सांप ने काट लिया तो भूलकर भी न करें ये गलतियां! पहले 60 मिनट के सही कदम बचा सकते जान
बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे मे प्रयागराज के स्नैक एक्सपर्ट हरियाली गुरू ने कुछ जरूरी टिप्स बताएं है. बताया कि सर्पदंश के बाद पहले 60 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. मरीज को शांत रखें, प्रभावित अंग को कम से कम हिलाएं और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हो. काटे गए स्थान पर चीरा लगाना, जहर चूसना, बर्फ लगाना या कसकर पट्टी बांधना जैसी गलतियां नहीं करनी चाहिए. यदि सुरक्षित हो तो सांप की फोटो ले सकते हैं, लेकिन उसे पकड़ने की कोशिश न करें. समय पर सही इलाज और प्राथमिक उपचार से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है.
समस्तीपुर कॉलेज के पास लगता है छोले-कुलचे का यह ठेला, ₹30 प्लेट का स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं लोग
Samstipur Famous Chole Kulche: समस्तीपुर कॉलेज के पास संतोष कुमार के खास छोले-कुलचे का स्टॉल लगता है, जहां सुबह-शाम स्वाद प्रेमियों की भीड़ देखी जा सकती है. 30 रुपये में एक प्लेट सफेद मटर के छोले और दो कुल्चे मिलते हैं. संतोष खास तांबे के बर्तन में छोले रखते हैं, जिससे इसका स्वाद लंबे समय तक खराब नहीं होता.















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





