Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर पर दिए बयान से जुड़ा मानहानि केस किया रद्द

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है, देश की सर्वोच्च अदालत ने वीर सावरकर से जुड़े राहुल गांधी के बयान के विरुद्ध लखनऊ की निचली अदालत द्वारा जारी मानहानि से जुड़े समन और केस को रद्द कर दिया है, ये मामला 2022 में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में उनके द्वारा वीर सावरकर के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी करने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से पूछा कि क्या आपने मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है? इस पर नटराज ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया है। इसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि मंज़ूरी ज़रूरी है लेकिन जब मंज़ूरी नहीं है तो केस नहीं बनता। और उसके बाद अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन और केस दोनों रद्द कर दिए।

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर की थी टिप्पणी 

गौरतलब है कि लखनऊ के रहने वाले एडवोकेट नृपेन्द्र मिश्रा ने ये मामला लखनऊ की अदालत में दायर किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला बताया था,  याचिका में उन्होंने अदालत से राहुल गांधी पर आईपीसी की धारा 153A और 505 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाये थे कि पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों को प्रेस रिलीज भी दी गई जिसमें इसका उल्लेख था जिससे यह संकेत मिलता है कि बयान पूरी तैयारी के साथ दिया गया और इसका उद्देश्य समाज में नफरत फैलाना था।

हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत, सुप्रीम कोर्ट गये 

याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किये लेकिन वो इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट चले गए, मगर 4 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने समन निरस्त करने से इंकार  कर दिया, जब हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो राहुल गांधी समन निरस्त कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और प्रसन्ना एस. पेश हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी राहुल गांधी को फटकार 

सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल 2025 को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी दी कि वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई, उनके खिलाफ ऐसे बयान न दें। जस्टिस दत्ता ने विपक्ष के नेता को यह भी चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में उन्होंने ऐसी टिप्पणी की, तो सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान लेगा और तब उनके खिलाफ मामला शुरू करने से पहले मंज़ूरी लेने का कोई सवाल ही नहीं उठेगा।  हालाँकि अदालत ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत देते हुए ACJM कोर्ट से जारी समन पर रोक लगा दी थी। लेकिन आज जब सुनवाई हुई तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज़रूरी मंजूरी नहीं दिए जाने का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन और शिकायत को रद्द कर दिया।

Continue reading on the app

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट 5 सितंबर को पेश होगी:नया डिजाइन, सनरूफ और वायरलेस चार्जर की उम्मीद, कीमत 6.80 लाख रुपए से शुरू हो सकती

मारुति सुजुकी ने बलेनो फेसलिफ्ट को 5 सितंबर को पेश करने की पुष्टि की है। कंपनी ने करीब 4 साल बाद अपनी प्रीमियम हैचबैक को अपडेट करने की तैयारी की है। मारुति ने हाल ही में ब्रेजा को अपडेट किया था। बलेनो फेसलिफ्ट के टेस्ट मॉडल कई बार देखे जा चुके हैं। इसमें मामूली बदलाव मिलने की उम्मीद है। बलेनो फेसलिफ्ट में क्या बदलाव होंगे पिछले स्पाई शॉट्स के आधार पर बलेनो फेसलिफ्ट में नया फ्रंट फेसिया मिल सकता है। इसमें अपडेटेड बंपर, नए डिजाइन वाले डीआरएल और नई ग्रिल लेआउट की उम्मीद है। साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। हालांकि, कार का ओवरऑल सिल्हूट मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। रियर में नए बंपर डिजाइन जैसे मामूली बदलाव मिल सकते हैं। टेल लाइट्स में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इंटीरियर में भी बदलाव की उम्मीद बलेनो फेसलिफ्ट में नया इंटीरियर थीम और अपडेटेड डैशबोर्ड डिजाइन दिया जा सकता है। सेंटर कंसोल लेआउट को भी नए सिरे से डिजाइन किए जाने की उम्मीद है। फीचर्स और सेफ्टी 2022 में नई बलेनो लॉन्च हुई थी। उस समय इसमें हेड-अप डिस्प्ले, सेगमेंट में पहली 360 डिग्री कैमरा सुविधा और प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स दिए गए थे। समय बीतने के साथ 2026 में मौजूदा बलेनो में कुछ फीचर्स की कमी महसूस होती है। फेसलिफ्ट में सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और मौजूदा 9-इंच सेटअप से बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल के कई फीचर्स भी बरकरार रह सकते हैं। इनमें हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे टाइप-ए और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, 6-स्पीकर अरकामिस साउंड सिस्टम, 60:40 स्प्लिट रियर सीट और वॉशर के साथ रियर वाइपर भी मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में फ्रंट पार्किंग सेंसर जोड़े जाने की उम्मीद है। मौजूदा सेफ्टी फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं। इंजन और गियरबॉक्स मारुति बलेनो अभी दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी विकल्प मिलता है। | स्पेसिफिकेशन | 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल सीएनजी | |---|---:|---:| | पावर | 90 पीएस | 77.5 पीएस | | टॉर्क | 113 एनएम | 98.5 एनएम | | गियरबॉक्स | 5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी | 5-स्पीड एमटी | | दावा की गई माइलेज | 22.35 किमी प्रति लीटर (एमटी), 22.94 किमी प्रति लीटर (एएमटी) | 30.61 किमी प्रति किलोग्राम | एमटी का मतलब मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी का मतलब ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन है। मारुति ने ब्रेजा फेसलिफ्ट में टर्बो-पेट्रोल विकल्प भी पेश किया था। इसलिए उम्मीद है कि बलेनो फेसलिफ्ट में भी टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिससे यह अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दे सके। कीमत और मुकाबला बलेनो फेसलिफ्ट को 6.80 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई20, टोयोटा ग्लांजा, टाटा अल्ट्रोज और सिट्रॉएन सी3एक्स से होगा। कारदेखो की राय बलेनो फेसलिफ्ट में कुछ ही मामूली बदलाव मिलने की उम्मीद है। दूसरी पीढ़ी की बलेनो 2022 में लॉन्च हुई थी और यह हैचबैक 4 साल से बिना बदलाव के बनी हुई है। अगर मारुति इसमें वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ जैसे जरूरी फीचर्स जोड़ती है, तो बलेनो ज्यादा लोगों की पसंद बन सकती है। *तस्वीरों में मौजूदा बलेनो को केवल प्रतिनिधित्व के लिए दिखाया गया है।*

Continue reading on the app

  Sports

मेरे साथ बहुत गलत हुआ... IPL से 2 साल का बैन झेल हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, बताया शतक के बाद कैसे बर्बाद हुई थी उनकी बैटिंग!

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर आईपीएल में 2 साल का बैन लगा हुआ है. ब्रूक पर ये बैन इसलिए लगाया गया है, क्योंकि उन्होंने ऑक्शन में बिकने बावजूद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. ब्रूक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शतक भी लगा चुके हैं, लेकिन उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिल पाया है. Tue, 18 Aug 2026 06:24:48 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Attack on Jayant Choudhary: जयंत चोधरी के पुराने बयान पर अखिलेश का हमला! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:15:44+00:00

Breaking News: CM सोरेन का बड़ा ऐलान JSSC-CGL परीक्षा रद्द! #cmsoren #breakingnews #ranchiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:08:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers