'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिटा देना....' ट्रंप के सख्त सैन्य आदेश से दुनिया में मची खलबली
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिटा देना....' ट्रंप के सख्त सैन्य आदेश से दुनिया में मची खलबली
तेलंगाना-रेप के आरोपी ने पीड़ित और परिवार की हत्या की:अपनी पत्नी और बच्चों को भी मार डाला; जमानत पर बाहर आते ही 6 मर्डर किए
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शुक्रवार रात जमानत पर बाहर आए एक आरोपी ने 6 मर्डर कर दिए। आरोपी राजकुमार ने पहले घर में अपनी पत्नी, 4 साल के बेटे और 18 महीने के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद वह करीब 6 किलोमीटर दूर एक गांव पहुंचा। जहां उसने 17 साल की लड़की, उसकी मां और नानी की भी हत्या कर दी। इसी लड़की ने 16 मई को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। जिसके चलते वह जेल गया था। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… क्या है पॉक्सो कानून POCSO एक विशेष कानून है, जो नाबालिग बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम और सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए 2012 में लागू किया गया था।





















