'प्लीज सुसाइड नहीं करो...' Bigg Boss 13 फेम माहिरा शर्मा के पोस्ट से मची हलचल, टेंशन में आए फैंस
Mahira Sharma Post: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम माहिरा शर्मा कभी अपने काम तो कभी अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कुछ देर पहले ही माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो माफी मांगती नजर आई. इस पोस्ट ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. तो चलिए जानते हैं, आखिर माहिरा को क्या हुआ. है.
खबर अपडेट की जा रही-
ये भी पढ़ें- 'मरने मत दो', सोनम वांगचुक को लगातार मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट, अब अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने उठाई आवाज
खत्म नहीं हो रही सिया गोयल के परिवार की परेशानियां, FDA की छापेमारी में जब्त हुआ लाखों का सामान
महाराष्ट्र खाद्य एंव औषधि प्रशासन (FDA) के पुणे जोन-1 ने एम/एस बीजी गोयल एंड कंपनी पर छापेमारी की. ये दुकान पुणे के मार्केट यार्ड में स्थित है. ये दुकान प्रवीण गोयल की है. अधिकारियों ने कथित नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने कथित नियमों के उल्लंघन के आरोप में 4,172 किलो खाद्य सामाग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 8,14,630 रुपये बताई गई है. ये कार्रवाई 14 जुलाई को की गई थी.
क्या है इस दुकान का संबंध आरोपी परिवार से?
ये दुकान सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की है. सिया गोयल वही महिला है, जिसने केतन अग्रवाल की हत्या की है. कार्रवाई पर एफडीए ने साफ किया कि ये छापेमारी हत्याकांड से जुड़ी नहीं है.
#WATCH | Maharashtra Food and Drug Administration (FDA), Pune Zone-1, conducted a raid at BG Goyal & Company, the shop of Pravin Goyal (father of Siya Goyal who is the main accused in Ketan Agarwal murder case) at Market Yard, Pune, on July 14 and seized 4,172 kg of food products… pic.twitter.com/GicK3mpOxR
— ANI (@ANI) July 15, 2026
किन खाद्य उत्पादों के नमूने जांच के लिए लिए गए?
एफडीए की मानें तो खाद्य सामाग्री के मानक के अनुरुप न होने या असुरक्षित होने की आशंका के आधार पर 4 नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए गए हैं, जिनमें हल्दी पाउडर के दो अलग-अलग ब्रांड. तिल और सोया चंक्स शामिल है.जब्त किए गए स्टॉक में 598 किलो एक ब्रांड का हल्दी पाउडर है, 1,258 किलो दूसरे ब्रांड का हल्दी पाउडर है. 538 किलोग्राम तिल और 1,778 किलोग्राम सोया मिनी चंक्स शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Ketan Murder Case: बेशर्मी की हदें पार! अब कैमरे में सिया गोयल ने किसे दिखाई मिडिल फिंगर? वायरल हुआ एटिट्यूड
FDA ने कार्रवाई किन आरोपों के आधार पर की?
FDA का कहना है कि ये कार्रवाई बिना लाइसेंस के गोदाम संचालित करने, खाद्य उत्पादों के लेबल संबंधी नियमों के उल्लंघन और उत्पादों के घटिया या फिर असुरक्षित होने की आशंका है.
पुलिस राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर क्यों पहुंची?
इस बीच, केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंची. एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने बुधवार को बताया कि टीम वहां सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित शादी की खबरों के सत्यापन के लिए गई थी. जांच के दौरान, अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी लेकिन वहां से कोई सीसीटीवी फुटेज मिल नहीं पाई.
ये भी पढ़ें- Ketan Agarwal murder case: सिया गोयल ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दी मंजूरी, जानिए कैसे होता है लाई डिटेक्टर टेस्ट?
गुप्त शादी की चर्चा कैसे शुरू हुई?
बता दें, खबरे आई थी कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में कथित तौर पर गुप्त विवाह किया था. इन्हीं दावों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है. वर्तमान में केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों न्यायिक हिरासत में हैं. दोनों पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में बंद हैं.
अब जानें आखिर क्या है पूरा मामला
बता दें, 18 जून को लोनावला स्थित लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग के दौरान केतन अग्रवाल नाम के युवक की किले से गिरने से मौत हो गई थी. पुलिस ने केस को एक्सीडेंटल डेथ माना लेकिन जब केस की जांच हुई तो सामने आया कि केतन की मंगेतर ने अपने आशिक के साथ मिलकर केतन की हत्या की थी. खास बात है कि केतन का पैर किले पर फिसला नहीं था बल्कि उसे सिया और चेतन ने मिलकर धक्का दिया था. आरोप है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उससे पीछा छुड़वाने के लिए मर्डर की साजिश रची.
ये भी पढ़ें- 'केतन को शादी से पहले ही सब कुछ पता था', पूछताछ में सिया गोयल का चौंकाने वाला खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















