Responsive Scrollable Menu

भारत कल खेलेगा 600वां टेस्ट:जीता तो वेस्टइंडीज की बराबरी करेगा; श्रीलंका में स्पिन खेलना चुनौती

भारत 15 अगस्त से अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। अगर इंडिया इस मुकाबले को जीत लेता है, तो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगा। इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 48% मैच जीते क्या चैलेंज होंगे? किन प्लेयर्स पर नजरें गॉल में 68% विकेट स्पिनर्स ने झटके गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच ट्रेडिशनली स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच मानी जाती है। इस मैदान पर 49 मैच खेले गए हैं। इनमें 68% विकेट स्पिनर्स के नाम रहे हैं। 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। मैच के पांचों दिन बारिश का खतरा गॉल टेस्ट में मौसम भी चुनौती बन सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है। पहले दिन बारिश की संभावना 82% बताई गई है कप्तानों की बात गिल बोले- 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा- '600वें टेस्ट में टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वापसी के लिए भारत को करीब 6-7 टेस्ट जीतने की जरूरत है।' गिल ने कहा- प्लेयर्स के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में तुरंत ढलना आसान नहीं होता। टेस्ट सीरीज से पहले एक सप्ताह से 10 दिन की तैयारी मिलना काफी मददगार होता है।' डिसिल्वा ने कहा- गॉल में अनुभव काम आएगा श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कहा, ‘जब आप श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले गॉल मैदान का नाम आता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यहां बड़े होते हुए काफी क्रिकेट खेला है। यहां 50वें टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।’ डिसिल्वा ने कहा, ‘मैंने यहां काफी स्कूल क्रिकेट भी खेला है। इस अनुभव से इस सीरीज में मुझे फायदा मिलेगा।’ पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सरांश जैन/मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू इगलागामगे, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा कहां देख सकते हैं? मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर होगा। इसे सोनी LIV पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर मैच का कवरेज होगा। इसे आप फॉलो कर सकते हैं। ------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है, मोर्केल ने कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्कील्स अलग भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का सिर्फ मिनिमम ड्यू भरना क्यों पड़ सकता है महंगा, समझिए पूरा गणित

क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर ज्यादातर लोगों के सामने दो रकम दिखाई देती हैं- एक कुल बकाया और दूसरी मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Amount Due)। कई बार पैसों की कमी होने पर लोग सिर्फ मिनिमम ड्यू भरकर बाकी रकम अगले महीने के लिए छोड़ देते हैं। इससे तत्काल डिफॉल्ट से तो बचा जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना आपकी वित्तीय स्थिति पर भारी पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह विकल्प सिर्फ आपात स्थिति के लिए है, इसे आदत नहीं बनाना चाहिए।

मिनिमम ड्यू भरने से तुरंत नहीं गिरता क्रेडिट स्कोर
अगर आप तय तारीख तक कम से कम मिनिमम ड्यू का भुगतान कर देते हैं, तो आमतौर पर इसे भुगतान चूक नहीं माना जाता। इसलिए एक-दो बार ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर तुरंत खराब नहीं होता। यही वजह है कि कई लोग इसे सुरक्षित विकल्प समझ लेते हैं।

असल नुकसान बकाया रकम पर शुरू होता 
मिनिमम ड्यू भरने के बाद बची हुई राशि अगले बिलिंग साइकिल में चली जाती है। इस रकम पर बैंक ऊंची ब्याज दर से ब्याज वसूलते हैं, जो कई अन्य प्रकार के लोन से कहीं अधिक होती है। अगर हर महीने सिर्फ मिनिमम ड्यू भरते रहे तो ब्याज लगातार बढ़ता जाएगा और कर्ज तेजी से बढ़ सकता है।

क्रेडिट यूटिलाइजेशन भी बढ़ाता है जोखिम
बैंक और वित्तीय संस्थान सिर्फ समय पर भुगतान ही नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि आपने अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल किया है। यदि लंबे समय तक बकाया राशि ज्यादा रहती है तो क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाता है। इससे भविष्य में आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है।

कर्ज चुकाने में लग सकता है लंबा समय
मिनिमम ड्यू का उद्देश्य आपका खाता सक्रिय रखना है, न कि कर्ज जल्दी खत्म करना। हर महीने मूल रकम का छोटा हिस्सा ही चुकता होता है, जबकि ब्याज लगातार जुड़ता रहता है। ऐसे में पूरा बकाया चुकाने में कई महीने या साल भी लग सकते हैं।

कब करें इसका इस्तेमाल

  • मेडिकल इमरजेंसी या अचानक आर्थिक परेशानी में ही मिनिमम ड्यू का विकल्प चुनें।
  • इसे नियमित भुगतान का तरीका न बनाएं।
  • कोशिश करें कि हर महीने पूरा क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुका दें।
  • इससे ब्याज नहीं लगेगा और क्रेडिट प्रोफाइल भी मजबूत बनी रहेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड को उधार लेने का नहीं बल्कि भुगतान का माध्यम मानकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है। मिनिमम ड्यू सिर्फ डिफॉल्ट से बचाने का विकल्प है, सस्ता कर्ज नहीं। इसलिए इसे अंतिम विकल्प के रूप में ही अपनाना समझदारी है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् ना गाने पर कांग्रेस का तर्क क्या? | #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:46:24+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: वंदे मातरम पर रुबिका का राहुल से सीधा सवाल! #garjana #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers