Motorola का Game-Changer फोन 15 July को होगा लॉन्च, 7,100mAh बैटरी से मचाएगा धमाल?
इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर मचा हाहाकार: किसका कट सकता टिकट? BCCI श्रेयस-गंभीर पर ले सकता एक्शन!
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार 2 टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने साफ संकेत दिए हैं कि मौजूदा इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही रिव्यू मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें टीम की लगातार खराब होती टी20 प्रदर्शन पर चर्चा होगी और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही युवा भारतीय टीम पहले आयरलैंड दौरे पर सीरीज हार गई। इसके बाद इंग्लैंड में भी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और एक और टी20 सीरीज गंवा बैठी। लगातार 2 विदेशी दौरों पर मिली हार ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है।
हम हार की समीक्षा करेंगे: सैकिया
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'टीम इस समय खराब दौर से गुजर रही। दौरा खत्म होने के बाद हम पक्के तौर पर समीक्षा बैठक करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर गलती कहां हो रही और टीम किन कारणों से लगातार संघर्ष कर रही है।'
रिव्यू मीटिंग में गंभीर-श्रेयस से होंगे सवाल
जानकारी के मुताबिक इस रिव्यू मीटिंग में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल होंगे। बैठक में टीम के प्रदर्शन का हर पहलू देखा जाएगा। खास तौर पर टीम सेलेक्शन, रणनीति, विदेशी कंडीशंस में प्रदर्शन और मैच के दौरान प्लानिंग को लागू करने की काबिलियत पर बात होगी। इसके साथ ही अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।
श्रेयस की कप्तानी में पहली दोनों सीरीज हारे
हालांकि बीसीसीआई ने इस साल कप्तानी में बदलाव के बाद श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर के नेतृत्व पर भरोसा जताया था। लेकिन लगातार दो विदेशी सीरीज में मिली हार के बाद बोर्ड अब स्थिति का गहराई से आकलन करना चाहता। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। टीम किसी भी सीरीज में लगातार अच्छी लय नहीं बना सकी, जिसका असर नतीजों पर साफ दिखाई दिया।
ब्रिस्टल में मिली बड़ी हार के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने भी माना था कि विदेशी कंडीशंस में सफल होने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर मानसिकता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा था कि टीम को मुश्किल हालात में बेहतर फैसले लेने होंगे और प्रदर्शन सुधारने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों को खुद उठानी होगी।
सूर्यकुमार को हटाकर श्रेयस को कप्तान बनाया गया
BCCI ने हाल ही में टी20 विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि, यह फैसला अब तक टीम के हक में नहीं गया है। भारत लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हारा है। इंग्लैंड दौरे से पहले टीम को आयरलैंड के के खिलाफ दोनों टी20 गंवाने पड़े थे, जो भारत की आयरलैंड के खिलाफ पहली सीरीज हार थी। इतना ही नहीं, इंग्लैंड ने भी पहली बार भारत के खिलाफ 2 या उससे अधिक मुकाबलों की टी20 सीरीज जीती।
अगले टी20 विश्व कप का रोडमैप भी तय होगा
बीसीसीआई के लिए यह रिव्यू इसलिए भी अहम मानी जा रही, क्योंकि भारतीय टीम अब अगले टी20 विश्व कप और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तैयारियों के अहम चरण में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में इस बैठक में लिए गए फैसले आने वाले महीनों में टीम इंडिया की दिशा तय कर सकते।
इस बीच भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आई है। इंडिया-ए टीम इस महीने के आखिर में नेपाल दौरे पर जाएगी। यह दौरा भारत और नेपाल के बीच क्रिकेट संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा।
पिछले कुछ सालों में बीसीसीआई और नेपाल क्रिकेट संघ के बीच सहयोग लगातार बढ़ा है। पिछले साल टी20 विश्व कप क्वालीफायर से पहले नेपाल की पुरुष टीम ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी प्रशिक्षण लिया था।



prabhasakshi
Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



