Responsive Scrollable Menu

Somalia के Baidoa में हिंसा: 4 नागरिकों की मौत, 98 घायल और कई हमलावर ढेर

सोमालिया के दक्षिण-पश्चिमी शहर बैदोआ में सैनिकों और मिलिशिया के बीच हुई झड़प में कम से कम चार नागरिकों समेत कई लड़ाके मारे गए और 98 अन्य घायल हुए। अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। झड़प सोमवार तड़के उस समय शुरू हुई, जब मिलिशिया समूहों ने शहर के बाहरी इलाकों में सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया।

सोमाली अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 30 हमलावर मारे गए, जबकि दक्षिण-पश्चिम राज्य के अधिकारियों ने करीब 50 हमलावरों के मारे जाने का दावा किया। इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। बे क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रमुख डॉ. अब्दिकाफी उमर महमूद ने बताया कि चार नागरिकों की मौत हुई और 28 महिलाओं तथा एक बुजुर्ग सहित 98 लोग घायल हुए।

इनमें अधिकांश लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं। मंगलवार को शहर में स्थिति सामान्य हुई, हालांकि प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बल तैनात रहे। अस्पताल में घायलों की बढ़ती संख्या के बीच दवाओं की किल्लत भी सामने आई।

Continue reading on the app

Palestine मुद्दे पर भारत ने दोहराया Two-State Solution का समर्थन, गाजा पर जताई चिंता

भारत ने मंगलवार को बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया। साथ ही फलस्तीनी लोगों के प्रति भारत के निरंतन समर्थन की पुष्टि भी की। विदेश मंत्रालय में सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने यह जानकारी दी।

रंगनाथन विदेश मंत्रालय में वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीज़ा तथा प्रवासी भारतीय मामले की सचिव हैं और 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फलस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। रंगनाथन ने मंगलवार को फलस्तीन की विदेश और प्रवासी मामलों की मंत्री वारसेन अघाबेकियन शाहीन से मुलाकात की और ‘गाजा में गंभीर मानवीय स्थिति पर भारत की चिंता व्यक्त की।’’ फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-फलस्तीन के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें विकास सहयोग की उनकी व्यापक पहलें भी शामिल हैं। पोस्ट में कहा गया,‘‘भारत ने बातचीत के जरिए ‘द्विराष्ट्र समाधान’के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया और लगातार मानवीय सहायता, बातचीत तथा कूटनीति के जरिए गाज़ा में मानवीय स्थिति से निपटने के महत्व को रेखांकित किया।’’ भारत ‘द्विराष्ट्र समाधान’ के उस नजरिए का समर्थन करता रहा है, जिसमें इजराइल और फलस्तीन अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक़ अपनी मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर शांति और सुरक्षा के साथ एक-दूसरे के बगल में रहें।

Continue reading on the app

  Sports

बर्थडे स्पेशल: पहले थे सैनिक, फिर बने क्रिकेटर; शेल्डन कॉटरेल के विकेट सेलिब्रेशन की कहानी है खास

शेल्डन कॉटरेल, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज, आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया में अपने अनूठे सैन्य सलामी वाले अंदाज के लिए मशहूर कॉटरेल, जमैका डिफेंस फोर्स के सैनिक रह चुके हैं. जानिए उनके प्रेरणादायक सफर की कहानी.

The post बर्थडे स्पेशल: पहले थे सैनिक, फिर बने क्रिकेटर; शेल्डन कॉटरेल के विकेट सेलिब्रेशन की कहानी है खास appeared first on Prabhat Khabar.

Wed, 19 Aug 2026 01:41:59

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Satyendra Jain Arrested | Congress | Patna Protest | IND vs SL Test #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T01:45:14+00:00

PDA के दबाव में है BJP-अखिलेश यादव #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T01:41:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers