Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

'मरने मत दो', सोनम वांगचुक को लगातार मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट, अब अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने उठाई आवाज

Bollywood Support Sonam Wangchuk: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक  NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. अब उनकी हालत नाजुक होती जा रही हैं और देशभर से लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.  बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी सोनम वांगचुक की हालत देखी नहीं जा रही हैं और पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे हैं. अब अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

विशाल ददलानी ने शेयर किया वीडियो

म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा- 'मैं ये वीडियो उन सभी के लिए बना रहा हूं, जो इस वक्त हमारे देश के लिए जंतर-मंतर पर लड़ रहे हैं. मैं माफी मांगता हूं कि इस वक्त मैं वहां आपके साथ नहीं हूं, क्योंकि मैं यूएस में टूर पर हूं. लेकिन मेरा दिल वहीं है और आप ये जानते हैं. प्लीज सोनम वांगचुक जी को ये वीडियो जरूर दिखाएगा. उनसे कहिएगा कि मैं उनके क्षमाप्रार्थक हूं कि मैं वहां उनके साथ नहीं हो सकता. अगर मैं इंडिया में होता है, तो मैं जरूर वहीं होता.'

जनता से विशाल ने की ये अपील

विशाल ददलानी ने अपनी वीडियो में आगे कहा- 'आप अच्छी चीजों के लिए लड़ाई कर रहे हैं. मेरी बस यही तमन्ना है कि उन्हें कुछ हो ना. मैं उनसे विनती करता हूं कि आप अनशन तोड़ दें. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि उनकी बात सुन लें. ये बात है हमारे देश के छात्रों, उनके भविष्य की और हमारे देश के भविष्य की. मैं सरकार से कहूंगा कि लोगों की आवाज सुनें. वहीं, कैप्शन में विशाल ने लिखा- 'जागो इंडिया. सोनम वांगचुक को मरने मत दो. वो हमारे और हमारे बच्चों के लिए भूख हड़ताल पर हैं. वो देश के भविष्य के लिए भूख हड़ताल पर हैं.'

ये भी पढ़ें- अनशन पर बैठे Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, स्वरा भास्कर से नसीरुद्दीन शाह तक ने कही ये बात

अनुराग कश्यप ने जताई चिंता 

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया. उन्होंने लिखा- 'एक समय था जब भूख हड़ताल का कोई मतलब हुआ करता था. लोग यूं ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठते. ये सच में चिंता की बात है, जब सिस्टम लोगों की जिंदगी के प्रति इतना बेपरवाह हो जाता है. सिर्फ वही इंसान ऐसा करने की हिम्मत रखता है जो दूसरों का दर्द समझता हो और सच और न्याय में विश्वास रखता हो.' 

Photograph: (Anurag Kashyap Post)

सोनम वांगचुक के साथ खड़े रहने की बात

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि वो सोनम वांगचुक की तरह अनशन नहीं कर सकते क्योंकि वह इतने दिलेर नहीं, पर उनके साथ जरूर खड़े हैं. एक्टर ने लिखा- 'सोनम वांगचुक जो कर रहे हैं, उसे करने की हिम्मत मुझमें नहीं है. मैं सोनम वांगचुक जैसे बहादुर इंसान के साथ खड़ा हूं.' अनुराग कश्यप ने इसके अलावा सोनम वांगचुक से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए. वहीं, उन्होंने गुस्से में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा- 'अब हद हो रही है.'

इन सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट

अनुराग और विशाल ददलानी से पहले सोनम वांगचुक को बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया. दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, स्वरा भास्कर और अभय देओल ने भी वांगचुक का सपोर्ट किया था. वहीं, टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स भी उनके पसोर्ट में उतरे हैं. रुबीना दिलैक से लेकर रजत दलाला तक ने उन्हें सपोर्ट किया है.

ये भी पढ़ें- 250 करोड़ से ज्यादा है कैटरीना कैफ की नेटवर्थ, एक्टिंग के अलावा इन बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन होगी बारिश, IMD ने बताई तारीख

Delhi Ncr Weather: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है. IMD ने बारिश होने की तारीख बता दी है। हाल ही में हुई बारिश से काफी राहत मिली थी, लेकिन धूप निकलने से मौसम में काफी उमस हो गई है। 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलता मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मानसून आने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है। इसके कारण दिन में तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 16 जुलाई को दोपहर के समय तेज गर्मी और उमस रहने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण का अटैक, गर्मियों में ही सर्दियों वाला चेस्ट इंफेक्शन! बरसात के बाद क्यों नहीं थमा सिलसिला? जानें बचाव के तरीके

 

18-19 जुलाई को बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से मौसम बदलने की संभावना है और कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और मौसम पहले के मुकाबले ज्यादा सुहावना हो जाएगा। 19 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है 

आज पर्याप्त पानी पीने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। 

हल्के बादल लेकिन रहेगी उमस

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष रूप से दोपहर के समय "हॉट एंड ह्यूमिड" यानी अत्यधिक गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। 17 जुलाई को भी मौसम में कोई खास राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा तथा हालांकि इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अगले सप्ताह की कैसी होगी शुरूआत

20 जुलाई यानी आने वाले सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहने का रहेगा तथा आर्द्रता 70 से 60 प्रतिशत के बीच रह सकती है। वहीं 21 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। लगातार बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में उमस बरकरार; जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

हॉस्पिटल में बढ़ रही मरीजों की संख्या

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, उमस और अचानक होने वाले मौसम परिवर्तन के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है।
 

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: कोहली का शतक, हिटमैन की दो दमदार फिफ्टी, कार्डिफ में RO-KO का वनडे रिकॉर्ड, 12 साल बाद खेलने उतरेगा भारत

india odi record in cardiff: कार्डिफ में भारत ने आखिरी बार कोई वनडे मैच 2014 में खेला था. इस समय की भारतीय प्लेइंग-11 के सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर नजर आएंगे. ये दो नाम है रोहित शर्मा और विराट कोहली. आइए इस मैदान पर इन दोनों दिग्गजों के साथ-साथ टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड भी जानते हैं. Thu, 16 Jul 2026 13:24:30 +0530

  Videos
See all

Viral Video: जब बंदर बना जलपरी! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:11:41+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NORTH INDIA FLOODS | BIHAR से ARUNACHAL PRADESH तक, सब डूब गया! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:10:29+00:00

Breaking News: सुनवाई नहीं हुई तो फरियादी ने उठाया खौफनाक कदम! | #breakingnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:10:15+00:00

jagannath rath yatra: जगन्नाथ जी के दीवाने भक्त! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T08:13:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers