Responsive Scrollable Menu

भारत-इजरायल एफटीए पर फरवरी 2027 तक तस्वीर हो सकती है साफ, दो और दौर की बातचीत बाकी: इजरायली राजदूत

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर वार्ता के दो और दौर होने की उम्मीद है और फरवरी 2027 तक इस पर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अजार ने बताया कि पिछले वर्ष के अंत में दोनों देशों के बीच टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर सहमति बनी थी, जिसके बाद वार्ताओं की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने कहा कि दूसरा दौर पिछले महीने संपन्न हुआ और अब आगे की बातचीत अक्टूबर तथा संभवतः फरवरी 2027 में होगी।

उन्होंने कहा, हम दो और दौर की बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं, एक अक्टूबर में और अंतिम दौर संभवतः फरवरी में होगा। मुझे लगता है कि तब तक हमें स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा कि हम किस स्थिति में हैं।

एफटीए से संभावित लाभों के बारे में पूछे जाने पर इजरायली राजदूत ने कहा कि अभी तक वार्ता मुख्य रूप से बाजार पहुंच से जुड़े पारंपरिक मुद्दों पर केंद्रित रही है। हालांकि बातचीत केवल शुल्क और व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पारस्परिक खरीद और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसर भी शामिल हैं।

अजार ने कहा कि बाजार पहुंच के मामले में कुछ चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल पहले ही कई क्षेत्रों में आयात शुल्क कम कर चुका है और दोनों देशों के बाजारों का आकार भी काफी अलग है। ऐसे में व्यापारिक संतुलन और पहुंच से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनाना आसान नहीं होगा।

इसके बावजूद उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की सबसे बड़ी संभावना हाई-टेक सहयोग में है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, मुझे लगता है कि सबसे अधिक संभावना उच्च प्रौद्योगिकी (हाई-टेक) सहयोग में है।

अजार ने आगे कहा कि तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवाचार-आधारित सहयोग बढ़ने से इजरायली कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में अधिक सक्रिय रूप से कार्य करना आसान होगा।

राजदूत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और इजरायल अपने आर्थिक और तकनीकी संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, नवाचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में पहले से ही घनिष्ठ सहयोग रहा है।

गौरतलब है कि इस वर्ष मई में रूवेन अजार ने भारत-इजरायल संबंधों की नींव के रूप में छह साझा मूल्यों का उल्लेख किया था, जिनमें सभ्यतागत मजबूती, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्य, नवाचार एवं प्रतिस्पर्धात्मकता, धार्मिक सहिष्णुता और समावेशी विकास शामिल हैं।

उन्होंने एक्स पर शेयर किए एक वीडियो में कहा था कि भारत और इजरायल के बीच संबंध विशेष और अनूठे हैं, और दोनों देशों को अपने साझा मूल्यों को अधिक निवेश, व्यापार और रणनीतिक सहयोग में बदलने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पंजाब में बेहतर होंगी सार्वजिनक परिवहन सेवाएं, 1,279 नई बसें चलाएगी भगवंत मान सरकार

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है. जिसके तहत राज्य के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एलान किया कि सितंबर के मध्य तक 100 नई ‘PRTC Junior’ मिडी बसें पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के बेड़े में शामिल किया जाएगा. ये बसें पूरी तरह निर्मित रूप में आयशर द्वारा तैयार कर उपलब्ध कराई जा रही हैं.

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद किया एलान

बता दें कि यह जानकारी परिवहन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सामने आई. बैठक में राज्य में चल रहे परिवहन ढांचे के आधुनिकीकरण, बस सेवाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

नए सुझावों और नवाचारों पर काम करने के दिए निर्देश

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नए सुझावों और नवाचारों पर काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने PRTC और पनबस की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आय के नए स्रोत तलाशने पर भी जोर दिया, ताकि दोनों संस्थानों की दीर्घकालिक आर्थिक एवं परिचालन क्षमता बेहतर हो सके.

1279 बसें होगीं सरकारी परिवहन बेड़े में शामिल

चीमा ने कहा कि राज्य में कुल 1,279 नई बसें सरकारी परिवहन बेड़े का हिस्सा बनने जा रही हैं. इनके शामिल होने के बाद सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी. उनके अनुसार, यह पिछले दो दशकों में सरकारी बस बेड़े में सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी और इससे पंजाब की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की पहल

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतर करना भी शामिल है. मंत्री ने बताया कि प्रवासी भारतीयों, विदेशी यात्रियों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो कोच समेत 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस सेवाएं शुरू की गई हैं. उनका दावा है कि इन सेवाओं से यात्रियों को सुविधाजनक और अपेक्षाकृत किफायती विकल्प मिला है.

ये भी पढ़ें: Punjab News: डायलिसिस से लेकर कैंसर उपचार तक, मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना वित्तीय बोझ के उपलब्ध करवा रही अहम स्वास्थ्य सेवाएं

बैठक में परिवहन विभाग के सचिव वरुण रूजम, पनबस के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार गुप्ता, PRTC की प्रबंध निदेशक मनीषा राणा, PRTC के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक नवदीप कुमार और PRTC चंडीगढ़ के महाप्रबंधक अमनवीर टिवाणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: आजादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आजादी’ का साल होगा- CM मान

Continue reading on the app

  Sports

Video: गॉल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पड्डीकल ने किया बड़ा खुलासा

गॉल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पड्डीकल ने किया बड़ा खुलासा एक भारतीय क्रिकेटर ने सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट के बीच अपनी तकनीक और मानसिकता में बदलाव पर बात की. उन्होंने टीम की रणनीति, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आगामी मैचों में धैर्य की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. #CricketTalk #IndianCricket #GamePlan #SportsNews #2026Cricket Tue, 18 Aug 2026 20:13:15 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy: डिबेट के दौरान विवेक श्रीवास्तव पर क्यों भड़के एंकर? | Congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T14:41:29+00:00

Mohan Bhagwat: "दुनिया अपनी अधूरी दृष्टि के कारण लड़खड़ा रही है" | RSS Chief Mohan Bhagwat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T14:41:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers