आधी रात को कमरे में घुसा डायरेक्टर, कर डाली गंदी डिमांड, अब एक्ट्रेस का छलका दर्द
Actress Sandeepa Virk on Casting Couch: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि उनका हालिया इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. संदीपा ने बताया कि 6 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें करीब साढ़े चार महीने तिहाड़ जेल में बिताने पड़े, जहां उन्होंने मानसिक और इमोशनल रूप से बेहद कठिन समय देखा. इतना ही नहीं, संदीपा ने मनोरंजन जगत में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसे हालात का सामना करना पड़ा, जहां काम के बदले समझौते का दबाव बनाया गया.
'तिहाड़ जेल में हर दिन मौत की दुआ मांगती थी'
TheSheroesTV को दिए इंटरव्यू में संदीपा विर्क ने जेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि वो उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दौर था. उन्होंने कहा, "मैं तिहाड़ जेल में हर दिन मौत की दुआ मांगती थी. वहां बिताया गया हर एक सेकंड मेरे लिए बहुत भारी था. मैं दिन-रात यही सोचती रहती थी कि आखिर ये समय कब खत्म होगा. शुक्र है कि वो दौर अब गुजर चुका है, लेकिन उन दिनों को याद करके आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं." संदीपा ने बताया कि जेल में हर दिन संघर्ष से भरा होता था और मानसिक रूप से खुद को संभालना सबसे बड़ी चुनौती थी. उन्होंने कहा कि बाहर से लोग जेल की जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गई थीं जेल
संदीपा विर्क का नाम करीब 6 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. वो लगभग साढ़े चार महीने तक तिहाड़ जेल में रहीं. फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं और अपनी जिंदगी को दोबारा नार्मल बनाने की कोशिश कर रही हैं.
कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं संदीपा
इंटरव्यू के दौरान संदीपा ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर भी खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में काम के बदले समझौते का दबाव बनाया जाता है, लेकिन किसी भी कलाकार के लिए फैसला उसका अपना होता है. उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, लेकिन कास्टिंग काउच जरूर होता है. हर कोई अलग-अलग तरीके से अप्रोच करता है. बॉलीवुड में लोग डिनर या कॉफी के बहाने बुलाते हैं, जो शुरुआत में नार्मल लगता है. हर इंडस्ट्री का अपना तरीका होता है."
'डायरेक्टर मेरे कमरे में आ गया था'
संदीपा ने बताया कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ कई बार ऐसे अनुभव हुए, जिन्होंने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. उन्होंने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वो करीब सात दिनों तक शूट कर चुकी थीं, लेकिन बाद में फिल्म के निर्देशक उनके होटल के कमरे में पहुंच गए. संदीपा के मुताबिक, "उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मेरे साथ समझौता करोगी तभी आगे शूटिंग होगी. मैंने साफ मना कर दिया. इसके बाद मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया." उन्होंने कहा कि उस समय उनके लिए ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया.
'हीरो ने भी रखी अजीब डिमांड'
संदीपा ने एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दूसरी पंजाबी फिल्म में भी उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. उन्होंने दावा किया, "उस फिल्म के हीरो की डिमांड थी कि मैं उसी होटल में उसके बगल वाले कमरे में रुकूं, तभी वो शूटिंग करेगा. मुझे ये बिल्कुल स्वीकार नहीं था." संदीपा ने कहा कि ऐसे अनुभव किसी भी कलाकार को मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं.
'सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री नहीं, हर फील्ड में होता है ऐसा'
हालांकि संदीपा ने ये भी कहा कि ऐसी घटनाओं को सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि सिर्फ मनोरंजन जगत में ही ये सब होता है. हर इंडस्ट्री और हर फील्ड में इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि हर जगह लोगों का तरीका अलग होता है."
'काम के बदले डिमांड क्यों?'
कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखते हुए संदीपा ने कहा कि वो इस कल्चर के पूरी तरह खिलाफ हैं. उन्होंने कहा, "कास्टिंग काउच होता है. करना है या नहीं, ये पूरी तरह आपकी मर्जी है. लेकिन मैं इसके खिलाफ हूं. किसी कलाकार को उसके टैलेंट के आधार पर काम मिलना चाहिए. काम के बदले किसी तरह की निजी डिमांड करना बिल्कुल गलत है."
ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा, कर डाली इतने करोड़ की कमाई
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)




