा. वहीं बॉक्सिंग से नरेंद्र का नाम शामिल है. जबकि शतरंज में ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती और युवा स्टार दिव्या जितेंद्र देशमुख को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा. दिव्या ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है. डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत को सम्मान मिलेगा. हॉकी से लालरेमसियामी और राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. कबड्डी में सुरजीत और पूजा को यह सम्मान दिया जाएगा. इसके अलावा पैरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा-एथलेटिक्स में एकता भयान, रोइंग में अरविंद सिंह और शूटिंग में अखिल श्योराण को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा.
सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा की।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) August 18, 2026
भारत की प्रमुख महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और पल्लेल्ला गायत्री गोपीचंद समेत विभिन्न खेलों के 15 अन्य खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी… pic.twitter.com/WyajRGvG0N
- तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
- मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)
- प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
- ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
- पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
- नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
- विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
- दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
- धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
- लालरेम्सियामी (हॉकी)
- राजकुमार पाल (हॉकी)
- सुरजीत (कबड्डी)
- पूजा (कबड्डी)
- रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
- एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)
- अरविन्द सिंह (रोइंग)
- अखिल श्योराण (शूटिंग)
लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड भी घोषित
सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) का भी ऐलान किया है. फुटबॉल के आई अरुमैनायगम को इस सम्मान के लिए चुना गया है. यह पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने खेल करियर में शानदार प्रदर्शन करने के साथ संन्यास के बाद भी खेलों के विकास में योगदान दिया हो.
इन कोचों को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड
आपको बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नामों की भी घोषणा की गई है. नियमित कैटेगरी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को चुना गया है. वहीं, लाइफटाइम कैटेगरी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
Dronacharya and lifetime category award winners
— Abhijit Deshmukh (@iabhijitdesh) August 18, 2026
Boxing coach Chhote Lal Yadav from Indian army gets Dronacharya award. pic.twitter.com/hYfEOzP0KD
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम
वेनेजुएला में 24 जून को आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ी, मौतों का आंकड़ा 6400 के पार
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला की सरकार ने 24 जून को आए दोहरे भूकंप से हुई मौतों के आधिकारिक आंकड़े को अपडेट करते हुए बताया है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 6,438 हो गई है. पिछले सप्ताह जारी किए गए आंकड़े की तुलना में मृतकों की संख्या में 137 का इजाफा हुआ है. सरकार की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, भूकंप से प्रभावित परिवारों को अब तक 335 घर सौंपे जा चुके हैं. इसके अलावा, देशभर में 59,109 इमारतों का निरीक्षण किया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे रहने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं.
10,696 इमारतें उच्च जोखिम वाली
जिन इमारतों का आकलन किया गया, उनमें से 34,680 को रहने योग्य पाया गया है, जबकि 13,733 इमारतों को प्रतिबंधित पहुंच वाली श्रेणी में रखा गया है. वहीं, 10,696 इमारतों को उच्च जोखिम वाली इमारतों के रूप में चिन्हित किया गया है.
इससे पहले जारी अपडेट में बताया गया था कि भूकंप से प्रभावित परिवारों को 287 से अधिक घर उपलब्ध कराए जा चुके हैं और देशभर में 43,679 इमारतों का मूल्यांकन किया गया है.
ट्रैफिक-लाइट टैगिंग से हो रहा इमारतों का आकलन
वेनेजुएला सरकार ने इमारतों की रहने योग्य स्थिति का आकलन करने के लिए ट्रैफिक-लाइट आधारित टैगिंग प्रणाली लागू की है. इसके तहत हरे रंग का टैग उन इमारतों को दिया जाता है जिन्हें रहने के लिए सुरक्षित माना गया है. पीले रंग का टैग प्रतिबंधित पहुंच वाली इमारतों के लिए है, जबकि लाल रंग का टैग उन इमारतों पर लगाया जाता है जिन्हें उच्च जोखिम वाला माना गया है और जिन्हें गिराया भी जा सकता है.
24 जून को आए थे 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप
24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे. इन दोनों भूकंपों के केंद्र क्रमश: पश्चिमी राज्य याराकुय और मध्य राज्य ला गुआइरा में थे.
तटीय राज्य ला गुआइरा में इन दोनों भूकंपों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. पहले की जानकारी के अनुसार, यहां 10,981 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. राजधानी कराकस में 6,133 और मध्य राज्य मिरांडा में 1,323 लोग आश्रय स्थलों में हैं.
28 देशों ने भेजी मानवीय सहायता
इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने हाल ही में आए भूकंपों के पीड़ितों की मदद के लिए 28 देशों की ओर से उपलब्ध कराई गई मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है.
उन्होंने कराकस में एक संग्रह केंद्र का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही. इस केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजी गई 2,000 टन से अधिक मानवीय सहायता को छांटकर उन अस्थायी शिविरों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जहां जून के भूकंप से प्रभावित लोगों को रखा गया है.
रोड्रिगेज ने कहा, “वेनेजुएला उन देशों, दुनिया के लोगों और दुनिया की सरकारों को धन्यवाद देते नहीं थकता, जिन्होंने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.” मानवीय सहायता को भूकंप प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों में वितरित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप के कुछ घंटों बाद उत्तरी सुमात्रा में कांपी धरती, अब तक 47 लोगों की मौत
(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






