Rahul Gandhi Letter to Soren: 'प्रोटेस्टर्स से खुद मिलें और समाधान निकालें'; JPSC पेपर लीक विवाद पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची में पिछले 23 दिनों से छात्रों का व्यापक आंदोलन जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों के बढ़ते आक्रोश के बीच कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप किया है।
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर छात्रों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने की अपील की है।
— Abhishek Yadav (@iabhiy) August 17, 2026
'छात्रों से खुद मिलिए और उनकी मांगें सुनिए': राहुल गांधी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे अपने पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार लोकतंत्र का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने कहा कि महीनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरने पर बैठे छात्रों की मांगें बेहद गंभीर हैं और उनके प्रति एकजुटता दिखाना सरकार का कर्तव्य है।
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे किसी मध्यस्थ के बजाय स्वयं आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने मुलाकात करें और उनकी बाकी बची चिंताओं व आपत्तियों का त्वरित समाधान निकालें।
पुतला दहन और 20 अगस्त के अल्टीमेटम के बाद गठबंधन में हलचल
यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब आंदोलनकारी छात्रों ने गठबंधन सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम आवास का महाघेराव करने और परीक्षाओं को निरस्त कर सीबीआई जांच कराने का अल्टीमेटम दिया है।
छात्रों के इस आक्रामक रुख और विपक्ष के हमलों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने गठबंधन सरकार पर बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म करने का दबाव बढ़ा दिया है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा संदेश, 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति का दावा
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राहुल गांधी का संदेश साझा किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार छात्रों के मुद्दों पर पूरी तरह संवेदनशील है और लगभग 90 प्रतिशत मांगों के समाधान की दिशा में काम पूरा हो चुका है।
वर्तमान में दो प्रमुख बिंदुओं- सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन सीजीएल परीक्षा का मामला और जांच एजेंसी के स्तर पर गतिरोध बना हुआ है, जिसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास जारी है।
राज्य सरकार ने बुलाई चौथे दौर की औपचारिक बातचीत
राहुल गांधी की चिट्ठी और छात्रों के दबाव के बाद झारखंड सरकार ने गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को चौथे दौर की बातचीत का न्योता दिया है। रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकारी प्रतिनिधियों और छात्र मंच के बीच बैठक तय की गई है।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस आश्वासन देने की तैयारी कर रही है ताकि लंबे समय से चल रहा अनशन समाप्त कराया जा सके।
Rahul Gandhi: मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने क्या किया ? UGC-NET की 3 परीक्षाएं कैंसिल होने पर भड़के राहुल गांधी
Rahul Gandhi on UGC NET Exam: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने UGC-NET की 3 परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NTA ने 2 महीने के बाद पेपर रद्द किया। देश में शिक्षा व्यवस्था बची ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तरह की NTA अपनी गलती स्वीकार नहीं करती ।
यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन'- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर कहा, ''मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है। सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के लिए UGC-NET परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच हुईं। लगभग 2 महीने बाद, NTA ने तीनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया क्योंकि उसने गलत पेपर सेट किए थे और पुराने सवाल दोहराए थे।
हज़ारों उम्मीदवार जिन्होंने सालों तक तैयारी की, फ़ॉर्म भरे, फ़ीस दी और दूर-दराज़ के सेंटरों तक यात्रा की, उन्हें अब सितंबर में यह सब फिर से करना होगा। गलती NTA करती है, लेकिन सज़ा छात्र भुगतते हैं। मैंने कोटा, देहरादून और प्रयागराज में यह बात कही थी और मैं इसे कहता रहूंगा। यह अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं है। यह एक 'एक्सट्रैक्शन मशीन' (निचोड़ने वाली मशीन) है। यह आपके पैसे, आपके साल, आपकी मानसिक सेहत और आपका आत्मविश्वास ले लेती है और बदले में कुछ नहीं देती।
यहां तक कि नौकरी भी नहीं। NTA अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं देगी। क्या परीक्षा से पहले ये पेपर लीक हुए थे? मोदी सरकार के बाकी सभी विभागों की तरह, NTA कभी नहीं मानती कि उसकी गलती है। गड़बड़ी वाले बाकी सभी पेपरों की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि इसके लिए किसी की जवाबदेही तय नहीं होगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा पहला कदम था, आखिरी नहीं। NTA के नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।''
Modi ji, look at what your NTA has just done.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 17, 2026
UGC-NET exams for Sociology, English and Commerce were held between 22 and 30 June. Nearly two months later, NTA has cancelled all three because it set faulty papers and repeated old questions.
Thousands of candidates who prepared… https://t.co/TUMhhMhjvL
राहुल गांधी ने छात्रों से क्या कहा ?
राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि पीएम मोदी द्वारा एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जो परीक्षा ठीक से नहीं करवा सकती है, और फिर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को दोषी बताती है। आपके साल छीने जा रहे हैं और जब तक PM मोदी इसका जवाब नहीं देते, हम रुकेंगे नहीं। बता दें कि NTA द्वारा एक बार फिर से UGC-NET की 3 परीक्षा को फिर से रद्द करना पड़ा है, अब फिर से इन पेपर को दोबारा कराया जाएगा।
कब होंगे एग्जाम ?
UGC-NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर दोबारा से होंगे। पेपर में फैक्चुअल, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और ग्रामर से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत के बाद ये फ़ैसला करना पड़ा है। NTA ने पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां मानी है।
ये परीक्षाएं 9 सितंबर और 10 सितंबर को होंगी। इंग्लिश का पेपर 9 सितंबर सुबह 9 बजे शुरू होगा। कॉमर्स का पेपर 9 सितंबर दोपहर 3 बजे से होगा और सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे होगा। छात्रों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
