Responsive Scrollable Menu

UP: परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि, नई दरें जुलाई 2026 से लागू, जानिए कितनी बढ़कर मिलेगी राशि

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय  लिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

इसका लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले  से तीन पदों पर कार्यरत करीब 310 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में परिवहन निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल कुल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस नियम के तहत साल में दो बार- जनवरी में 5 प्रतिशत और जुलाई में 5 प्रतिश की वृद्धि की जाती है। इसी व्यवस्था के तहत जुलाई से कर्मचारियों का 5 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया गया है। इससे कार्मिकों को नियमित रूप से आर्थिक लाभ मिलता रहेगा और उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहन भी बढ़ेगा।

आइए जानते हैं किसका कितना बढ़ेगा मानदेय

  • ​कंप्यूटर ऑपरेटर: 249 कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय 20,655 से बढ़कर अब 21,420 रुपए प्रति माह हो जाएगा।
  • ​लेखाकार : 35 लेखाकार-कम-टैली ऑपरेटरों का मानदेय वरिष्ठता के अनुसार 20,000 से बढ़कर 26,000 रुपए प्रति माह होगा।
  • ​प्रोग्रामर: 26 प्रोग्रामरों का मानदेय 42,000 से बढ़कर 43,313 रुपए प्रति माह किया गया है।

Continue reading on the app

धार में दिनदहाड़े हुई 7.90 लाख की लूट, फोरलेन पर टायर बदल रहे युवक और ड्राइवर को बदमाशों ने पीटा, सोने के जेवर लेकर भागे

धार के सरदारपुर थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन लूट का मामला सामने आया है। 15 अगस्त की दोपहर ग्राम भेरूचौकी के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक और उसके ड्राइवर को निशाना बनाया। दोनों रास्ते में पंचर हुआ टायर बदल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और युवक के पास रखे सोने के जेवर और नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी 27 वर्षीय हर्ष संगतानी अपने ड्राइवर शोएब हुसैन के साथ कार से अहमदाबाद जा रहे थे। 15 अगस्त की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच ग्राम भेरूचौकी के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद दोनों ने फोरलेन के किनारे कार रोक दी और टायर बदलने लगे।

बदमाशों ने मारपीट भी की

बताया गया है कि इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने हर्ष और शोएब के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। बदमाश हर्ष के पास मौजूद जेवर और नकदी लेकर मौके से भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। वहीं फरियादी के मुताबिक लूटे गए सामान में करीब 3.30 लाख रुपए की सोने की चेन, 50 हजार रुपए की सोने की बाली और 4 लाख रुपए का सोने का कड़ा शामिल है। इसके अलावा बैग में रखे 10 हजार रुपए नकद भी ले जाने का आरोप है। इस तरह जेवर और नकदी की कुल कीमत करीब 7.90 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

वहीं वारदात के बाद हर्ष संगतानी ने सरदारपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब जांच टीम घटनास्थल के आसपास मौजूद संभावित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। फोरलेन होने के कारण पुलिस को उम्मीद है कि आसपास से गुजरने वाले वाहनों या किसी दूसरे कैमरे में बदमाशों से जुड़ा कोई सुराग मिल सकता है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और वारदात के समय वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बदमाश पहले से किसी तरह कार का पीछा कर रहे थे या फिर उन्हें मौके पर ही युवक और उसके पास मौजूद सामान के बारे में जानकारी मिली।

फिलहाल तीनों आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस उनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर भी जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के बाद ही यह साफ होगा कि वारदात में शामिल बदमाश स्थानीय हैं या किसी दूसरे इलाके से आए थे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 32 साल बाद भारतीय गेंदबाज को मिला ऐसा विकेट, मानव सुथार ने किया बड़ा कारनामा

Pasindu Sooriyabandara: गॉल टेस्ट मैच की आखिरी पारी में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने एक खास विकेट हासिल किया. वो श्रीलंकाई डेब्यूटेंट पासिंदु सूरियाबंदारा को आउट करने में कायमाब रहे. Tue, 18 Aug 2026 16:38:33 +0530

  Videos
See all

भारत में रहकर Pakistan की तरफदारी? कैमरे पर खुली ‘पाकिस्तान परस्ती’! Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:39:47+00:00

Ranchi Student Protets | रांची में फिर सरकार पर फिर भड़के छात्र | JPSC | JSSC | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T11:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers