Responsive Scrollable Menu

CBI ने Tvisha Sharma मौत मामले में Charge Sheet दाखिल कर भोपाल कोर्ट को ब्योरा दिया

त्विषा शर्मा ने मौत से पहले अपनी भाभी को भेजे संदेश में लिखा था, ‘‘उससे कहो कि वह अपनी पत्नी का बचा-खुचा सामान ले जाए। लेकिन कल। अभी मुझे शांति से मरने दो।’’ मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अदालत में दाखिल आरोप पत्र में इसका जिक्र किया गया है।

आरोप है कि कुछ ही मिनटों बाद शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीबीआई ने भोपाल की एक विशेष अदालत में सोमवार को दाखिल आरोप पत्र में कहा कि 12 मई 2026 की रात 9:36 बजे 34 साल की पूर्व मॉडल द्वारा भेजा गया संदेश जांच का मुख्य केंद्रबिंदु बन गया। इस संदेश से पति और सास द्वारा कथित तौर पर उसका ‘‘मानसिक उत्पीड़न’’ का संकेत मिलता है, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।

सीबीआई ने त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (जो एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी हैं) के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। उन पर पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता करने, आत्महत्या के लिए उकसाने और साझा इरादे से जुड़े अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराएं लगाई गई हैं। सैकड़ों पन्नों के अनुलग्नक वाले 31 पन्नों के आरोप पत्र में समर्थ और गिरिबाला द्वारा शादी के छह महीनों के दौरान त्विषा पर कथित तौर पर किए गए घरेलू और मानसिक उत्पीड़न का विवरण दिया गया है।

एजेंसी अब भी त्विषा और समर्थ के फोन से पूरी फोरेंसिक जानकारी एकत्र करने और भोपाल में गिरिबाला सिंह के घर लगे सीसीटीवी के डीवीआर का इंतज़ार कर रही है। माना जा रहा है कि इनमें 12 मई की वे घटनाएं रिकॉर्ड हुई होंगी, जब त्विषा ने जिम्नास्टिक्स की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमॉर्टम और उसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के चिकित्सा बोर्ड ने इस राय से सहमति जताई है कि यह आत्महत्या का मामला था।

आरोप पत्र के अनुसार, ‘‘मौत की वजह दम घुटना है, जो मरने से पहले फांसी लगाने की वजह से हुआ। यह आत्महत्या का मामला है और फांसी के लिए छल्ले वाली जिम्नास्टिक बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था। मृतका के शरीर पर मौत से पहले मारपीट या हाथापाई का कोई संकेत देने वाली चोट नहीं मिली है।’’ भोपाल की विशेष अदालत में सोमवार को सीबीआई द्वारा दाखिल आरोप पत्र में कहा गया कि जान देने का कदम उठाने से कुछ मिनट पहले त्विषा ने अपने आईफोन से अपनी भाभी राशि अब्रोल को एक ‘टेक्स्ट मैसेज’ भेजा था।

कथित तौर पर लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उठाए गए इस कदम से पहले, उस शाम कई लोगों के बीच लगातार फ़ोन कॉल का दौर चला था और त्विषा का वह संदेश उसका आखिरी संदेश साबित हुआ। डिजिटल जांच के मुताबिक मैसेज और कॉल का सिलसिला शाम 7:51 बजे शुरू हुआ, जब त्विषा ने अब्रोल को फ़ोन किया। उसने आरोप लगाया कि समर्थ उस पर चीनी शेयर बाज़ार में 20 लाख रुपये का निवेश स्थानांतरित करने का दबाव बना रहा था, जिसके लिए उसने मना कर दिया था।

सीबीआई के आरोप पत्र के मुताबिक उस रात दोनों परिवारों के बीच 34 से ज़्यादा बार संपर्क करने की कोशिशें हुईं। इसमें कहा गया कि त्विषा की मां मामले में हस्तक्षेप के लिए समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह से संपर्क करने की पुरज़ोर कोशिश कर रही थीं। बातचीत से पता चला कि रात 9:20 बजे तक हालात बिगड़ रहे थे, जब त्विषा ने रोते हुए अब्रोल को दोबारा फ़ोन किया और बताया कि उसने समर्थ से ‘पीठ दर्द’ की वजह से अलग बेडरूम में सोने के लिए कहा था, जिस पर समर्थ हिंसक हो गया और फिर फ़ोन अचानक कट गया।

