अमरनाथ यात्रा 2026 से लौट रहे नेपाली श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, बालटाल मार्ग पर भी हुआ टैक्सी हादसा
अमरनाथ यात्रा 2026 के बीच जम्मू-कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे नेपाल के एक श्रद्धालु की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक सड़क हादसे में चार अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
वहीं अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान 61 वर्षीय कृष्ण देव ठाकुर के रूप में हुई है जो नेपाल के काठमांडू क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया गया कि बालटाल मार्ग से लौटते समय बनिहाल के पास उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। पहले उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया फिर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। बाद में अनंतनाग सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से तैनात रखता है प्रशासन
दरअसल हर साल अमरनाथ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु ऊंचाई वाले कठिन रास्तों से होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान मौसम में अचानक बदलाव, ऑक्सीजन की कमी और लंबी पैदल चढ़ाई के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी वजह से प्रशासन यात्रा मार्ग पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सुविधा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पहले से तैनात रखता है।
हालांकि अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में भी श्रद्धालु को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया था और उनकी हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल में भेजा गया। वहीं प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से तय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।
बालटाल मार्ग पर टैक्सी हादसा
वहीं इसी दिन बनिहाल इलाके में एक और घटना सामने आई है, दरअसल जब बालटाल आधार शिविर की ओर जा रही एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में हरियाणा और उत्तराखंड के यात्री शामिल हैं। राहत एवं बचाव दल और पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और सभी घायलों को उप-जिला अस्पताल बनिहाल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।
MP Weather Update: अगले 4 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट, अबतक सामान्य से 10% ज्यादा वर्षा
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, शुक्रवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे के दौरान चार इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
आगामी दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, देवास, मंदसौर, नीमच में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- भारी बारिश: पन्ना,सतना। दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ (ऑरेंज अलर्ट)
- हल्की से मध्यम: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े
1 जून से 9 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक मध्य प्रदेश में 234.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 212.3 मिलीमीटर है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 9% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 29% अधिक पानी गिरा है।
- सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, रतलाम, आगर-मालवा, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, श्योपुर।
- सामान्य से कम बारिश वाले जिले: पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और टीकमगढ़।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





















