हो गया खुलासा! संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया हड़बड़ी मौका, सिर्फ एक रिपोर्ट से सब हुआ साफ
Vaibhav Sooryavanshi and Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम में काफी समय से उथल-पुथल मची हुई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को लेकर तरह-तरह की बातें सामने लगातार आ रही हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 फॉर्मेट में क्लीन स्वीप होने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे. टीम में मनमुटाव और दो ग्रुप बंटने की बातें भी सामने आई. तमाम रिपोट्स में दावा किया गया कि संजू सैमसन का टी20 करियर लगभग टीम इंडिया में समाप्त हो चुका है.
वहीं वैभव सूर्यवंशी को मौका देकर संकेत दिया गया कि इंडियन क्रिकेट टीम भविष्य की ओर देख रही है, लेकिन न तो संजू चले और न वैभव चल पाए. ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे और अब सामने आ रही कुछ रिपोर्ट्स में एक अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है, जिसके तहल संजू को बाहर करना गौतम गंभीर का फैसला नहीं था बल्कि, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह पर मौका दिया गया था.
An incredibly special moment in the #TeamIndia camp today ????????
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
???? Presenting T20I cap no. 122, Vaibhav Sooryavanshi ????#ENGvIND pic.twitter.com/hvOZdSN3Ow
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर पैदा हुआ भ्रम
इंडियन क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन को हटाकर मौका दिया गया था. इसको लेकर अब कई बड़े खुलासे हुए हैं, दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के सहमति के साथ संजू को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच तक प्लेइंग-11 में खिलाने का प्लान बना चुकी थी, लेकिन बाहरी दवाब के कारण सूंज को प्लान से हटकर पहले ही ड्रॉफ कर दिया गया और वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ उतार दिया गया. इससे भारतीय क्रिकेट फैंस में संजू सैमसन को बाहर करने और वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.
इससे साफ हो गया कि, वैभव सूर्यवंशी को अप्रत्यक्ष बाहरी दबाव के कारण टीम में जल्दी मौका दिया गया. लेकिन रिपोर्ट में साफ नहीं किया गया है कि, संजू सैमसन को हटाकर वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का दबाव किसने बनाया, और न ही बीसीसीआई, चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी रणनीती बदलकर ऐसा क्यों किया.
Intensity on point ahead of a new challenge ????
— BCCI (@BCCI) June 30, 2026
All set for the #ENGvIND T20Is ????#TeamIndia pic.twitter.com/Vm8e0S2XrM
संजू और वैभव का हालिया प्रदर्शन
संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में 5 और दूसरे मैच में 0 रन बनाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 1 रन बनाया. इसके बाद संजू को ड्रॉप कर दिया गया. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में उन्हें मौका मिला और उन्होंने 27 रनों की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में 42 रन बनाए. उनके बल्ले से दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश: 14, 13 और 15 रन निकले थे. टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर और मैनेजमेंट के द्वारा संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ किए गए इस व्यवहार से भारत समते दुनिया भर के कुछ पूर्व क्रिकेटर नाखुश नजर आए थे.
Start of something special ????
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
???? Glimpses of Vaibhav Sooryavanshi's first time in the #TeamIndia nets ????#IREvIND pic.twitter.com/zp3mPMch5R
संजू सैमसन का क्रिकेट करियर
| फ़ॉर्मेट | अवधि | मैच | पारी | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ODI | 2021–23 | 16 | 14 | 5 | 510 | 108 | 56.7 | 99.6 | 1 | 3 | 34 | 22 |
| T20I | 2015– | 66 | 58 | 5 | 1432 | 111 | 27.0 | 156.0 | 3 | 6 | 119 | 86 |
ये भी पढ़ें : 'ये बुरी खबर है, कोच का काम...' विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए सवाल
'मरने मत दो', सोनम वांगचुक को लगातार मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट, अब अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने उठाई आवाज
Bollywood Support Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अब उनकी हालत नाजुक होती जा रही हैं और देशभर से लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी सोनम वांगचुक की हालत देखी नहीं जा रही हैं और पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे हैं. अब अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
विशाल ददलानी ने शेयर किया वीडियो
म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा- 'मैं ये वीडियो उन सभी के लिए बना रहा हूं, जो इस वक्त हमारे देश के लिए जंतर-मंतर पर लड़ रहे हैं. मैं माफी मांगता हूं कि इस वक्त मैं वहां आपके साथ नहीं हूं, क्योंकि मैं यूएस में टूर पर हूं. लेकिन मेरा दिल वहीं है और आप ये जानते हैं. प्लीज सोनम वांगचुक जी को ये वीडियो जरूर दिखाएगा. उनसे कहिएगा कि मैं उनके क्षमाप्रार्थक हूं कि मैं वहां उनके साथ नहीं हो सकता. अगर मैं इंडिया में होता है, तो मैं जरूर वहीं होता.'
जनता से विशाल ने की ये अपील
विशाल ददलानी ने अपनी वीडियो में आगे कहा- 'आप अच्छी चीजों के लिए लड़ाई कर रहे हैं. मेरी बस यही तमन्ना है कि उन्हें कुछ हो ना. मैं उनसे विनती करता हूं कि आप अनशन तोड़ दें. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि उनकी बात सुन लें. ये बात है हमारे देश के छात्रों, उनके भविष्य की और हमारे देश के भविष्य की. मैं सरकार से कहूंगा कि लोगों की आवाज सुनें. वहीं, कैप्शन में विशाल ने लिखा- 'जागो इंडिया. सोनम वांगचुक को मरने मत दो. वो हमारे और हमारे बच्चों के लिए भूख हड़ताल पर हैं. वो देश के भविष्य के लिए भूख हड़ताल पर हैं.'
ये भी पढ़ें- अनशन पर बैठे Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, स्वरा भास्कर से नसीरुद्दीन शाह तक ने कही ये बात
अनुराग कश्यप ने जताई चिंता
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया. उन्होंने लिखा- 'एक समय था जब भूख हड़ताल का कोई मतलब हुआ करता था. लोग यूं ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठते. ये सच में चिंता की बात है, जब सिस्टम लोगों की जिंदगी के प्रति इतना बेपरवाह हो जाता है. सिर्फ वही इंसान ऐसा करने की हिम्मत रखता है जो दूसरों का दर्द समझता हो और सच और न्याय में विश्वास रखता हो.'
सोनम वांगचुक के साथ खड़े रहने की बात
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि वो सोनम वांगचुक की तरह अनशन नहीं कर सकते क्योंकि वह इतने दिलेर नहीं, पर उनके साथ जरूर खड़े हैं. एक्टर ने लिखा- 'सोनम वांगचुक जो कर रहे हैं, उसे करने की हिम्मत मुझमें नहीं है. मैं सोनम वांगचुक जैसे बहादुर इंसान के साथ खड़ा हूं.' अनुराग कश्यप ने इसके अलावा सोनम वांगचुक से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए. वहीं, उन्होंने गुस्से में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा- 'अब हद हो रही है.'
इन सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट
अनुराग और विशाल ददलानी से पहले सोनम वांगचुक को बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया. दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, स्वरा भास्कर और अभय देओल ने भी वांगचुक का सपोर्ट किया था. वहीं, टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स भी उनके पसोर्ट में उतरे हैं. रुबीना दिलैक से लेकर रजत दलाला तक ने उन्हें सपोर्ट किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