अब्रोल ने जब रात 9.29 बजे वापस कॉल करने की कोशिश की, तो त्विषा की केवल सिसकी सुनाई दी और फिर फोन कॉल कट गया। आरोप पत्र के मुताबिक रात 9:36 बजे, त्विषा ने अब्रोल को एक आखिरी मैसेज भेजा, ‘‘उससे कहो कि अपनी पत्नी का बचा-खुचा सामान ले जाए। लेकिन कल।

अभी मुझे शांति से मरने दो।’’ घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में त्विषा को रात 9:40 बजे अकेले छत की ओर जाते हुए देखा गया, और उसके ठीक एक मिनट बाद, रात 9:41 बजे उसने अपने पिता को आखिरी कॉल व्हाट्सऐप पर किया। त्विषा के पिता ने उसे रोते हुए पाया; वह शिकायत कर रही थी कि समर्थ ‘बहुत आक्रामक और हिंसक’ हो गया है और वह अपने परिवार से तुरंत भोपाल आने की गुहार लगा रही थी। आरोप पत्र के मुताबिक त्विषा ने आखिरी फोन रात 10:05 बजे अपनी मां रेखा रानी शर्मा को किया था, जिसमें उसने समर्थ के आक्रामक व्यवहार के बारे में फिर से बताया था और फिर कॉल कट गया।

इसके बाद, रेखा रानी ने त्विषा को कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, और समर्थ और गिरिबाला सिंह ने भी उनके कई कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया। एजेंसी ने बताया कि गिरिबाला ने रात 10:10 बजे तक फोन का जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब गिरिबाला ने फोन उठाया तो रेखा रानी ने उन्हें बताया कि त्विषा बहुत रो रही है, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रात 10:16 बजे त्विषा को देखने के लिए अपने कमरे से बाहर निकलीं।

भूतल पर जब उन्हें कोई नहीं मिला तो उन्होंने रात 10.18 बजे त्विषा के फ़ोन किया, जिसका कोई जवाब नहीं मिला। पांच मिनट बाद, समर्थ और उसकी मां कैमरे में छत की ओर जाते हुए दिखे, जहां त्विषा एक ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’ से लटकी हुई मिली। प्राथमिकी के मुताबिक समर्थ उसे एम्स भोपाल ले गया, जहां उसने दावा किया कि त्विषा ने रात 10:20 बजे घर पर फांसी लगा ली थी।

Continue reading on the app

Delhi में 275 किग्रा वजनी किशोर की Bariatric Surgery सफल, 50 किग्रा घटा वजन

दिल्ली के 275 किलोग्राम वजन के 16 साल के लड़के की राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में सफल बैरिएट्रिक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे अस्पताल लाए जाने के समय सांस लेने में गंभीर परेशानी, ‘ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया’ और शरीर में त्वचा संक्रमण की समस्या थी।

सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, किशोर का ‘बॉडी मास इंडेक्स’ 100 के करीब पहुंच रहा था। बयान के मुताबिक, अत्यधिक मोटापे की वजह से किशोर सामान्य कार में बैठने में भी सक्षम नहीं था और उसे अस्पताल तक मैटाडोर में लाया गया था। इसमें कहा गया है कि सांस से जुड़ी अन्य जटिलताओं के उपचार के लिए उसे लगभग दो सप्ताह तक बाल गहन देखभाल इकाई (पीआईसीयू) में रखा गया।

किशोर का सर गंगाराम अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस, मेटाबॉलिक एंड बैरिएट्रिक सर्जरी के डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी ऑपरेशन किया। इस प्रक्रिया में पेट के एक बड़े हिस्से को निकालकर उसका आकार छोटा कर दिया जाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अस्पताल के प्रमुख बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. दक्ष सेठी ने कहा, यह सामान्य बैरिएट्रिक सर्जरी नहीं थी।

मरीज की कम उम्र, अत्यधिक वजन और गंभीर स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं के कारण ऑपरेशन के हर चरण की बेहद सावधानी से योजना बनानी पड़ी। सर्जरी के करीब दो महीने बाद किशोर का वजन करीब 275 किलोग्राम से घटकर 223 किलोग्राम रह गया है। यानी उसका वजन लगभग 50 किलोग्राम कम हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में बड़ा हादसा, फील्डर की गर्दन में लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. गेंद रोकने के प्रयास में उनकी गर्दन में चोट लगी है. चोटिल होने के तुरंत बाद चांदीमल मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. चांदीमल का चोटिल होना श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है. Tue, 18 Aug 2026 11:02:19 +0530

  Videos
See all

Chhatarpur NagPanchami Kushti Viral Video : नागपंचमी पर छतरपुर में लगा कुश्ती का मेला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:11+00:00

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर जोरदार हमला? | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers