Responsive Scrollable Menu

Gardening Tips: पौधों की पत्तियां बार-बार पड़ रही हैं पीली? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 7 गलतियां

Gardening Tips: घर, बालकनी या बगीचे में पौधे लगाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक हरा-भरा रखना आसान नहीं होता. कई बार अच्छी देखभाल के बावजूद पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, पौधा मुरझा जाता है या उसकी ग्रोथ रुक जाती है. इसकी वजह जरूरत से ज्यादा पानी, सही रोशनी न मिलना, मिट्टी की खराब गुणवत्ता या खाद का गलत इस्तेमाल हो सकता है. अगर आपके पौधे भी बार-बार खराब हो रहे हैं, तो पानी देने से लेकर मिट्टी, धूप और पत्तियों की सफाई तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इन आसान तरीकों से पौधों को लंबे समय तक स्वस्थ और हरा-भरा रखा जा सकता है.

Continue reading on the app

Rahul Gandhi Letter to Soren: 'प्रोटेस्टर्स से खुद मिलें और समाधान निकालें'; JPSC पेपर लीक विवाद पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची में पिछले 23 दिनों से छात्रों का व्यापक आंदोलन जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों के बढ़ते आक्रोश के बीच कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप किया है।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर छात्रों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने की अपील की है।

​'छात्रों से खुद मिलिए और उनकी मांगें सुनिए': राहुल गांधी 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे अपने पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार लोकतंत्र का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने कहा कि महीनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरने पर बैठे छात्रों की मांगें बेहद गंभीर हैं और उनके प्रति एकजुटता दिखाना सरकार का कर्तव्य है।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे किसी मध्यस्थ के बजाय स्वयं आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने मुलाकात करें और उनकी बाकी बची चिंताओं व आपत्तियों का त्वरित समाधान निकालें।

​पुतला दहन और 20 अगस्त के अल्टीमेटम के बाद गठबंधन में हलचल 
यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब आंदोलनकारी छात्रों ने गठबंधन सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम आवास का महाघेराव करने और परीक्षाओं को निरस्त कर सीबीआई जांच कराने का अल्टीमेटम दिया है।

छात्रों के इस आक्रामक रुख और विपक्ष के हमलों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने गठबंधन सरकार पर बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म करने का दबाव बढ़ा दिया है।

​कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा संदेश, 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति का दावा 
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राहुल गांधी का संदेश साझा किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार छात्रों के मुद्दों पर पूरी तरह संवेदनशील है और लगभग 90 प्रतिशत मांगों के समाधान की दिशा में काम पूरा हो चुका है।

वर्तमान में दो प्रमुख बिंदुओं- सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन सीजीएल परीक्षा का मामला और जांच एजेंसी के स्तर पर गतिरोध बना हुआ है, जिसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास जारी है।

​राज्य सरकार ने बुलाई चौथे दौर की औपचारिक बातचीत 
राहुल गांधी की चिट्ठी और छात्रों के दबाव के बाद झारखंड सरकार ने गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को चौथे दौर की बातचीत का न्योता दिया है। रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकारी प्रतिनिधियों और छात्र मंच के बीच बैठक तय की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस आश्वासन देने की तैयारी कर रही है ताकि लंबे समय से चल रहा अनशन समाप्त कराया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

सुथार के बॉलिंग एक्शन के 'साइंस' को समझिए, क्यों होने लगी है मानव की महान बेदी से तुलना, स्पिनर क्या कर रहा है खास?

manav suthar bowling action: जिस तरह से गॉल की घूमती हुई पिच पर जब एक युवा भारतीय बाएं हाथ का स्पिनर अपनी उंगलियों से गेंद को रिलीज कर रहा था, तो क्रिकेट के जानकारों को आधुनिक टी-20 क्रिकेट के दौर में 70 के दशक की वो जादुई शास्त्रीय कला याद आ गई, जो कभी महान बिशन सिंह बेदी की पहचान हुआ करती थी. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए और मैच में कुल 10 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. Wed, 19 Aug 2026 15:17:16 +0530

  Videos
See all

Nalanda में Mid Day Meal खाने से 34 बच्चे बीमार | Breaking News | Nalanda | Mid Day Meal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:11:44+00:00

मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा फैसला! सोसायटी में बकरा रखने पर रोक, कांग्रेस ने किया विरोध |Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers