ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम
Rishabh Pant Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जी हां, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा भी जो कारनामा नहीं कर पाए, वो ऋषभ पंत ने कर दिखाया है और अपना नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज कराया है.
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक नहीं लगा सका है.
FIFTY for Rishabh Pant! ✅
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
He brings up his 20th Test half-century as #TeamIndia move closer to 160. ????
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#SLvIND pic.twitter.com/qq6IlmSHbL
वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 104 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 91 छक्के लगाए थे. वहीं, रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए. इसी के साथ ऋषभ पंत ऑलओवर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले महज चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.
ऋषभ पंत ने लगाई फिफ्टी
भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत गाल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अर्धशतक लगाया. (खबर लिखे जाने तक) वह 57 रन पर नाबाद हैं. अब तक उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छ्क्के लगाए हैं. ये ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक है. आंकड़ों की बात करें, तो 50 मैच की 87 पारियों में उन्होंने 43.37 के औसत और 74 की स्ट्राइक रेट से 3557 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक जड़े हैं. उनके बल्ले से 100 छक्के और 388 चौके लगाए हैं.
Maximum number 1⃣0⃣0⃣ in Test Cricket for Rishabh Pant! ????
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
He becomes the first #TeamIndia batter to reach that special milestone in men's cricket ????????
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/24yVuJ7FzX
एडम गिलक्रिस्ट से निकले आगे
ये बात तो तय है कि ऋषभ पंत का बल्ला मैदान देखकर नहीं चलता. इसी के साथ पंत विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. गॉल टेस्ट में लगाए छक्के के साथ के साथ ही विदेशी सरजमीं पर उनके नाम अब 57 छक्के दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर 56 छक्कों रन बनाए थे. इस लिस्ट में अब सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (69 छक्के) ही पंत से आगे हैं.
किसने नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2013 से 2026 के बीच 122 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 138 छक्के लगाए. वहीं, लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 2005 से 2016 के बीच 101 टेस्ट खेले, जिसमें 107 छक्के लगाए. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है, जिन्होंने 1999 से 2008 के बीच 96 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 100 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: पहला टेस्ट मैच अगर हुआ ड्रॉ, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कैसा होगा फिर समीकरण
भारत-इजरायल एफटीए पर फरवरी 2027 तक तस्वीर हो सकती है साफ, दो और दौर की बातचीत बाकी: इजरायली राजदूत
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर वार्ता के दो और दौर होने की उम्मीद है और फरवरी 2027 तक इस पर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अजार ने बताया कि पिछले वर्ष के अंत में दोनों देशों के बीच टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर सहमति बनी थी, जिसके बाद वार्ताओं की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने कहा कि दूसरा दौर पिछले महीने संपन्न हुआ और अब आगे की बातचीत अक्टूबर तथा संभवतः फरवरी 2027 में होगी।
उन्होंने कहा, हम दो और दौर की बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं, एक अक्टूबर में और अंतिम दौर संभवतः फरवरी में होगा। मुझे लगता है कि तब तक हमें स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा कि हम किस स्थिति में हैं।
एफटीए से संभावित लाभों के बारे में पूछे जाने पर इजरायली राजदूत ने कहा कि अभी तक वार्ता मुख्य रूप से बाजार पहुंच से जुड़े पारंपरिक मुद्दों पर केंद्रित रही है। हालांकि बातचीत केवल शुल्क और व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पारस्परिक खरीद और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसर भी शामिल हैं।
अजार ने कहा कि बाजार पहुंच के मामले में कुछ चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल पहले ही कई क्षेत्रों में आयात शुल्क कम कर चुका है और दोनों देशों के बाजारों का आकार भी काफी अलग है। ऐसे में व्यापारिक संतुलन और पहुंच से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनाना आसान नहीं होगा।
इसके बावजूद उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की सबसे बड़ी संभावना हाई-टेक सहयोग में है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, मुझे लगता है कि सबसे अधिक संभावना उच्च प्रौद्योगिकी (हाई-टेक) सहयोग में है।
अजार ने आगे कहा कि तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवाचार-आधारित सहयोग बढ़ने से इजरायली कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में अधिक सक्रिय रूप से कार्य करना आसान होगा।
राजदूत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और इजरायल अपने आर्थिक और तकनीकी संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, नवाचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में पहले से ही घनिष्ठ सहयोग रहा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष मई में रूवेन अजार ने भारत-इजरायल संबंधों की नींव के रूप में छह साझा मूल्यों का उल्लेख किया था, जिनमें सभ्यतागत मजबूती, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्य, नवाचार एवं प्रतिस्पर्धात्मकता, धार्मिक सहिष्णुता और समावेशी विकास शामिल हैं।
उन्होंने एक्स पर शेयर किए एक वीडियो में कहा था कि भारत और इजरायल के बीच संबंध विशेष और अनूठे हैं, और दोनों देशों को अपने साझा मूल्यों को अधिक निवेश, व्यापार और रणनीतिक सहयोग में बदलने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










