iQOO Z11 Lite 5G: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ आया नया स्मार्टफोन
iQOO Z11 Lite 5G: अगर आप कम कीमत में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें दमदार बैटरी, शानदार ...
Priyanka Chopra: मैच देखने विंबलडन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस को किया वीडियो कॉल; PHOTOS
Priyanka Chopra Wimbledon: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में वह विंबलडन सेमीफाइनल देखने ऑल इंग्लैंड क्लब पहुंची। सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में बैठीं प्रियंका पूरे मैच के दौरान काफी एक्साइटेड नजर आईं।
निक जोनस को दिखाई मैच की झलक
मैच का रोमांच प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ भी साझा किया। उन्होंने अमेरिका में मौजूद निक को फेसटाइम वीडियो कॉल किया और मुकाबले की झलक दिखाई। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
मुचोवा की जीत पर जमकर किया चीयर
विंबलडन में यह मुकाबला कैरोलिना मुचोवा और कोको गॉफ के बीच खेला गया। प्रियंका पूरे मैच के दौरान मुचोवा को चीयर करती नजर आईं। मुकाबले में मुचोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोको गॉफ को हराया और पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुचोवा की विक्ट्री स्पीच के साथ मैच की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।
रॉयल बॉक्स में दिखा स्टाइलिश लुक
इस खास मौके पर प्रियंका ने बेज रंग की खूबसूरत ड्रेस के साथ मैचिंग हेडस्कार्फ पहना था। विंबलडन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका की कई तस्वीरें शेयर की।
राजामौली की फिल्म से करेंगी वापसी
???? @priyankachopra is all of us right now. #Wimbledon pic.twitter.com/KzYL0nELuB
— Wimbledon (@Wimbledon) July 9, 2026
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मेन रोल में हैं। करीब 10 साल बाद प्रियंका इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े- न्यूड सीन करना चाहते हैं सैफ अली खान, 20 साल पहले ऑफर ठुकराने का हुआ पछतावा




Daily News 24
Haribhoomi













