झारखंड में सरकार-छात्रों में आज चौथे राउंड की बातचीत:अनशन पर बैठे महतो बोले- मांग पूरी होने तक आंदोलन करेंगे, 20 अगस्त को CM हाउस घेरेंगे
झारखंड PSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग कर रहे छात्र आंदोलन का सोमवार को 24वां दिन है। सरकार ने आज छात्रों को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया है। 15 दिन से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा, ‘उम्मीद है कि सरकार छात्रों को संतुष्ट करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष जारी रहेगा। हम लोग चाहते हैं ऐसी शिक्षा व्यवस्था बने जिससे परीक्षा में धांधली रुके। एग्जाम रद्द होना, CBI जांच से तस्वीर नहीं बदलेगी। छात्रों को न्याय देना है तो एजुकेशन सिस्टम को मजबूत किया जाए।’ इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि भूख हड़ताल के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जब तक CM या सरकार का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि CBI जांच को लेकर सकारात्मक पहल नहीं करता, तब तक भूख हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें… छात्रों की मांग गंभीरता से ले सरकार हजारीबाग से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रूपेश कुमार ने कहा, 'सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। CBI जांच होने पर सरकार के कई लोगों की भूमिका सामने आ सकती है, इसी वजह से जांच से बचने की कोशिश की जा रही है। वे लंबे समय से सड़क पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं। अब सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का इंतजार है।'
Success Story: समाज की बंदिशों को तोड़कर डॉक्टर बनीं अमितु सिंह, गरीबों का कम पैसे में करती हैं इलाज
Dr. Amitu Singh Success Story : पलामू की डॉ. अमितु सिंह ने सामाजिक बंदिशों को तोड़कर RIMS रांची में सीनियर रेजिडेंट का पद हासिल किया है। वे डॉक्टरी के साथ कम खर्च में गरीबों का इलाज कर सेवा की मिसाल पेश कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan







