Delhi में 275 किग्रा वजनी किशोर की Bariatric Surgery सफल, 50 किग्रा घटा वजन
दिल्ली के 275 किलोग्राम वजन के 16 साल के लड़के की राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में सफल बैरिएट्रिक सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे अस्पताल लाए जाने के समय सांस लेने में गंभीर परेशानी, ‘ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया’ और शरीर में त्वचा संक्रमण की समस्या थी।
सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, किशोर का ‘बॉडी मास इंडेक्स’ 100 के करीब पहुंच रहा था। बयान के मुताबिक, अत्यधिक मोटापे की वजह से किशोर सामान्य कार में बैठने में भी सक्षम नहीं था और उसे अस्पताल तक मैटाडोर में लाया गया था। इसमें कहा गया है कि सांस से जुड़ी अन्य जटिलताओं के उपचार के लिए उसे लगभग दो सप्ताह तक बाल गहन देखभाल इकाई (पीआईसीयू) में रखा गया।
किशोर का सर गंगाराम अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ मिनिमल एक्सेस, मेटाबॉलिक एंड बैरिएट्रिक सर्जरी के डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी ऑपरेशन किया। इस प्रक्रिया में पेट के एक बड़े हिस्से को निकालकर उसका आकार छोटा कर दिया जाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अस्पताल के प्रमुख बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. दक्ष सेठी ने कहा, यह सामान्य बैरिएट्रिक सर्जरी नहीं थी।
मरीज की कम उम्र, अत्यधिक वजन और गंभीर स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं के कारण ऑपरेशन के हर चरण की बेहद सावधानी से योजना बनानी पड़ी। सर्जरी के करीब दो महीने बाद किशोर का वजन करीब 275 किलोग्राम से घटकर 223 किलोग्राम रह गया है। यानी उसका वजन लगभग 50 किलोग्राम कम हुआ है।
Omar Abdullah ने Vande Mataram विवाद पर कहा, सरकारी कार्यक्रमों में नया बदलाव समझने में लगेगा समय
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में इस वर्ष से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को शामिल किया गया है, इसलिए लोगों को इसके साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगेगा। कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर उठे विवाद पर अब्दुल्ला ने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए क्योंकि राष्ट्रगीत के सभी पद गाए गए थे। संवाददाताओं से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण दिया है और वीडियो देखने को कहा है, जिसमें वंदे मातरम् के सभी पद गाए गए हैं।
जब सभी पद गाए गए, तो फिर विवाद किस बात का है? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह मेरा आठवां स्वतंत्रता दिवस परेड थी, लेकिन पहली बार इसमें वंदे मातरम् को शामिल किया गया। मुझे भी यह समझने में थोड़ा समय लगा कि पहले मुझे खड़े होना है, वंदे मातरम् बजेगा, फिर ध्वजारोहण होगा और उसके बाद राष्ट्रगान बजेगा।
कांग्रेस को भी थोड़ा समय लग सकता है, ऐसा होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








