YEIDA ने Jewar Airport के पास दी मंजूरी, बनेगी ताइवान सिटी और मेडिकल हब
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 92वीं बोर्ड बैठक में सोमवार को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास औद्योगिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक में सेक्टर-13 और 14 में करीब 500 एकड़ भूमि पर मेडिकल हब तथा सेक्टर-14 में 480 एकड़ में विश्वविद्यालय नगरी विकसित करने का निर्णय लिया गया। इन परियोजनाओं से चिकित्सा और उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
इसमें कहा गया कि खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सेक्टर-23डी में करीब 50 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम विकसित करने के लिए भूमि चिह्नित की गई। वहीं, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर-34 में करीब 36 एकड़ में मंडी स्थापित करने का फैसला हुआ। बयान में कहा गया कि हवाईअड्डे के आसपास बढ़ती यातायात जरूरतों को देखते हुए सेक्टर-23सी में अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी।
इससे हवाईअड्डे, औद्योगिक क्षेत्रों और नए विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। बोर्ड ने सेक्टर-छह में 300 एकड़ में ‘ताइवान सिटी’ विकसित करने तथा करीब 100-125 एकड़ में मेडिकल हब के लिए भूमि आरक्षित करने को भी मंजूरी दी। चिकित्सकीय उपकरणों की जांच के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क में विशेष सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ।
इसके अलावा किसानों की सहमति से भूमि खरीद की दर 4,300 से बढ़ाकर 4,558 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का निर्णय लिया गया।
Mallikarjun Kharge की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर कर्नाटक विधान परिषद में निंदा प्रस्ताव पारित
कर्नाटक विधान परिषद ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को आयोजित रैली के बाद श्री राम सेना द्वारा मंच के किये गए कथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान की निंदा करने के लिए सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया। आरोप है कि आठ अगस्त को खरगे की राजनीतिक रैली के दो दिन बाद, 10 अगस्त को श्री राम सेना ने उसी जगह पर गंगाजल का छिड़काव किया और ‘हवन’ किया। इस अनुष्ठान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह दलितों के प्रति भेदभावपूर्ण सोच को दर्शाता है।
कर्नाटक विधान परिषद में इस संबंध में कांग्रेस के विधान पार्षद (एमएलसी) एफ एच जक्कप्पनवर, डी थिमैया, थिपन्ना कामकनूर, डी टी श्रीनिवास, बालकीस बानू, जगदेव गुट्टेदार और अन्य ने निंदा प्रस्ताव पेश किया।जक्कप्पनावर ने प्रस्ताव को पढ़ा जिसमें कहा गया, ‘‘मनुवादियों ने उस जगह को ‘शुद्ध’ करने के लिए हवन किया जहां डॉ. मल्लिकार्जुन खरगे खड़े होकर भाषण दे रहे थे। एक सार्वजनिक अनुष्ठान किया गया, जिससे भारत के संविधान का अपमान हुआ।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आपको इस बात पर शर्म आती है कि आप दलितों से जुड़ी प्रथाओं का पालन कर रहे हैं? क्या आप दलितों को दूर रख रहे हैं?
क्या आप उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं? क्या आप उस जगह को शुद्ध कर रहे हैं जहां खरगे ने भाषण दिया था? क्या आपको शर्म नहीं आती?’’ राज्य सरकार में मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग कर रही भाजपा के हंगामे के बीच, इस प्रस्ताव को सदन ने पारित कर दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









