Responsive Scrollable Menu

'तारक मेहता' में क्या जेठालाल का किरदार खत्म होगा?:मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया, दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार खत्म किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का मेकर्स ने खंडन किया। मेकर्स ने आजतक के साथ बातचीत में मंगलवार को साफ किया कि दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे और कहानी अब भी उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही आगे बढ़ रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि शो में जेठालाल का किरदार खत्म कर दिया जाएगा। इन दावों के बाद दर्शकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या दिलीप जोशी शो छोड़ने वाले हैं। हालांकि, शो के मेकर्स ने इन दावों को गलत बताया। मेकर्स के मुताबिक, शो की कहानी अभी भी जेठालाल के किरदार पर केंद्रित है और उन्हें ऑफ ट्रैक नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने बताया कि 28 जुलाई को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने 18 साल पूरे करेगा। इस मौके पर भी जेठालाल का किरदार पहले की तरह शो का अहम हिस्सा बना रहेगा। जेठालाल के रोल के लिए दिलीप जोशी पहली पसंद नहीं थे शुरुआत में दिलीप जोशी को 'चंपकलाल' (बापूजी) का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। उन्होंने इसे मना कर दिया और 'जेठालाल' का किरदार चुना। दिलीप जोशी शो की शुरुआत से पिछले 18 सालों से इससे जुड़े हुए हैं। जेठालाल का किरदार दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय किरदारों में गिना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह शो के सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। उन्हें एक एपिसोड के लिए लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपए की फीस मिलती है। प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ उनकी अच्छी प्रोफेशनल और पर्सनल अंडरस्टैंडिंग भी है। गौरतलब है कि शो के कई मुख्य कलाकार पिछले कुछ सालों में शो छोड़ चुके हैं। इनमें शैलेश लोढ़ा (पुराने तारक मेहता), भव्य गांधी और राज अनादकट (पुराने टप्पू), नेहा मेहता (पुरानी अंजलि भाभी) और गुरुचरण सिंह (पुराने सोढ़ी) शामिल हैं। वहीं, शो की मुख्य अभिनेत्री दिशा वकानी (दयाबेन) साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। उनके जाने के बाद से आज तक मेकर्स उनका रिप्लेसमेंट नहीं ला पाए हैं।

Continue reading on the app

1 कॉल से शुरू हुई कहानी, पुलिस भी बनी मोहरा... न कोई हीरो, न कोई विलेन, 18 साल पुरानी सबसे तगड़ी थ्रिलर फिल्म

सिनेमा प्रेमियों के लिये 'न्यूज 18' लाया है बेहद खास सीरीज 'फिल्म फाइल्स'. जहां बात होती है शानदार फिल्मों की कहानियों की. अगर आपको कहानियां पढ़ना अच्छा लगता है तो आप सही पते पर आए हैं. आज 18 साल पुरानी फिल्म की बात होगी, जिसके थ्रिलर ने सबको चौंका दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs END ODI: Rohit-Virat एक दशक से Team India की रीढ़, शुभमन गिल ने जमकर की तारीफ

कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को कहा कि स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं, क्योंकि 50-ओवर के फ़ॉर्मेट में इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव और कौशल बहुत ज़्यादा है। मंगलवार से बर्मिंघम में शुरू होने वाली इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में भारत की उम्मीदें कोहली और रोहित पर टिकी होंगी। इससे पहले हुई T20I सीरीज़ में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड से क्रमशः 0-2 और 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
 

इसे भी पढ़ें: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत से गदगद हुईं शांता रंगास्वामी, BCCI से की लाल गेंद क्रिकेट को बढ़ावा देने की मांग


मैच से पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस में गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि विराट भाई और रोहित भाई पिछले एक दशक से भारतीय बैटिंग लाइनअप की रीढ़ रहे हैं और वे हमारी टीम का बहुत अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीम में उनका अनुभव और कौशल ज़ाहिर तौर पर बहुत कीमती है। हमने देखा है कि उन्होंने पिछले एक दशक में अलग-अलग हालात में, बार-बार, लगातार, कई मैचों, अलग-अलग टूर्नामेंट और अलग-अलग मौकों पर कैसा प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले गिल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वनडे को 40 ओवर का बनाया जाना चाहिए।’’ गिल ने कहा, ‘‘पहले हम काफी त्रिकोणीय श्रृंखलाएं खेलते थे और उन्हें देखना बेहद मजेदार होता था। ऑस्ट्रेलिया में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमें खेलती थीं। आप केवल एक टीम के खिलाफ नहीं, बल्कि दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ अलग-अलग मैदानों पर खेलते थे। उन्होंने कहा कि अगर वनडे क्रिकेट को और रोचक बनाना है तो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के बजाय त्रिकोणीय या शायद चतुष्कोणीय श्रृंखलाएं आयोजित की जानी चाहिए। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए यह प्रारूप ज्यादा दिलचस्प बनेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: West Indies टीम को Greaves की चोट से झटका, Shimron Hetmyer को मिला मौका


इस 26 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उनके लिए 50 ओवर का विश्व कप अब भी क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। उन्होंने कहा कि मैंने बचपन में सबसे ज्यादा 50 ओवर का क्रिकेट देखा है। जब भी विश्व कप का नाम आता है तो सबसे पहले 50 ओवर के विश्व कप की याद आती है।मुझे किसी एक विश्व कप को जीतना हो तो वह 50 ओवर का विश्व कप ही होगा। गिल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 14 Jul 2026 12:34:47 +0530

  Videos
See all

Viral Video: एक्सीडेंट इतना भयानक देखकर कांप जाएंगे! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T07:14:27+00:00

Viral Video | ये Video देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे! | #shorts #viralvideo #viralnews #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T07:14:24+00:00

Live : संतों का बड़ा ऐलान, Ayodhya के बाद अब Mathura की बारी, कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की तारीख तय! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T07:17:05+00:00

Rahul Gandhi की चुप्पी या Congress की रणनीति? | PM Modi vs Congress | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-14T07:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers