लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन स्पेशल: सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे ₹1500 की राशि
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने हालिया दिल्ली दौरे के दौरान राज्य में औद्योगिक प्रगति और निवेश संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ राज्य के औद्योगिक विकास के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन के विशेष तोहफे का भी ऐलान किया है. वहीं, उद्योग निवेश संवर्धन की शीर्ष बैठक में सीएम ने बताया कि राज्य सरकार रोजगार आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दे रही है. मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और पारदर्शी व्यवस्था के कारण देश-विदेश के बड़े निवेशक आकर्षित हो रहे हैं. 30% निवेश प्रस्ताव जमीन पर: आमतौर पर कुल प्रस्तावों का केवल 10% ही धरातल पर उतर पाता है, लेकिन मध्य प्रदेश में मिले कुल प्रस्तावों में से 30% से अधिक (लगभग ₹10 लाख करोड़ से ज्यादा) के निवेश प्रोजेक्ट्स धरातल पर काम करना शुरू कर चुके हैं. औद्योगिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में 'लाडली बहना योजना' के तहत ₹1500 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. इसमें मासिक किस्त के साथ रक्षाबंधन के लिए ₹250 की अतिरिक्त राशि भी शामिल है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Asianetnews
News Nation










