Responsive Scrollable Menu

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े 'Little Master', बदली Team India की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज यानी की 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील गावस्कर ने 39 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन क्रिकेट से उनका रिश्ता आज भी कायम है। खिलाड़ी से कमेंटेटर तक का सुनील का यह सफऱ इस बात का उदाहरण है कि कुछ लोगों के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि पूरा जीवन होता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुनील गावस्कर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 10 जुलाई 1949 को सुनील गावस्कर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मनोहर गावस्कर था, जो खुद मुंबई में क्लब लेवल के अच्छे क्रिकेटर थे। उनकी मां का नाम मीनल गावस्कर था। सुनील गावस्कर के अंदर क्रिकेट की दिलचस्पी जगाने में और इस खेल की बुनियादी समझ को विकसित करने में उनके पिता की बड़ी भूमिका रही।

घरेलू क्रिकेट में किया पदार्पण

साल 19666-67 में सुनील गावस्कर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। फिर घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके बाद साल 1971 में सुनील गावस्कर को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। उस समय वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के पास खतरनाक तेज गेंदबाज थे। तेज बाउंसर और जानलेवा गेंदबाजी बड़ी चुनौती होती थी। लेकिन सुनील गावस्कर ने शानदार तरीके, मानसिक मजबूती और धैर्य के साथ इन चुनौतियों को अवसर में बदल लिया।

उस समय भी सुनील गावस्कर लंबे समय तक बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करते थे। विकेट गिरने पर पारी को संभालना और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहना सुनील गावस्कर की सबसे बड़ी ताकत थी।

टेस्ट क्रिकेट

सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 214 पारियों में 51.12 की औसत से 10,122 रन बनाए। गावस्कर के नाम 34 शतक और 45 अर्धशतक हैं। संन्यास के समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम था। यह उस दौर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

मैदान से कमेंट्री बॉक्स तक

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुनील गावस्कर खेल से जुड़े रहे। गावस्कर दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेट विश्लेषकों और कमेंटेटरों में गिने जाते हैं। गावस्कर की बेबाक राय और खेल की गहरी समझ उनको आज भी क्रिकेट की दुनिया की सबसे प्रभावशाली आवाजों में शामिल करती है।

Continue reading on the app

तहलका मचाने आ रही MG Hector Hawk, 16 जुलाई को होगी धमाकेदार एंट्री, मिलेंगे कमाल के फीचर

JSW MG Motor 16 जुलाई को भारत में नई एसयूवी को लाने वाला है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी। रिपोर्ट के अनुसार इसका नाम MG Hector Hawk हो सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

Continue reading on the app

  Sports

क्या करती हैं कपिल देव की लाडली बिटिया? पिता के नक्शेकदम से दूर इस फील्ड में बना रही हैं नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव अक्सर मीडिया में दिखते रहते हैं, लेकिन उनकी फैमिली लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं. कपिल देव के परिवार में उनकी वाइफ और एक बेटी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान की बेटी क्या करती हैं और कैसे वह अपने पिता से अलग हैं. Fri, 10 Jul 2026 11:25:28 +0530

  Videos
See all

Breaking: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, सड़क से फिसली गाड़ी; 5 घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:27:33+00:00

Iran Attack on America LIVE: US में धमाके, मरेंगे Trump? | Mojtaba Khamenei | Hormuz | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:46:44+00:00

Middle East War: ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला! 48 घंटे में 170 सैन्य ठिकाने तबाह | Trump Vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:34:47+00:00

Maharashtra Rain Update: मुंबई समेत कई जिलों में बारिश का कहर, भारी बारिश से ट्रेनें रद्द | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:40:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers