उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का कहर शुरू, इस शहर में ताश की तरह बिखरे घर
Uttarakhand Landslide: दो दिनों से पूरे देश में झूम के मानसून आ गया है। उत्तराखंड में भी बीते दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के बाद उत्तराखंड में लैंड स्लाइड शुरू हो गया है। टिहरी गढ़वाल में लैंडस्लाइड की पहली घटना सामने आई है।
उत्तराखंड से भयावह तस्वीरें सामने आने लगी हैं। टिहरी गढ़वाल में लैंडस्लाइड की पहली घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल में दुकानों के पास जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) की घटना हुई। इस घटना में इमारत ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। गनीमत रही कि बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान के लिए टीमें तैयार कर ली हैं। प्रशासन ने लोगों को खतरे वाली जगहों पर नहीं जाने की अपील की है।
#WATCH | Uttarakhand | A landslide occurred near the shops at Kaddukhal on National Highway 707A. An old vacant building was damaged in the incident. Two restaurants, roadside kiosks, and labour huts that were within the danger zone had already been evacuated before the landslide… pic.twitter.com/V0YBxqgyzO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026
संवेदनशील इलाकों को कराया खाली
टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने खतरे वाले इलाके में मौजूद दो रेस्टोरेंट, सड़क किनारे बने कियोस्क और मजदूरों की झोपड़ियों को लैंडस्लाइड होने से पहले ही खाली करा लिया गया था। हालांकि राहत की खबर है कि किसी के हताहत होने या मवेशियों के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
घर बैठे बनवाएं 5 साल से छोटे बच्चे का Blue Aadhaar, बहुत आसान है तरीका
पांच साल से कम उम्र के बच्चों का Blue Aadhaar अब कुछ क्षेत्रों में IPPB और डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा के जरिए घर बैठे बनवाया जा सकता है। जानिए PostInfo App से आवेदन करने का तरीका, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया क्या है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan






















