Responsive Scrollable Menu

Assam से Cyber Fraud आरोपी रफ़ीकुल आलम गिरफ्तार, चीन भेजता था ठगी के 1,071 करोड़

गुजरात अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने असम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर देशभर में ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ समेत 1,090 साइबर अपराधों में शामिल था। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में लोगों से 1,071.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई और आरोपी के चीन स्थित साइबर अपराधियों से भी संबंध थे। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी रफीकुल आलम (25) देशभर के 1,758 बैंक खातों में ठगी की रकम भेजने और उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीन भेजने का ‘मुख्य सूत्रधार’ था।

पुलिस के अनुसार, वह व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए चीन में मौजूद अपराधियों के संपर्क में था। अपराध जांच विभाग की साइबर शाखा ने आरोपी को असम के बारपेटा से गिरफ्तार किया। सीसीई ने कहा, ‘‘तकनीकी विश्लेषण और पीड़ितों के बयानों के आधार पर सीसीई की एक टीम बारपेटा शहर पहुंची और धनशोधन गिरोह के मुख्य आरोपी के घर की तीन दिन तक गुप्त रूप से रेकी की।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से तकनीकी उपकरण बरामद किए गए।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ और अन्य साइबर धोखाधड़ी के जरिए मिली रकम को अलग-अलग बैंक खातों में भेजता था। वह ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन भी भेजता था। सीआईडी ने बताया, ‘‘‘आरोपी देशभर में कुल 1,090 साइबर अपराधों में शामिल रहा है, जिनमें 1,071.5 करोड़ रुपये की रकम शामिल है।

उसके मोबाइल फोन में गेमिंग खातों से जुड़े लेनदेन भी मिले हैं।’’ एक अलग मामले में अहमदाबाद के एक बुजुर्ग के बैंक खाते के तकनीकी विश्लेषण से सीसीई की टीमों को ऐसे 10 लोगों को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ का शिकार होने से बचाने में मदद मिली। टीमों ने उनके घर जाकर उन्हें परामर्श दिया। बुजुर्ग को धमकी दी गई थी कि अगर उसने साइबर ठगों को 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसे बाल अश्लील सामग्री से जुड़े मामले में फंसा दिया जाएगा।

सीसीई की टीम ने उसे परामर्श देकर ठगी का शिकार होने से बचाया।

Continue reading on the app

Odisha के Nayagarh में डिवाइडर से टकराकर खेत में गिरी बस, 30 यात्री घायल

ओडिशा के नयागढ़ जिले में मंगलवार को एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क से फिसलकर धान के खेत में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कम से कम 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नयागढ़ बाईपास पर रात करीब दो बजे हुआ, जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने कहा, “40 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर जा रही बस सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद बाईपास से करीब 20 फुट नीचे जा गिरी।” अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय बस कंधमाल के दारिंगबाड़ी से आ रही थी और हादसे के बाद यात्रियों ने आगे का शीशा तोड़कर वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि सभी घायल यात्रियों को पास के नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा, “अधिकतर घायल यात्रियों की हालत स्थिर है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrest: UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जफर से पूछताछ में कई खुलासे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:30:39+00:00

Lucknow News: नगर निगम टीम पर पथराव के बाद ताबड़तोड़ पुलिस Action | UP Latest News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers