IND VS SL: टीम इंडिया 193 रन बनाकर हुई ऑलआउट, जानिए भारत ने श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य दिया?
IND VS SL: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरी पारी में भारत का 10वां विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में गिरा और टीम इंडिया 193 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है. भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी तक नहीं पहुंच सका, जिसकी वजह से टीम इंडिया दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई.
193 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
Innings break!
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
Rishabh Pant top-scores with 66(69) in the 2nd innings as #TeamIndia set a target of 3⃣7⃣2⃣ for Sri Lanka!
Over to our bowlers ????
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/FAKQofDM5i
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी 193 के स्कोर पर सिमट गई है. भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे बड़ी पारी ऋषभ पंत ने खेली, जो 69 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए.
पिछली पारी में शतक लगाकर आए देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए, केएल राहुल ने 35 रन की पारी खेली. इसके अलावा बाकी खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही सिमट गए. कप्तान शुभमन गिल 8 रन, ध्रुव जुरेल 7, रवींद्र जडेजा 9, मानव सुथार 9, कुलदीप यादव 5 और प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद रहे. इस तरह भारत की दूसरी पारी 193 रन पर ऑलआउट हुई.
भारत ने श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य दिया?
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच गॉल में हो रहा है. जहां, भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन का स्कोर बनाया था. वहीं, श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 284 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त मिल गई थी.
वहीं, अब दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नतीजन, अब टीम इंडिया ने श्रीलंका को इस मैच में 372 रनों का लक्ष्य दिया है. इसका मतलब है कि मेजबानों को जीतने के लिए 372 रन बनाने होंगे और मेहमान यानि टीम इंडिया को इसका बचाव करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND VS SL: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को कितने रनों का लक्ष्य देना चाहेगी टीम इंडिया? पारी घोषित करेगी या होगी ऑलआउट
कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां कुछ समय बिताया। मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पीली साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा पहना था। लाल बिंदी, सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक पूरा किया। मंदिर में दर्शन के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। कंगना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर के साथ मुंबई की माता श्री मुंबा देवी मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने लिखा, 'आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।' कंगना ने रील कल्चर को चुनौती बताया सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, ‘हमारे सिद्धिविनायक भगवान पूरे मुंबई क्षेत्र के रक्षक हैं। जब भी आती हूं, इनका दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। आज ज्यादा खास है। जो यहां के बीजेपी कार्यकर्ता हैं, उन्होंने मुझे गणपति भेंट भी की।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी में जो हमारी टीम है, उसका सशक्तीकरण हुआ। जो आज की हमारी चुनौतियां हैं, चाहे वो दिमागी नक्सल कह लीजिए, चाहे वो बाकी जो एक नैरेटिव। जैसे हम देख रहे हैं कि न्यूजपेपर, टेक्स्टबुक और पेरेंट्स की गाइडेंस से बढ़कर आज सोशल मीडिया, रील कल्चर उससे लड़ने के लिए एक तो और ज्यादा महिलाओं को जिस तरह से पूरी तरह इंक्लूड किया गया है, युवाओं को इंक्लूड किया गया है।’ एक्ट्रेस ने अंत में कहा, ‘उस तरीके के नेचर को संभालने के लिए, उससे लड़ने के लिए एक नई ऊर्जा के साथ हमारा जो विजन है, आगे 2047 का प्रधानमंत्री जी का, उस तक बढ़ने के लिए उन्होंने बहुत शानदार टीम बनाई है और उस टीम को भी हम बहुत बधाई देते हैं।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








