Responsive Scrollable Menu

Health Tips: सुबह उठते ही Feet Pain है गंभीर संकेत, Vitamin D और B12 की भारी कमी की ऐसे करें पहचान

क्या सुबह उठते ही जमीन पर कदम रखना आपको भयंकर दर्द देता है। तलवों में जलन, बार-बार ऐंठन, एड़ी में दर्द, झुनझुनी की समस्या बनी रहती है। यह सिर्फ थकान के संकेत नहीं हैं, बल्कि पैरों और एड़ियों में होने वाला दर्द शरीर में गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। डॉक्टर की मानें, तो हमारा शरीर लगातार हमसे बात करता है, बस हमें शरीर की भाषा समझने की जरूरत होती है।

अगर एड़ियों में दर्द बना रहता है, हड्डियों में दर्द रहता है, पैरों की मांसपेशियां दुखती हैं, तो कई बार विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी से यह समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग इन लक्षणों को ज्यादा चलने, उम्र बढ़ने या सामान्य थकान समझकर टाल देते हैं। आगे चलकर यह गंभीर समस्याओं में बदल सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैरों में होने वाली यह समस्याएं किस ओर इशार करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Boba Tea Nutritional Facts: क्या वाकई सेहतमंद है बबल टी? Health Experts ने बताए इसके गंभीर Side Effects


विटामिन डी की कमी के लक्षण

एड़ियों या पिंडलियों में लगातार दर्द या फिर असहजता बनी रहती है, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।

शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण के लिए विटामिन डी जरूरी है। जिससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती हैं।

विटामिन डी की कमी होने से पैरों और टांगों की मांसपेशियों में बार-बार दर्द, कमजोरी, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई और हड्डियों में गहरा दर्द हो सकता है।

इसकी गंभीर कमी होने से मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

विटामिन B 12 की कमी के लक्षण

विटामिन B 12 की नसों की सेहत और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी को पैरों की समस्याओं से पहचाना जा सकता है।

विटामिन B 12 की कमी होने पर नसें प्रभावित होती हैं।

इससे पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी, जलन या सुई चुभने जैसा एहसास हो सकता है।

वहीं बुजुर्गों, शाकाहारी लोगों और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों में इसकी कमी का अधिक जोखिम रहता है। 

पैरों में थकान और कमजोरी रहना

अगर थोड़ी दूर चलने के बाद ही आपको गंभीर थकान हो जाती है, तो शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।

शरीर में आयरन की कमी होने से पैरों में भारीपन, कमजोरी और थकान की समस्या हो सकती है।

आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। जिससे शरीर के ऊतकों तक कम ऑक्सीजन पहुंचती है।

कुछ लोगों में आयरन की कमी से रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का जोखिम बढ़ जाता है। लेकिन हर रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की वजह आयरन की कमी नहीं होती है।

पोषक तत्वों की कमी

मांसपेशियों और नसों के सामान्य कार्य के लिए मैग्नीशियम जरूरी खनिज है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर रात में बार-बार क्रैम्प्स, कमजोरी और पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो सकती है।

शरीर में मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के सामान्य कार्य के लिए पोटैशियम जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है। पोटैशियम की कमी होने पर पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, थकान और कई बार चलने में परेशानी महसूस हो सकती है।

अगर पैरों में लगातार दर्द, झुनझुनी, सुन्नपन, कमजोरी और बार-बार ऐंठन बनी रहे तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

Continue reading on the app

मऊ में खेती करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा ओबीसी, एससी-एसटी को दिया जा रहा बंपर अनुदान, जाने प्रक्रिया

मऊ में अनुसूचित जनजाति के किसानों को जायद की खेती, रवि की खेती, मिर्च की खेती, मसाला मिर्च की खेती समेत विभिन्न खेती को करने के लिए सब्सिडी दी जाएगी. खेती करने में जो आपकी लागत आएगी उसका 90% तक सब्सिडी उद्यान विभाग द्वारा किसानों को दी जाएगी. यदि आप पिछड़े वर्ग की जाति से आते हैं तो इन फसलों पर आपको 75% की सब्सिडी दी जाएगी. जिससे आप अपनी खेती को बढ़ावा दे सकते हैं और अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Major League Cricket: सूर्यकुमार यादव- श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूटा, 40 गेंदों पर शतक, स्टीव स्मिथ का इस बल्लेबाज के साथ धमाका

Steve Smith and Andries Gous: स्टीव स्मिथ और एंड्रीस गॉस ने मिलकर पार्टनरशिप नया रिकॉर्ड बनाया है. उस रिकॉर्ड को बनाते हुए उन्होंने सबसे बड़े स्कोर को भी रन चेज में बौना बना दिया. Thu, 16 Jul 2026 12:06:54 +0530

  Videos
See all

मध्य प्रदेश में UCC बिल लाने की उल्टी गिनती शुरू ! UCC Bill | Mohan Yadav | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:10:06+00:00

jagannath rath yatra: जगन्नाथ जी के दीवाने भक्त! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:13:52+00:00

Breaking News: सुनवाई नहीं हुई तो फरियादी ने उठाया खौफनाक कदम! | #breakingnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:10:15+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NORTH INDIA FLOODS | BIHAR से ARUNACHAL PRADESH तक, सब डूब गया! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:10:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers