A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Ceasefire 'खत्म'! Donald Trump की Iran को दो टूक, कहा- बातचीत समय की बर्बादी

दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने और US-Iran बातचीत फिर से शुरू करने के लिए कतरी बातचीत करने वाले ईरान जा रहे हैं। इसी बीच, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि तेहरान के अनुरोध पर वॉशिंगटन इस्लामिक रिपब्लिक के साथ बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गया है, लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि US अभी भी दोनों पक्षों के बीच सीज़फायर को "खत्म" मानता है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान ने हमसे 'बातचीत' जारी रखने के लिए कहा है। हम ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स ने उन्हें साफ़-साफ़ बता दिया है कि सीज़फायर खत्म हो चुका है! ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कतरी बातचीत करने वाले तनाव को कम करने और US-Iran बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश में ईरान जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

CNN के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले एक राजनयिक ने बताया कि यह दौरा यूनाइटेड स्टेट्स के साथ मिलकर तय किया गया था और बातचीत का मकसद तनाव कम करना और वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत की बहाली का रास्ता बनाना है। यह कदम शुक्रवार को लड़ाई में कुछ शांति आने के बाद उठाया गया है। इससे पहले दोनों तरफ से हमलों में तेज़ी आई थी, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के टूटने का खतरा पैदा हो गया था। पिछले कुछ दिनों में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था। इस दौरान अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ों पर हमलों में शामिल था, जिसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए। इस्लामिक रिपब्लिक ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों के बीच सैन्य टकराव और बढ़ गया। ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता उनके लिए असल में "खत्म" हो चुका है और वे अब तेहरान के साथ कोई कूटनीतिक बातचीत नहीं करना चाहते।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का खौफनाक ऐलान- मेरी हत्या की कोशिश की, तो ईरान पर बरसेंगी 1,000 मिसाइलें, नक्शे से मिट जाएगा नाम!

ट्रंप ने साफ़ तौर पर कहा कि शांति प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और वे अब ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से, यह खत्म हो चुका है। मैं अब उनके साथ कोई बातचीत नहीं करना चाहता। वे घटिया लोग हैं... उनकी अगुवाई बीमार सोच वाले लोग कर रहे हैं... मैं हमारे बातचीत करने वालों से बात करूँगा। वे बातचीत करना चाहते हैं - वे अच्छे लोग हैं... लेकिन उन्हें मेरे पास वापस आना होगा। जहाँ तक मेरी बात है, उनके साथ बातचीत करना सिर्फ़ समय की बर्बादी है। इन बयानों के बाद, ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ टकराव फिर से शुरू होगा, भले ही उन्होंने कहा था कि इस्लामिक रिपब्लिक के साथ युद्धविराम समझौता उनके लिए असल में "खत्म" हो चुका है।

Continue reading on the app

Explainer: इंग्लैंड में किस वजह से भारत गंवाता है ज्यादातर मैच? टी20 में टीम इंडिया की 10 सबसे बड़ी हार पर डालें नजर

India vs England T20 : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. यहां पर इंडियन क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 सीरीज इस समय खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर है. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बात इंडियन क्रिकेट टीम को लगातार 3 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड में टीम इंडिया के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सभी फैंस निराश हैं. 

क्यों टीम इंडिया को इंग्लैंड में मिलती है अक्सर हार?

इंग्लैंड में इंडियन क्रिकेट टीम को हार क्यों मिलती है. इसके कई सारे कारण हैं. इनमें इंग्लैंड की परिस्थितियां भी जिम्मेदार हैं. यहां के मैदान का डायमेंस अलग होता है. इसके अलावा यहां पर हवा खेल में अहम भूमिका निभाती है, जिससे गेंदबाजों को बॉल को लहराने में बहुत मदद मिलती है. इंग्लैंड की पिच पर तेज गेंदबाज नई गेंद से उछाल के साथ-साथ स्विंग और सीम प्राप्त करते हैं. ऐसे में इंग्लैंड में तेज गेंदबाज काफी अहम रोल निभाते हैं.

इंग्लैंड के मैदानों खुले होते हैं, जिससे जब यहां पर तेज हवा चलती है तो उसका नुकसान बल्लेबाजों को होता है. क्योंकि बल्लेबाज हवा के विपरीत जब शॉट्स लगाते हैं तो बॉल हवा में खड़ी हो जाती है और वो अगर कैच आउट के रूप में अपना विकेट गंवा देते हैं. इंडियन क्रिकेट टीम अपने तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों पर निर्भर रहती है. इंग्लैंड में स्पिनर्स को ही कम मदद मिलती है, जिससे इंडियन क्रिकेट टीम काफी कमजोर नजर आती है.

टीम इंडिया को इंग्लैंड इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2 सबसे बड़ी हार मिली हैं, जिसमें से एक उनके टी20 करियर की रनों से हिसाब से सबसे बड़ी हार है. तो वहीं, दूसरी विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी हार में शुमार है. तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में मिली 10 सबसे बड़ी हार के बारे में बताने वाले हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड में सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया को 7 जुलाई 2026 को ट्रेंट ब्रिज, 2026 में इंग्लैडं में सबसे बड़ी हार मिली. ये रनों के हिसाब से टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार थी. यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की भी सबसे बड़ी हार थी. इंग्लैंड ने 201/7 का स्कोर बनाया, जिसमें फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (41*) ने अहम योगदान दिया. इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई और 125 रनों से मिकाबला हार गई. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 4 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट हासिल किए थे. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन 13 वैभव सूर्यवंशी के द्वारा बनाए गए थे.

2 - टीम इंडिया की विकेट के हिसाब से इंग्लैंड में सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया को 9 जुलाई 2026 को इंग्लैंड में विकेट के हिसाब से सबसे बड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय हार मिली. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 बनाए. इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए 49 बॉल में 4 चौके और 5 छक्कों के साथ 80 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (79*) और फिल सॉल्ट (59*) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य 13.5 ओवर में हासिल कर लिया. 

भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड में अन्य प्रमुख बड़ी हार

टीम इंडिया को साल 2011 में इंग्लैड में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. मैनचेस्टर में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और इंग्लैंड ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

भारत को साल 2022 में 7 विकेट से इंग्लैंड ने हराया था. साउथैम्पन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया था. 

इंडियन क्रिकेट टीम को 2026 में 4 विकेट से हार इंग्लैंड के हाथों मिली थी. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत अच्छा स्कोर नहीं बचा पाया और इंग्लैंड ने 4 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत को इंग्लैंड में टी20 क्रिकेट में मिली सबसे बड़ी 10 हार

क्रमांक

हार का अंतर विरोधी मैदान वर्ष
1 125 रन इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम 2026
2 9 विकेट इंग्लैंड ब्रिस्टल 2026
3 8 विकेट इंग्लैंड मैनचेस्टर 2011
4 7 विकेट इंग्लैंड साउथैम्प्टन 2022
5 4 विकेट इंग्लैंड मैनचेस्टर 2026
6 3 विकेट इंग्लैंड ओवल, लंदन 2014
7 3 विकेट इंग्लैंड बर्मिंघम 2018
8 2 विकेट इंग्लैंड मैनचेस्टर 2009
9 5 रन इंग्लैंड ब्रिस्टल 2011
10 1 रन इंग्लैंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट 2018

इंग्लैंड में वनडे सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने वाला है. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा. तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को होगा. ये तीनों मुकाबले इंग्लैंड में क्रमश: बर्मिंघम के एजबेस्टन, कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स और लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी.

ये भी पढ़ें : 'उनको कोई घर में नहीं पूछता...' पाकिस्तान क्रिकेटर्स की गजब बेइज्जती, जानिए किस बात पर हुए शर्मसार

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज... जिन्होंने टी20 में लगाए सबसे ज्यादा शतक, 'बिग शो' और 'हिटमैन' में नंबर वन की कुर्सी हथियाने की होड़

TOP 5 Batsman Most hundreds in a T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाजों में भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ज्वॉइंट रूप से पहले स्थान पर हैं. वहीं, ऑस्ट्रिया के उभरते सितारे करनबीर सिंह, इंग्लैंड के फिल साल्ट और भारत के 'मिस्टर 360 डिग्री' सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल हैं. Sat, 11 Jul 2026 16:39:05 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka : चीन अचानक क्यों तिलमिलाया.. बात S-400 तक पहुंच गई? | Brahmos | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T11:09:07+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | SP Vs BJP | CM Yogi: मंदिर मार्ग पर विपक्ष की नई राजनीति! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T11:11:07+00:00

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ाने वाले मस्जिद में कब करवाएंगे हनुमान चालीसा ?- CM Yogi | Ayodhya | Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T11:09:57+00:00

नौसेना को मिला नया ताकतवर युद्धपोत 'महेंद्रगिरि', रक्षा मंत्री ने कहा- यह देश की सुरक्षा में मील... #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-11T11:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once