चंडीगढ़ के होमगार्ड को निहंग ने 3 थप्पड़ मारे, VIDEO:मोहाली बॉर्डर पर डोरी से खींचा, गालियां भी दी; जवान हाथ जोड़ता रहा
चंडीगढ़-मोहाली के मटौर बॉर्डर पर होमगार्ड जवान की निहंग ने पिटाई की। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें निहंग होमगार्ड जवान की वर्दी पर लगी लैनयार्ड (डोरी) पकड़कर उसे खींचता और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। निहंग जवान पर शराब पीने और ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी करता नजर आया। होमगार्ड निहंग के आगे हाथ जोड़ता रहा। होमगार्ड जवान की पहचान रविंदर के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ में तैनात है। वह मोहाली में रहने वाली अपनी बहन से मिलकर मोटरसाइकिल से चंडीगढ़ लौट रहा था। मटौर बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। वहीं पर निहंग ने जवान को घेरा। जांच में होमगार्ड जवान के शराब के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले निहंग की तलाश कर रही है। यह वीडियो निहंग ने खुद शूट करवाया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि निहंग कौमी इंसाफ मोर्चा का सदस्य है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला... निहंग की तलाश कर रही पुलिस डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान से मारपीट का मामला पुलिस के संज्ञान में है। मारपीट करने वाले निहंग की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------- ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस से भिड़ गए। कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी YPS चौक के पास इकट्ठा हुए। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर बॉर्डर सील कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
ट्रंम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की:कहा- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो आईडी, अमेरिका में भी हो जरूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था का हवाला देते हुए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। ट्रंम्प ने कहा कि हर अमेरिकी मतदाता के लिए फोटो आईडी जरूरी होनी चाहिए, ताकि चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने ये बातें ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहीं। पंजीकरण के लिए नागरिकता का प्रमाण दिखाना जरूरी सेव अमेरिका एक्ट के तहत अमेरिका में वोटर के तौर पर पंजीकरण कराने के लिए नागरिकता का प्रमाण दिखाना जरूरी होगा। इसके अलावा, पूरे देश में मतदाता पहचान पत्र की अनिवार्यता लागू करने का प्रस्ताव है। इस कानून में डाक से वोट देने की प्रक्रिया को काफी सीमित करने की बात भी कही गई है। ट्रंप लगातार सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) यानी सेव अमेरिका एक्ट को पास कराने पर जोर दे रहे हैं और उनका दावा है कि इससे चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगेगी। सीनेट में आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन, दोनों पार्टी में मतभेद हैं। इसी वजह से अमेरिकी सीनेट इस महीने की शुरुआत में कानून पास करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए बिना पांच हफ्ते के अवकाश पर चली गई। ------------- ये खबर पढ़ें… ट्रम्प बोले- लेविट को मुझसे ज्यादा अपने बच्चे पसंद:व्हाइट हाउस में उनकी जगह लेना मुश्किल; लेविट का प्रेस सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के पद छोड़ने पर मजाक किया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









.jpg)

