Responsive Scrollable Menu

Ram Mandir Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आया बड़ा अपडेट, इस महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पैसे से घर में सभी व्यवस्थाएं करने के आरोप में कोतवाली रुदौली के फगोली ठुकरान से सुप्रिया मिश्रा को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. बता दें, ये जानकारी अभी सूत्रों के हवाले से ही सामने आई है. 

23 गणनाकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी सामने आई है कि राम मंदिर दान घोटाले जांच के बीच करीब 23 गणनाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है, जिस वजह से ट्रस्ट में हड़कंप मच गया है. अब ट्रस्ट के पास सिर्फ 13 गणनाकर्मी ही बचे हैं. कहा जा रहा है कि ट्रस्ट जल्द ही नए कर्मियों की भर्ती करेगा. 

Continue reading on the app

Shadashtak Yog 2026: षडाष्टक योग के प्रभाव से इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, जानें बचाव के उपाय

Shadashtak Yog 2026: जब भी कोई योग या राजयोग बनता है तो उसका प्रभाव हर राशि के जीवन पर होता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 13 जुलाई 2026 को ज्योतिष शास्त्र में बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति षडाष्टक योग बन रहा है. इस योग का एक नहीं डबल खतरा है क्योंकि ये योग एक दिन पर दो बार बन रहा है. ग्रहों की यह स्थिति तब बनती है जब दो ग्रह एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में लगभग 150 डिग्री की दूरी पर बनता है. यह अशुभ संयोग का निर्माण इस दिन पहला शाम को 6:23 मिनट पर हो रहा है. वहीं, दूसरा रात को 10:13 मिनट पर हो रहा है. ग्रहों की इस टेढ़ी चाल के कारण कुछ विशेष राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

षडाष्टक योग से इन राशियों को होगा नुकसान

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों को षडाष्टक योग के प्रभाव से सावधानी बरतने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति इनके स्वभाव को प्रभावित करेगी. इन्हें अचानक किसी बात पर गुस्सा आ सकता है. ये लोग चिड़चिड़े हो सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मियों या सीनियर्स के साथ बहसबाजी हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. गाड़ी चलाते समय ज्यादा सावधानी बरतें और चोट भी लग सकती है.

2.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग धन भाव को प्रभावित करने वाला होगा. इन्हें संचित धन और पारिवारिक जीवन में समस्या आएगी.  इस दिन इन लोगों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जा रही है. इस समय लिया गया कोई भी वित्तीय फैसला जल्दबाजी में न लें. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

3.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को षडाष्टक योग से मानसिक तनाव और अज्ञात भय का सामना करना पड़ता है. इन लोगों के बनते काम अचानक अटक सकते हैं. इन लोगों को किसी न किसी से निराशा हासिल होगी. धैर्य से काम लेना जरूरी है. इन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं या अनिद्रा हो सकती है.

4.वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को इस समय संभलकर रहने की जरूरत है. खासतौर पर अपने गुप्त शत्रुओं से इन्हें ज्यादा सतर्क रहना चाहिए. इन लोगों के खिलाफ कोई साजिश रच सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को भी किसी जालसाजी का सामना करना पड़ेगा. कोर्ट-कचहीर और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दूरी बनाकर रखें.

5.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अत्यधिक खर्च इनके बजट को बिगाड़ सकता है. अचानक और अप्रत्याशित बड़े खर्च हो सकते हैं. इससे आप लोगों को कर्ज भी लेना पड़ सकता है. इस दौरान किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर न जाएं. 

षडाष्टक योग में करें ये खास उपाय

  • मेष राशि वाले लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • सिंह राशि के लोगों को तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं.
  • कन्या राशि वाले जातकों को बुधवार के दिन मूंग की दाल दान करनी चाहिए.
  • वृश्चिक राशि वाले लोगों को शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.
  • कुंभ राशि के लोगों को शनिदेव के मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नम: का जाप करें.

षडाष्टक योग में क्या करें और क्या न करें?

षडाष्टक योग 13 जुलाई को लग रहा है. ऐसे में इस दिन पर आपको कोई भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन को या फिर बिजनेस शुरू करने से बचें. किसी भी एग्रीमेंट पर साइन करने से उसे पढ़ लें. इस योग में भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय का मंत्र जाप करें. इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है.       

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय       

Continue reading on the app

  Sports

क्या करती हैं कपिल देव की लाडली बिटिया? पिता के नक्शेकदम से दूर इस फील्ड में बना रही हैं नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव अक्सर मीडिया में दिखते रहते हैं, लेकिन उनकी फैमिली लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं. कपिल देव के परिवार में उनकी वाइफ और एक बेटी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान की बेटी क्या करती हैं और कैसे वह अपने पिता से अलग हैं. Fri, 10 Jul 2026 11:25:28 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: CM योगी पर महंत राजू दास का बयान वायरल! #bjp #shorts #ytshorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:03:49+00:00

Ram Mandir Donation Scam | Anukalp Mishra | Breaking News: मंदिर की रकम ब्याज पर देता था आरोपी! #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:04:17+00:00

Champat Rai News Live : चंपत राय पर आई बहुत बड़ी खबर ! | Ram Mandir Donation Scam | CM Yogi |UP news #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:02:12+00:00

Amarnath Yatra 2026: इस वजह से तेजी से पिघल रहा बाबा बर्फानी का हिमलिंग हो गया खुलासा! Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T06:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers