Responsive Scrollable Menu

NTA पर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक्शन, Re-NET के केस में 50 कर्मियों को हटाया, सख्त निर्देश

शिक्षा मंत्री ने एनटीए से 50 से ज्यादा कर्मियों को हटा दिया है. इसके साथ ही परीक्षा के नियमों को अहम निर्देश दिए गए हैं. यूजीसी नेट के तीन विषयों- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा में चूक के बाद, एनटीए ने इन्हें ​दोबारा से कराने का ऐलान किया है. 

आपको बता दें कि रविवार को एनटीए ने यूजीसी नेट के 87 विषयों में 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. वहीं तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के विषयों को री-एग्जाम डेट जारी की. इन तीनों विषयों की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा होंगी. उम्मीदवार, परीक्षा के बाद इन तीनों विषयों के पेपर में कई तरह की गलतियों को लेकर सवाल खड़े किए थे. 

Continue reading on the app

Explainer: शाहरुख खान-गौरी से लेकर अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना तक, कई साल से सफल हैं इन स्टार्स की शादी, जानें इसकी वजह

Bollywood Stars Marriage: बॉलीवुड की दुनिया में रिश्ते बनना और टूटना कोई नई बात नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है. कभी अफेयर की खबरें चर्चा में रहती हैं तो कभी शादी और तलाक की खबरें फैंस का ध्यान खींचती हैं. ग्लैमर और लगातार बदलती प्रोफेशनल लाइफ के बीच शादी को लंबे समय तक निभाना आसान नहीं माना जाता. यही वजह है कि जब कोई बॉलीवुड कपल कई सालों तक साथ रहता है तो उनकी जोड़ी मिसाल बन जाती है.

हालांकि, किसी भी शादी की सफलता का कोई एक फॉर्मूला नहीं होता. हर रिश्ते की अपनी परिस्थितियां होती हैं. फिर भी बॉलीवुड के कुछ कपल्स को देखकर समझा जा सकता है कि आपसी सम्मान, भरोसा, स्पेस, दोस्ती और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ रिश्ते को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. बॉलीवुड में शाहरुख खान-गौरी खान, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, अजय देवगन-काजोल, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा जैसे कई कपल्स हैं, जो लंबे समय से शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं. तो चलिए समझते हैं कि इन स्टार कपल्स की शादी को मजबूत बनाए रखने में किन बातों की भूमिका रही है.

शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों ने 1991 में शादी की थी. फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख का करियर लगातार ऊपर जाता गया और वो दुनिया के बड़े फिल्म स्टार्स में शामिल हो गए. दूसरी तरफ गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइन और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. दोनों की शादी की सबसे खास बात ये मानी जाती है कि दोनों ने एक-दूसरे के प्रोफेशन और पहचान का सम्मान किया. शाहरुख कई इंटरव्यू में गौरी को अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बता चुके हैं. वहीं गौरी ने भी शाहरुख के करियर के उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी की थी. दोनों का प्रोफेशन अलग-अलग होने के बावजूद उनकी जोड़ी लंबे समय से कायम है. अक्षय जहां फिल्मों में लगातार एक्टिव रहे तो वहीं ट्विंकल ने एक्टिंग के बाद राइटिंग और प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई. इस रिश्ते की खासियत ये है कि दोनों की अपनी अलग पर्सनैलिटी और प्रोफेशनल पहचान है. ट्विंकल कई बार इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए अक्षय के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती रही हैं. वहीं अक्षय भी परिवार को अपनी जिंदगी में अहम स्थान देने की बात करते हैं. दोनों के रिश्ते में दोस्ती भी नजर आती है. 

अजय देवगन और काजोल

अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी की थी. दोनों की पर्सनैलिटी एक-दूसरे से काफी अलग मानी जाती है. काजोल खुलकर बात करने वाली और बेहद एक्सप्रेसिव हैं, जबकि अजय देवगन शांत और कम बोलने वाले एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. इसके बावजूद दोनों ने इतने वर्षों से अपने रिश्ते को संभालकर रखा है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया और निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्रोफेशन का सम्मान किया. अजय और काजोल की शादी से ये बात समझी जा सकती है कि सफल रिश्ते के लिए दोनों लोगों का एक जैसा होना जरूरी नहीं है. 

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है. दोनों ने 2012 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे. इस कपल की सबसे बड़ी खासियत अक्सर उनकी दोस्ती और बॉन्डिंग को माना जाता है. सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक करते, मस्ती करते और प्यार जताते नजर आते हैं. दोनों की ये केमिस्ट्री बताती है कि शादी के बाद भी रिश्ते में दोस्ती और हल्कापन बनाए रखना कितना जरूरी हो सकता है. रितेश और जेनेलिया दो बच्चों के माता-पिता हैं और दोनों अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं.उनके रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और खुलापन भी दिखाई देता है.

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 1973 में शादी की थी. दोनों ने अपने लंबे मैरिड लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. अमिताभ बच्चन का करियर कई दशकों तक लगातार चर्चा में रहा, वहीं जया बच्चन ने भी फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में अपनी पहचान बनाई. दोनों ने अपने जीवन में व्यक्तिगत और प्रोफेशनल चुनौतियों का सामना किया. अमिताभ के करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी. बाद में उन्होंने दोबारा शानदार वापसी की. इतने लंबे समय तक साथ रहने के पीछे एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और परिवार को प्राथमिकता देने की भावना को महत्वपूर्ण माना जाता है.

FAQ

1. बॉलीवुड में किन स्टार कपल्स की शादी लंबे समय से चल रही है?
शाहरुख खान-गौरी खान, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, अजय देवगन-काजोल, रितेश देशमुख-जेनेलिया और अमिताभ बच्चन-जया बच्चन जैसी जोड़ियां लंबे समय से साथ हैं.

2. शाहरुख और गौरी की शादी कब हुई थी?
शाहरुख खान और गौरी खान ने साल 1991 में शादी की थी. दोनों ने अपने-अपने प्रोफेशन में अलग पहचान बनाई है.

3. रितेश और जेनेलिया के रिश्ते की खास बात क्या है?
रितेश और जेनेलिया के रिश्ते में दोस्ती और बॉन्डिंग खास नजर आती है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं.

4. क्या सफल शादी के लिए दोनों का एक जैसा होना जरूरी है?
नहीं, अजय देवगन और काजोल जैसे कपल्स की पर्सनैलिटी काफी अलग है. रिश्ते में आपसी सम्मान और समझ ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: कभी माता-पिता के साथ बैठकर देखने लायक फिल्में बनाना चाहते थे यश, बोले- 'इंसान बदलता है, मैं भी बदल गया हूं'

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrest: UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जफर से पूछताछ में कई खुलासे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:30:39+00:00

Lucknow News: नगर निगम टीम पर पथराव के बाद ताबड़तोड़ पुलिस Action | UP Latest News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers