Responsive Scrollable Menu

60 सेकेंड में पता चलेगा हार्ट का ब्लॉकेज

आईआईटी कानपुर का बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग एथरोस्क्लेरोसिस यानी हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक नया बायोसेंसर तैयार कर रहा है. प्रो. संतोष कुमार मिश्रा और पीएचडी स्कॉलर तमोजित सांतरा के नेतृत्व में यह शोध अंतिम चरण में है. दिल की धमनियों में ब्लॉकेज यानी एथरोस्क्लेरोसिस का पता लगाने में अभी सात से आठ घंटे का समय लगता है. यह आधुनिक बायोसेंसर महज 60 से 90 सेकेंड में मरीज की स्थिति का सटीक संकेत दे देगा. इसमें खास बायोमार्कर का इस्तेमाल किया गया है जो सैंपल को तेजी से प्रोसेस करते हैं. धमनियों में प्लाक जमने से रक्त प्रवाह बाधित होता है, इसलिए समय पर जांच बेहद जरूरी है. इस तकनीक से डॉक्टरों को तुरंत रिपोर्ट मिलेगी और वे इलाज से जुड़े फैसले तेजी से ले सकेंगे. इससे मरीजों का घंटों का इंतजार खत्म होगा और समय पर सही उपचार शुरू हो सकेगा. संस्थान को इस बायोसेंसर के कई अवयवों पर पेटेंट मिल चुका है और बाकी की प्रक्रिया जारी है. टीम इस तकनीक को जल्द से जल्द भारतीय बाजार में उतारने की दिशा में काम कर रही है. बाजार में आने के बाद यह डिवाइस मेडिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी.

Continue reading on the app

UP: परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि, नई दरें जुलाई 2026 से लागू, जानिए कितनी बढ़कर मिलेगी राशि

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय  लिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

इसका लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले  से तीन पदों पर कार्यरत करीब 310 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में परिवहन निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल कुल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस नियम के तहत साल में दो बार- जनवरी में 5 प्रतिशत और जुलाई में 5 प्रतिश की वृद्धि की जाती है। इसी व्यवस्था के तहत जुलाई से कर्मचारियों का 5 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया गया है। इससे कार्मिकों को नियमित रूप से आर्थिक लाभ मिलता रहेगा और उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।

आइए जानते हैं किसका कितना बढ़ेगा मानदेय

  • ​कंप्यूटर ऑपरेटर: 249 कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय 20,655 से बढ़कर अब 21,420 रुपए प्रति माह हो जाएगा।
  • ​लेखाकार : 35 लेखाकार-कम-टैली ऑपरेटरों का मानदेय वरिष्ठता के अनुसार 20,000 से बढ़कर 26,000 रुपए प्रति माह होगा।
  • ​प्रोग्रामर: 26 प्रोग्रामरों का मानदेय 42,000 से बढ़कर 43,313 रुपए प्रति माह किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: TRE 4 का विज्ञापन जारी! 32,388 पदों पर भर्ती | Bihar | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:44:52+00:00

भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ शुरू, आतंकवाद रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस | Defence News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers