Responsive Scrollable Menu

"हम ट्रंप को मार देंगे...", ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा ईरान, इजरायली खुफिया एजेंसी ने अमेरिका को दी चेतावनी

इजरायल ने अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजरायली खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी साझा की है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यह ईरान की सामान्य चर्चा है, कोई ठोस योजना नहीं। ईरान 2020 से ट्रंप की हत्या की धमकियां दे रहा है।

Continue reading on the app

बीच सुनवाई पहले जज पर फेंके कागज, फिर गाली देते हुए बोला- इसे CJI को दे देना, Supreme Court में हाई-वोल्टेज ड्रामा

सुप्रीम कोर्ट में नाटकीय हालात देखने को मिले, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान, खुद पेश हुए एक शिकायतकर्ता ने बेंच की तरफ़ कागज़ात फेंके और अपशब्द कहे। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। यह घटना जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने हुई। कोर्ट रूम का माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब याचिकाकर्ता ने जजों से बात करते हुए असामान्य रूप से आक्रामक लहज़ा अपनाया। शिकायतकर्ता ने अपनी दलीलों की शुरुआत में कहा कि माननीय न्यायिक सेवक, मैं आपको लखनऊ के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देता हूं। इस टिप्पणी से अचंभित होकर न्यायमूर्ति विश्वनाथन ने पूछा कि आप मुझे आदेश दे रहे हैं? आप हमें आदेश दे रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: Manish Gupta Case: जमानत के लिए High Court पहुंचा आरोपी इंस्पेक्टर, CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

कोर्ट में जवाब देते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरी तरफ से बस इतना ही है। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। लाइव लॉ के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद मामला तब और बढ़ गया जब याचिकाकर्ता ने अपने केस के कागज़ात हवा में उछाल दिए और आरोप है कि चीफ जस्टिस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत उस बेंच का हिस्सा नहीं थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और उन्हें कोर्टरूम से बाहर निकालकर स्थिति को सामान्य किया। इस पूरी घटना के दौरान बेंच शांत रही और उसने इस गुस्से भरी प्रतिक्रिया पर कोई जवाब नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi High Court ने Rajpal Yadav की सजा रखी बरकरार, 7 मामलों में 3-3 महीने की जेल का आदेश

यह घटना इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान हुई। शिकायतकर्ता, मामले और उसके बाद की किसी भी कार्रवाई के बारे में और जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं थी।

Continue reading on the app

  Sports

Team India में चयन पर Parthiv Patel का बड़ा बयान, बोले- Sanju Samson को बाहर करना तर्कहीन

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल किए जाने की बहस को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को टीम में जगह देना भावनात्मक रूप से सही फैसला है, लेकिन इसके लिए सीनियर बल्लेबाज को टीम से बाहर करना तर्कहीन है। पटेल ने यह भी स्वीकार किया कि अतीत में सैमसन को प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रखने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में उन्हें बाहर करने का कोई कारण नजर नहीं आता है। पटेल ने जियोस्टार से कहा, ‘‘हमेशा संजू सैमसन को ही क्यों बाहर किया जाता है।

अगर आप पिछले 11-12 सालों में संजू सैमसन के करियर को देखें तो एक चीज शुरू से उनका पीछा कर रही है और वह है उनके खेल में निरंतरता का अभाव।’’ उन्होंने कहा, ‘‘या तो उस खिलाड़ी को बाहर किया जाता है जो तेजी से रन नहीं बना पा रहा हो या फिर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो। आप भावनाओं और तर्क दोनों के आधार पर फैसले नहीं ले सकते। इसलिएवैभव सूर्यवंशी को मौका देना भावनात्मक रूप से सही फैसला था।’’

पार्थिव ने कहा, ‘‘लेकिन अगर तर्क की बात करें तो यह सवाल उठता है कि संजू सैमसन को क्यों बाहर किया गया। लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला भावनात्मक आधार पर लिया गया।’’ इस साल के टी20 विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सैमसन लगातार तीन मैचों में नाकाम रहे जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर छह रन बनाए।

इसके बाद उनकी जगह पर 15 वर्षीय सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया। यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज अब तक आईपीएल जैसा कमाल नहीं दिखा पाया है। सूर्यवंशी ने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए थे। भारत मौजूदा श्रृंखला में अभी इंग्लैंड से 0-3 से पीछे है। यह पहला अवसर है जबकि इंग्लैंड ने भारत से टी20 श्रृंखला जीती है।

Fri, 10 Jul 2026 17:52:38 +0530

  Videos
See all

Delhi News | CM Rekha Gupta: दिल्ली को मिलेगी साफ हवा, बड़ा मिशन शुरू! | #shorts #rekhagupta #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T12:35:12+00:00

जिहादियों ने दलित अरुण को मारकर नाले में फेंका..भीम-मीम एकता गैंग खामोश ! Firozabad | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T12:47:00+00:00

Bankipur By Election: बांकीपुर से BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha नहीं लड़ेंगे चुनाव | Prashat Kishor #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T12:37:53+00:00

Lalita Gautam Case: मायावती का बड़ा हमला, क्या चंद्रशेखर आज़ाद को दिया जवाब? UP Politics | BSP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T12:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers