Responsive Scrollable Menu

बड़े भाई सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े क्यों दिखने लगे सोहेल खान? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Sohail Khan on Weight Loss: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों चर्चा में चल रहे है, इसकी एक वजह नहीं बल्कि कई वजहे हैं. सबसे बड़ा कारण तो यही है कि वह हाल ही रियलिटी शो अलायंस में नजर आए थे, जहां लोगों ने उनको करीब से जाना और उनका सलमान खान संग खास बॉन्ड भी देखने को मिला था. इतना ही नहीं उस दौरान सोहेल खान का बदला हुआ रूप भी नजर आया. वह पहले के मुकाबले काफी कमजोर और दुबले नजर आए, इतना ही नहीं वह सलमान खान से भी ज्यादा बूढ़े दिखाई दिए. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली थी कि आखिर क्या वजह है कि वह इतने कमजोर और बूढ़े नजर आ रहे हैं. इन सब बातों को लेकर एक्टर ने खुद खुलासा किया है. आइए जानते हैं.

अलायंस में सोहेल को फैंस ने किया था सपोर्ट

जब सोहेल खान ने अलायंस में हिस्सा लेने का ऐलान किया था, तो उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिखे थे. फैंस उन्हें करीब से जानना चाहते थे. जब एक्टर ने शो में एंट्री की तो फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं था. इस दौरान उनके कई रूप देखने को मिले थे. शो में उन्होंने दिखाया कि वह कितने शांत और सेंसिटिव और लोगों की परवाह करने वाले इंसान हैं. हालांकि, उन्होंने कुछ मौके पर अपने अंदर का गुस्सा भी दिखाया था. शो में उनका अपनी एक्स वाइफ के साथ ही काफी अच्छा बॉन्ड दिखाई दिया. फैंस ने उनकी जर्नी को खूब इंजॉय किया. हालांकि, उनकी हेल्थ को लेकर भी फैंस चिंतित दिखे थे क्योंकि वह बहुत ज्यादा कमजोर और बूढ़े दिखाई दे रहे थे, ऐसे में इसको तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे थे. 

सोहेल खान की हेल्थ को लेकर उठे सवाल

अलायंस में सोहेल खान का आना किसी बड़े फैसले से कम नहीं था क्योंकि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी कि सलमान खान के परिवार से कोई रियलिटी में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकता है. शो में उनकी पर्सनैलिटी के साथ-साथ उनकी हेल्थ को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठे क्योंकि वह बहुत ज्यादा कमजोर दिखे थे. अब एक्टर ने इन्हीं सब बातों को लेकर खुलासा किया है कि वह इतने कमजोर और बदले हुए क्यों नजर आए थे. उनके मुताबिक, जब वह अलायंस के घर में थे, उसके पहले ही हफ्ते में उनकी पेट से जुड़ी बीमारी बढ़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा.

यहां पर एक बात साफ कर दें कि सोहेल खान ने सीधे तौर पर अपने लुक यानी बूढ़ें होने जैसे सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने इतना जरूर स्पष्ट किया है कि उनका वजह कैसे घटा था. यानी उनके इससे समझा जा सकता है कि पेट की बीमारी की वजह से उनका वजन घट गया, जिसका असर उनके लुक पर साफ देखने को मिला. 

12 किलो वजन कम होने और बदले हुए रूप को लेकर किया खुलासा

सोहेल खान ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि अलायंस के शुरू के हफ्ते उनके लिए बहुत मुश्किल भरे थे और वह बीमार पड़ गए थे. उन्होंने कहा, 'शुरुआती कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घबराहट हो गई थी क्योंकि मैं पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था. घर में घुसने के पहले ही हफ्ते में पेट की तकलीफ (Stomach Bug) ने मेरी परेशानी और बढ़ा दी.' सोहेल ने साफ किया कि उन्होंने ओजेम्पिक और फैट बर्नर्स के जरिए वजन नहीं घटाया. उन्होंने कहा कि शो में घरवालों ने उनका काफी ख्याल रखा, जिसकी वजह से वह पांच हफ्ते तक और शो में रुक पाए.

