Responsive Scrollable Menu

July 2026 Vrat Tyohar: सावन, गुप्त नवरात्रि से देवशयनी एकादशी तक, देखें Festival की पूरी List

सनातन धर्म के लिए जुलाई का महीना काफी खास हो सकता है। क्योंकि जुलाई में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक जुलाई महीने की शुरूआत आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से हो रही है। वहीं समाप्ति श्रावण माह की प्रतिपदा तिथि से होगी। जुलाई महीने में देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा, योगिनी एकादशी और श्रावण माह की शुरूआत हो रही है।

जुलाई महीने से ही चातुर्मास की शुरूआत होगी और भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। वहीं इसके साथ ही मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। चातुर्मास की शुरूआत होते ही श्रावण का महीना शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: July Vrat List: देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक, जानें इस महीने के सभी प्रमुख व्रत


योगिनी एकादशी 2026

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा। आषाढ़ माह की एकादशी तिथि की शुरूआत 10 जुलाई की सुबह 08:16 मिनट पर हो रही है। जोकि अगले दिन यानी की 11 जुलाई की सुबह 05:22 मिनट तक है। ऐसे में 10 जुलाई को गृहस्थ लोग और 11 जुलाई को वैष्णव संप्रदाय के लोग व्रत करेंगे।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। 15 जुलाई 2026 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। जोकि 23 जुलाई 2026 को समाप्त होगी।

जगन्नाथ रथयात्रा

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथयात्रा होगी। ओडिशा के पुरी के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी रथ यात्रा निकाली जाती है। इस बार 16 जुलाई 2026 को जगन्नाथ रथ यात्रा है।

देवशयनी एकादशी व्रत

देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। क्योंकि इस दिन से श्रीहरि सृष्टि की बागडोर को पूरे 4 महीने के लिए भगवान शिव को सौंपकर योग निद्रा में चले जाएंगे। इस कारण इसको देवशयनी या हरिशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं। वहीं 4 माहों तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

चातुर्मास 2026

24 जुलाई 2026 से आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत सुबह 09:12 बजे से शुरू होगी। वहीं 25 जुलाई की रात 11:34 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। उदयातिथि के अनुसार 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और इसके साथ ही चातुर्मास की शुरूआत होगी।

श्रावण मास 2026

30 जुलाई 2026 से भगवान शिव का प्रिय महीना श्रावण की शुरूआत हो रही है। वहीं श्रावण माह की समाप्ति 28 अगस्त को होगी। वहीं सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को होगी। इस बार कुल 4 सावन पड़ने वाले हैं।

Continue reading on the app

गोरखपुर में विकास का मेगा डोज, 11 जुलाई को सीएम योगी देंगे 697 करोड़ की सौगात

UP News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर का दौरा करेंगे, जहां वे लगभग 697 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और 54 करोड़ रुपये की सात नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस दौरे में भटहट-बांसस्थान फोरलेन का उद्घाटन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.

The post गोरखपुर में विकास का मेगा डोज, 11 जुलाई को सीएम योगी देंगे 697 करोड़ की सौगात appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

MLC: एक ही शॉट से शतक और जीत, वैभव सूर्यवंशी के IPL टीममेट ने जड़ी पहली सेंचुरी, ठोके 15 छक्के-चौके

अमेरिका की टी20 लीग MLC में सेन फ्रांसिस्को के लिए खेल रहे 20 साल के साउथ अफ्रीकी ओपनर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और T20 क्रिकेट में अपना पहला ही शतक जमा दिया. उन्होंने अपनी टीम के लगभग 70 फीसदी रन बनाए और जीत दिलाई. Thu, 09 Jul 2026 10:57:38 +0530

  Videos
See all

Trump vows to hit Iran '20 to 1' after retaliator strikes. #Iran #US #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T07:10:17+00:00

Breaking News on Delhi Rains: 48 घंटे की बारिश ने बजा दी दिल्ली में खतरे की घंटी! | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T07:09:46+00:00

Iran Attack ON US Base Live : अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने किया पलटवार! | Strait of Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T07:18:05+00:00

Rohini Building Collapse: बारिश के बीच Delhi में बड़ा हादसा | Monsoon 2026 | Delhi Rain | IMD #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-09T07:04:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers