Explainer: 'Ramayana' पर बनीं दर्जनों फिल्में और सीरियल, जानें रणबीर कपूर की फिल्म क्यों है सबसे खास?
Ramayana Films and TV Shows: भारतीय संस्कृति और आस्था की बात हो तो रामायण का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यही वजह है कि सिनेमा और टेलीविजन ने भी इस कहानी को पर्दे पर उतारा और दर्शकों ने इसे पसंद भी किया. पिछले करीब एक सदी में रामायण पर कई फिल्में, टीवी सीरियल और एनिमेटेड प्रोजेक्ट बन चुके हैं. वहीं, अब निर्देशक नितेश तिवारी एक बार फिर इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं.
रणबीर (Ranbir Kapoor) की रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में इसका बज काफी ज्यादा बना हुआ है. अभी हाल ही में मेकर्स ने अनाउंस किया है कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को जारी किया जाएगा. जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ गई है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म बाकि रामायण पर बनी फिल्मों और शोज से अलग क्यों है.
रामायण पर पहली फिल्म कब बनी थी?
रामायण की कहानी पर फिल्में भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर से ही बनने लगी थीं. साइलेंट फिल्मों के दौर में भी भगवान राम और रामायण से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं को सिनेमाघरों में दिखाया जाता था. उस समय तकनीक सीमित होते थे, लेकिन धार्मिक मुद्दा होने की वजह से इन फिल्मों को रिस्पॉन्स मिलता था. बाद के दशकों में रंगीन फिल्मों और बेहतर तकनीक के आने के साथ रामायण के अलग-अलग अध्यायों पर कई फिल्में बनीं. इनमें भगवान राम का वनवास, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और रावण वध जैसे घटना को अलग-अलग फिल्मों में दिखाया गया.
ये भी पढ़ें- Explainer: मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर कर्जे तक, आखिर कैसे पैसों के विवाद में फंसे बॉलीवुड के ये सितारे?
रामानंद सागर ने बदला इतिहास
वहीं, जिस रामायण को लोग आज भी पसंद करते हैं वो है 1987 में आया रामानंद सागर का टीवी सीरियल. उस समय रविवार सुबह पूरा देश टीवी के सामने बैठ जाता था और सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था और लोग इस शो को देखते थे. इस सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था. इन कलाकारों को लोगों ने काफी पसंद किया, इतना ही नहीं लोगों ने तो इन्हें रियल में भगवान राम और सीता का दर्जा दिया है.
रामायण के दूसरे टीवी वर्जन भी आए
रामानंद सागर के बाद भी कई प्रोडक्शन हाउस ने रामायण को नए अंदाज में पेश किया. अलग-अलग चैनलों पर नए कलाकारों के साथ कई सीरियल बनाए गए. इनमें आधुनिक VFX, नए सेट का इस्तेमाल किया गया. हालांकि दर्शकों के बीच रामानंद सागर वाला प्रभाव दोबारा कोई नहीं डाल सका. इसकी सबसे बड़ी वजह उस दौर की भावनात्मक जुड़ाव और कहानी थी.
एनिमेशन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी बने
रामायण केवल भारत तक सीमित नहीं रही. इस महाकाव्य पर एनिमेटेड फिल्में भी बनाई गईं. साल 1993 में जापान और भारत के सहयोग से बनी एनिमेटेड फिल्म Ramayana: The Legend of Prince Rama को दुनियाभर में पसंद किया गया. इसके अलावा बच्चों के लिए भी कई एनिमेटेड फिल्में और सीरीज बनाई गईं, जिन्होंने नई पीढ़ी तक रामायण की कहानी पहुंचाने का काम किया.
ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम से प्यार नहीं होता', आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़का बजरंग दल, फूंका एक्टर का पुतला
रणबीर कपूर की 'Ramayana' क्यों है खास?
1. दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. इससे पूरी कहानी को काफी अच्छे से दिखाया जाएगा. पहले पार्ट में भगवान राम के जीवन की शुरुआती घटनाओं और वनवास तक की कहानी पर फोकस रहगा, जबकि दूसरे पार्ट में लंका युद्ध और रावण वध जैसे बड़ी घटना देखने को मिल सकती है.
2. फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता, वहीं यश रावण का रोल निभा रहे हैं. इन तीनों कलाकारों की कास्टिंग ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं.
3. बड़े पैमाने पर VFX का इस्तेमाल
यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी विजुअल फिल्मों में गिनी जा रही है। मेकर्स का लक्ष्य हॉलीवुड स्तर के विजुअल इफेक्ट्स के साथ रामायण की दुनिया को जीवंत बनाना है। विशाल सेट, डिजिटल तकनीक और आधुनिक CGI इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल हैं।
4. बड़े बजट की फिल्म
इस फिल्म की एक और सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बजट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये 4000 करोड़ बताया जा रहा है और फिल्म के स्केल, स्टारकास्ट और तकनीक को देखते हुए इसे मेगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
5. ग्लोबल ऑडियंस पर नजर
रामायण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है. फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रिलीजकिया जाएगा.
क्या दोहराया जा सकेगा इतिहास?
रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी लोगों की यादों में बसी हुई है. ऐसे में रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगी. धार्मिक विषयों पर बनने वाली फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ भावनाओं और आस्था का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है और अगर ऐसा नहीं हुआ था ये फिल्म भारी नुकसान झेल सकती है. मालूम हो कि प्रभास की रामायण से दर्सक कनेक्ट नहीं कर पाए थे.
FAQs
1. रणबीर कपूर की 'रामायण' खास क्यों है?
- रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसकी स्टारकास्ट और हाई-लेवल VFX इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं.
2. रामायण पर सबसे लोकप्रिय टीवी शो कौन-सा है?
-1987 में आया रामानंद सागर का 'रामायण' सबसे फेमस है.
3. फिल्म में भगवान राम और रावण का रोल कौन निभा रहा है?
-रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे.
Q4. क्या 'रामायण' बड़े बजट की फिल्म है?
'रामायण' को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है.
CM Yogi Speech: सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, कुशीनगर में दिया बड़ा बयान! | Kushinagar | Akhilesh |SP
CM Yogi Speech: सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, कुशीनगर में दिया बड़ा बयान! | Kushinagar | Akhilesh |SP कुशीनगर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जबकि बीजेपी सरकार ने यूपी में पारदर्शी शासन और विकास को नई दिशा दी है। #YogiAdityanath #KushinagarNews #YogiSpeech #UPPolitics #AntiCorruptionUP #BJPUP #YogiInKushinagar #UttarPradeshPolitics #CMYogiLatest #GoodGovernanceUP #UPDevelopment #BJPVSOpposition #KushinagarRally #PoliticalDebateUP #UPGovernment ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/




News Nation
Republic Bharat








.jpg)