शो से कमाया लोगों का प्यार

सोहेल ने कहा,  'मुझे बस अपने खान-पान पर कंट्रोल करने की जरूरत थी क्योंकि मैं उन चैलेंजेस का हिस्सा बने रहना चाहता था और आखिरी दिन तक और अब पूरी लाइफ के लिए अपनी नई फैमिली और दोस्तों के साथ रहना चाहता था. इसलिए न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर, मैं तो बस सबसे ढेर सारा प्यार और अपनापन ले रहा हूं.'

ये भी पढ़ें: सलमान खान के तोहफे से सजा है सानिया मिर्जा का दुबई वाला घर, अंदर से है बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Continue reading on the app

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में राहुल गांधी की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रही कार्यवाही को फिलहाल आगे बढ़ाने से रोक दिया. साथ ही CBI और प्रवर्तन निदेशालय यानी ED को हाई कोर्ट के सामने कोई रिपोर्ट पेश करने से भी रोक दिया गया है.

CBI और ED से आरोपों की जांच 

मामला कर्नाटक के रहने वाले एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत से जुड़ा है. शिकायत में राहुल गांधी पर उनकी ज्ञात आय के मुकाबले अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए थे. इसी शिकायत को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में CBI और ED से आरोपों की जांच और सत्यापन कराने की मांग की गई थी. हाई कोर्ट ने एजेंसियों से शिकायत की जांच की स्थिति बताने को कहा था. बाद में हाई कोर्ट ने CBI की ओर से दाखिल जवाब पर भी असंतोष जताया था.

कानून की तय प्रक्रिया के अनुरूप नहीं 

राहुल गांधी ने हाई कोर्ट के इन आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए. सिब्बल ने हाई कोर्ट में चल रही प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही कानून की तय प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है. उन्होंने शिकायतकर्ता की भूमिका और उसकी याचिका दाखिल करने की पात्रता पर भी सवाल उठाया.

अब तक क्या कदम उठाए हैं?

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत पर जोर दिया. अदालत ने कहा कि अगर किसी कोर्ट की ओर से कोई निर्देश दिया जाना है तो संबंधित पक्ष को सुनने के सिद्धांत का पालन किया जाना चाहिए. इसी दौरान पीठ ने यह भी सवाल उठाया कि यदि आरोप इतने गंभीर हैं तो जांच एजेंसियों ने अपनी ओर से अब तक क्या कदम उठाए हैं. जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने भी इस पहलू पर सवाल किया.

सिब्बल ने दलील पर भी आपत्ति जताई

वहीं, शिकायतकर्ता विग्नेश शिशिर खुद अदालत में पेश हुए और राहुल गांधी की याचिका का विरोध किया. उनका कहना था कि मामला अभी FIR दर्ज होने से पहले की स्थिति में है और इस चरण पर आरोपी को सुनवाई का अधिकार नहीं होता. इसके जवाब में राहुल गांधी की ओर से सिब्बल ने इस दलील पर भी आपत्ति जताई.

अगली सुनवाई तक टालने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मामले में नोटिस जारी कर दिया है. अदालत के आदेश के मुताबिक CBI और ED अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं करेंगे. हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस कार्यवाही को अपनी अगली सुनवाई तक टालने का निर्देश दिया है.

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अलग से एक याचिका भी दाखिल की है, जिसमें उन्होंने इस मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से हाई कोर्ट की कार्यवाही रुक गई है और आगे की दिशा सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से तय होगी.

ये भी पढ़ें: BJP में पुराने चेहरों की छुट्टी! नितिन नवीन आज करेंगे अपनी नई टीम का ऐलान... क्या महिलाओं को मिलेगी 33% हिस्सेदारी?

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा रन, इस अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा; 33 साल का बल्लेबाज इतिहास बदलने की ओर बढ़ रहा

most runs in test cricket without a hundred: टेस्ट करियर में बिना कोई शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. उन्होंने 145 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 3154 रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा. अब उनका यह रिकॉर्ड न चाहते हुए भी एक बल्लेबाज तोड़ने की ओर बढ़ रहा है. यह बल्लेबाज और कोई नहीं, बल्कि अब तक 55 टेस्ट खेल चुके श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला हैं. Tue, 18 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Attack on Jayant Choudhary: जयंत चोधरी के पुराने बयान पर अखिलेश का हमला! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:15:44+00:00

Breaking News: CM सोरेन का बड़ा ऐलान JSSC-CGL परीक्षा रद्द! #cmsoren #breakingnews #ranchiprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T01:08:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers