IND VS ENG: टाइमिंग में फिर बदलाव! रात 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा पांचवां T20I मैच, नोट कर लो डेट और टाइम
IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारतीय टीम सीरीज गंवा बैठी है. ऐसे में अब आखिरी मुकाबले में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी हर हाल में जीत दर्ज करके सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच कितनी तारीख को और कितने बजे खेला जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा पांचवां मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई, शनिवार को खेला जाने वाला है. ये मैच साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
IND VS ENG के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में एक बार फिर टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलने वाला है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रात 10 बजे नहीं बल्कि शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
इंग्लैंड ने 3-0 से जीत ली है टी-20 सीरीज
5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 0-3 से पिछड़ गई है और इंग्लैंड ने बाजी मार ली है. सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया, जो बारिश में धुल गया था. फिर दूसरे मैच फिर मैनचेस्टर में दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. तीसरा टी-20 मैच नॉटिंघम में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 125 रन से जीत लिया. फिर सीरीज का पांचवां मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस तरह 5 मैचों की टी-20 सीरीज पर इंग्लैंड ने 3-0 से कब्जा कर लिया है.
England win the 4th T20I by nine wickets to take a 3-0 lead in the series.
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/vKZQwVKyYP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/h8dw0OgWw6
कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला?
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मैच इस सीरीज के बाकी के मैचों की ही तरह आपको लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलने वाला है. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इस मैच का प्रसारण इंग्लिश में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर भी आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे.
इस मुकाबले के लाइव प्रसारण का फ्री में फैंस मजा डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. वहां पर फैंस इस मैच को फ्री डिश पर आसानी से देख पाएंगे.
A punishing performance with bat in hand has secured England the series against India in the fourth T20I ????
— ICC (@ICC) July 9, 2026
Full scorecard ???? https://t.co/EQ7c6PesS2 pic.twitter.com/eRY5LzqoXI
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें: इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले तो हराया और फिर छिड़ा भारत के जख्मों पर नमक, बोले- 'मुझे तो बहुत मजा आया...'
Ram Mandir Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आया बड़ा अपडेट, इस महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पैसे से घर में सभी व्यवस्थाएं करने के आरोप में कोतवाली रुदौली के फगोली ठुकरान से सुप्रिया मिश्रा को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. बता दें, ये जानकारी अभी सूत्रों के हवाले से ही सामने आई है.
23 गणनाकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी सामने आई है कि राम मंदिर दान घोटाले जांच के बीच करीब 23 गणनाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है, जिस वजह से ट्रस्ट में हड़कंप मच गया है. अब ट्रस्ट के पास सिर्फ 13 गणनाकर्मी ही बचे हैं. कहा जा रहा है कि ट्रस्ट जल्द ही नए कर्मियों की भर्ती करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















