Responsive Scrollable Menu

खड़गे बोले-मैं विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे:हमें देशभक्ति न सिखाएं, उत्तराखंड में शुद्धिकरण को लेकर BJP को धर्म विरोधी बताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। अमित शाह अक्सर सोनिया गांधी और गांधी परिवार की आलोचना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि BJP धर्म विरोधी हैं, क्योंकि जब मैं उत्तराखंड गया तो दो दिन बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया। यह शुद्धिकरण रामलीला मैदान में किया गया था, जहां खड़गे ने 8 अगस्त को भाषण दिया था। उन्होंने यह बात दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। वहीं, अमित शाह ने 16 अगस्त को कहा था कि कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। बीच में ही कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने को कहा। खड़गे ने कहा- गद्दारों को वोट मत दीजिए, 5 मुख्य बातें… दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया। 15 अगस्त की कांग्रेस मुख्यालय की 2 तस्वीरें… राहुल-सोनिया के खिलाफ कर्नाटक में भी शिकायत दर्ज उधर, भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बेंगलुरु में बीजेपी युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मंगलुरु में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दुनिया के 5 सबसे लंबे क्रिकेटर, जिनकी ऊंचाई देखकर बल्लेबाज भी रह जाते हैं हैरान

World's Tallest Cricketers: क्रिकेट में लंबाई तेज गेंदबाजों के लिए बड़ा हथियार मानी जाती है। जानिए दुनिया के 5 सबसे लंबे क्रिकेटरों के बारे में, जिन्होंने अपनी हाइट के दम पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Meta’s $1 trillion lawsuit could change Instagram and Facebook forever | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:18+00:00

Khaki Ka Sitara: UP Police का ‘खाकी का सितारा’ Anthem हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन ने जवानों को किया सलाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers