Responsive Scrollable Menu

कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां कुछ समय बिताया। मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पीली साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा पहना था। लाल बिंदी, सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक पूरा किया। मंदिर में दर्शन के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। कंगना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर के साथ मुंबई की माता श्री मुंबा देवी मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने लिखा, 'आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।' कंगना ने रील कल्चर को चुनौती बताया सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, ‘हमारे सिद्धिविनायक भगवान पूरे मुंबई क्षेत्र के रक्षक हैं। जब भी आती हूं, इनका दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। आज ज्यादा खास है। जो यहां के बीजेपी कार्यकर्ता हैं, उन्होंने मुझे गणपति भेंट भी की।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी में जो हमारी टीम है, उसका सशक्तीकरण हुआ। जो आज की हमारी चुनौतियां हैं, चाहे वो दिमागी नक्सल कह लीजिए, चाहे वो बाकी जो एक नैरेटिव। जैसे हम देख रहे हैं कि न्यूजपेपर, टेक्स्टबुक और पेरेंट्स की गाइडेंस से बढ़कर आज सोशल मीडिया, रील कल्चर उससे लड़ने के लिए एक तो और ज्यादा महिलाओं को जिस तरह से पूरी तरह इंक्लूड किया गया है, युवाओं को इंक्लूड किया गया है।’ एक्ट्रेस ने अंत में कहा, ‘उस तरीके के नेचर को संभालने के लिए, उससे लड़ने के लिए एक नई ऊर्जा के साथ हमारा जो विजन है, आगे 2047 का प्रधानमंत्री जी का, उस तक बढ़ने के लिए उन्होंने बहुत शानदार टीम बनाई है और उस टीम को भी हम बहुत बधाई देते हैं।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

ब्रह्मांड का सबसे बड़ा रहस्य! हैदराबाद के युवा वैज्ञानिक रोहन नायडू की टीम ने ढूंढा 66 करोड़ साल पुराना 'रेड मॉन्स्टर'

Rohan Naidu: हैदराबाद के रोहन नायडू और उनकी टीम ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके शुरुआती ब्रह्मांड में एक अनोखे 'ब्लैक होल स्टार' की पहचान की है. इसे MoM-BH-1 नाम दिया गया है. अरबों प्रकाश-वर्ष दूर स्थित यह तारा बिग बैंग के ठीक 660 मिलियन साल बाद के समय का है. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह किसी आम तारे की तरह नहीं चमकता; इसकी रोशनी संभवतः ब्लैक होल के आस-पास मौजूद गैस से आती है.

अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ी दिलचस्पी

हैदराबाद के रहने वाले रोहन नायडू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के दौरान आम छात्रों की तरह इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया. लेकिन सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने महसूस किया कि उनका असली दिल अंतरिक्ष विज्ञान में लगता है. उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दी और अपनी जिंदगी की पहली फ्लाइट पकड़कर सिंगापुर के येल-एनयूएस कॉलेज चले गए. सिंगापुर में पढ़ाई के दौरान रोहन की रुचि अंतरिक्ष के अनसुलझे रहस्यों में और गहरी हो गई. वहां उन्होंने जाने-माने वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विशालकाय ब्लैक होल और अंतरिक्ष से निकलने वाली भारी ऊर्जा पर रिसर्च शुरू की। येल यूनिवर्सिटी के बड़े खगोलविदों के साथ काम करने के अनुभव ने उनके इस सपने को एक मजबूत दिशा दी.

ये भी पढ़ें: झारखंड के बाद अब बिहार में आज से छात्रों का महाआंदोलन, भर्ती और परीक्षा के मुद्दे पर सम्राट सरकार की घेराबंदी

हार्वर्ड से पीएचडी की डिग्री

इसके बाद रोहन अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने दुनिया की सबसे मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) में अपनी पीएचडी पूरी की. अपनी रिसर्च के दौरान उन्होंने हमारी आकाशगंगा यानी 'मिल्की वे' के इतिहास और उन पुराने तारों का अध्ययन किया जो करोड़ों साल पहले इसमें समा गए थे। उनके इस काम की विज्ञान जगत में काफी तारीफ हुई.

एमआईटी में रिसर्च और फेलोशिप

पीएचडी पूरी करने के बाद रोहन को दुनिया के शीर्ष संस्थान एमआईटी (MIT) में प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप मिली. यहां उन्होंने ब्रह्मांड के उस शुरुआती दौर पर रिसर्च शुरू की, जब बिग बैंग के कुछ समय बाद अंतरिक्ष में सबसे पहले तारे और आकाशगंगाएं बनने लगे थे.

ये भी पढ़ें: भारत-इजरायल FTA पर इजरायली राजदूत का बड़ा बयान, अगले साल फरवरी तक साफ होगी तस्वीर

रहस्यमयी 'ब्लैक होल स्टार' की खोज

रोहन नायडू के नेतृत्व में नासा के सबसे आधुनिक 'जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' की मदद से हाल ही में एक बहुत बड़ी खोज हुई. उनकी टीम ने अंतरिक्ष में एक बेहद चमकदार और रहस्यमयी लाल रोशनी वाले पिंड को देखा, जो बिग बैंग के लगभग 66 करोड़ साल बाद का है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कोई आम आकाशगंगा नहीं बल्कि एक 'ब्लैक होल स्टार' है, जिसमें एक विशाल ब्लैक होल हमारे पूरे सौरमंडल जितने बड़े गैस के घने बादल में घिरा हुआ है.यह खोज यह समझने में मदद कर रही है कि शुरुआती ब्रह्मांड में इतने विशाल ब्लैक होल इतनी जल्दी कैसे बन गए थे.  

ये भी पढ़ें: Ashokdham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 मौतों का जिम्मेदार कौन? सिस्टम या सरकार?

ये भी पढ़ें: भारत में 2030 तक करीब 62 प्रतिशत लोगों के पास होगा 5जी कनेक्शन

 

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrest: UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जफर से पूछताछ में कई खुलासे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:30:39+00:00

One dead and hundreds ill in UK salmonella outbreak. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers