Responsive Scrollable Menu

MP Weather Update: अगले 4 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट, अबतक सामान्य से 10% ज्यादा वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, शुक्रवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पन्ना-सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे के दौरान चार इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आगामी दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, देवास, मंदसौर, नीमच में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: पन्ना,सतना।  दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ (ऑरेंज अलर्ट)
  • हल्की से मध्यम: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 9 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक मध्य प्रदेश में 234.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 212.3 मिलीमीटर है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 9% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 29% अधिक पानी गिरा है।

  • सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, रतलाम, आगर-मालवा, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, श्योपुर।
  • सामान्य से कम बारिश वाले जिले: पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला और टीकमगढ़।

Continue reading on the app

समर्थ जुरेल के ‘नौकर’ वाले कमेंट पर अभिषेक कुमार का पलटवार, बोले- बात मेरे परिवार तक पहुंच गई

‘बिग बॉस 17’ के बाद से अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल की दोस्ती अक्सर चर्चा में रही है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली।

लेकिन हाल ही में समर्थ जुरेल का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मजाक-मजाक में अभिषेक कुमार को अपना “नौकर” बता दिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। अब पूरे मामले पर अभिषेक कुमार ने अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या बोले अभिषेक कुमार?

अभिषेक कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब वे और समर्थ एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं तो उसका मकसद सिर्फ मनोरंजन होता है। दोनों उस माहौल को समझते हैं, इसलिए ऐसे मजाक शो के दौरान ठीक लगते हैं। लेकिन किसी इंटरव्यू में उसी तरह की बात कहना उन्हें सही नहीं लगा।


उन्होंने लिखा कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा, लेकिन उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि जब उनके परिवार ने वह वीडियो देखा तो उन्हें काफी दुख हुआ। अभिषेक ने कहा कि उनके माता-पिता और परिवार के बाकी लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने हमेशा समर्थ की इज्जत की है और उन्हें अच्छा इंसान माना है।

क्या था समर्थ जुरेल का वायरल बयान ?

पूरा विवाद समर्थ जुरेल के एक इंटरव्यू से शुरू हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल्स का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अच्छा खाना बनाते हैं, लेकिन अभिषेक आकर सब बिगाड़ देते हैं। इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए अभिषेक को अपना “नौकर” बता दिया और कहा कि उन्होंने उसे एडवांस पेमेंट देकर रखा हुआ है।

यहीं नहीं, समर्थ ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि अभिषेक दूसरे लोगों के यहां भी अलग-अलग काम करते हैं। इंटरव्यू का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग राय दी। फिलहाल समर्थ जुरेल की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi- MS Dhoni: वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या सोचते हैं धोनी? कितनी बार हुई मुलाकात?

MS Dhoni on Vaibhav Sooryavanshi: एमएस धोनी ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में अपनी राय रखी है. उन्होंने ये भी बताया कि वो 15 साल के बल्लेबाज से अब तक कितनी बार मिले हैं और उनके बीच क्या बात हुई है? Fri, 10 Jul 2026 12:27:45 +0530

  Videos
See all

Punjab Congress Clash News Live : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले बगावत! | Rahul Gandhi | Channi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T07:15:41+00:00

Maharashtra Politics | शिदे से मिले पवार, मराठा सियासत में नया बवाल | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T07:15:32+00:00

UP News: UP के 4 करोड़ मुसलमानों पर क्या बोले दानिश आजाद अंसारी? | Muslim | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T07:15:06+00:00

PM Modi Australia Visit Live : ऑस्ट्रेलिया से PM मोदी ने Trump, Munir और Jinping को दिया कड़ा संदेश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-10T07:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers